न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नितेश की ‘रामायण’ में हुई अमित और अमिताभ की एंट्री, मुंबई में बरसात से ‘बिग बॉस 19’ पर पड़ा यह असर

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। इसकी स्टार कास्ट और शूटिंग को लेकर आएदिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 8:13:45

2 News : नितेश की ‘रामायण’ में हुई अमित और अमिताभ की एंट्री, मुंबई में बरसात से ‘बिग बॉस 19’ पर पड़ा यह असर

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से खबरों में बनी हुई है। इसकी स्टार कास्ट और शूटिंग को लेकर आएदिन अपडेट आती रहती हैं। लोगों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। ऐसे में वे इसके कलाकारों के लिए अटकलें लगाए जाते हैं। अब फिल्म से जुड़ी दो बड़ी बातें सामने आ रही है। ‘रामायण’ में ‘सुग्रीव’ के रोल के लिए ओटीटी स्टार अमित सियाल के नाम पर मोहर लग गई है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर छपी रिपोर्ट के अनुसार अमित को ‘सुग्रीव’ का रोल ऑफर हुआ है। फिल्म की शूटिंग अगस्त में ही मुंबई के एक स्टूडियो में शुरू हो चुकी है।

अमित ने वेब सीरीज ‘महारानी’ और ‘हंट’ में अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया था। अमित की किस्मत बदलने वाला ओटीटी ही है, क्योंकि उससे पहले वो कई बार इंडस्ट्री छोड़ने की सोच चुके थे। वे हर बार नए रोल में दिल जीत लेते हैं। इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में आ चुकी हैं और दोनों में ही उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। पहली है ‘रेड 2’ और दूसरी है ‘केसरी पार्ट 2’ मूवी। ‘रामायण’ से जुड़ी दूसरी ताजा खबर का नाता अमिताभ बच्चन से है। अमिताभ भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने कहा कि हम अमिताभ को सूत्रधार के रूप में लेने पर विचार कर रहे हैं।

उनकी आवाज में वह गंभीरता है जिसकी बराबरी कोई और नहीं कर सकता। निर्माता चाहते हैं कि फिल्म की शुरुआत उनकी आवाज से हो। यह अभी भी चर्चा के चरण में है। हालांकि यह टकराव एक चिंता का विषय है, लेकिन रचनात्मक स्तर पर इसे सुलझाने के तरीके खोजे जाएंगे। उनका फिल्म की शुरुआत और आध्यात्मिक सूत्रधार बनना एक गहरा प्रभाव डालेगा। बिग बी जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। बता दें कि 'रामायण' में रणबीर कपूर श्रीराम, साईं पल्लवी सीता माता, यश रावण, लारा दत्ता कैकेयी, सनी देओल हनुमान, काजल अग्रवाल मंदोदरी और लारा दत्ता कैकेयी, शीबा चड्ढा मंथरा के रूप में दिखाई देंगे। अरुण गोविल और इंदिरा कृष्णन के भी अहम रोल हैं। ‘रामायण’ का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होगा।

amitabh bachchan,amit sial,ramayana movie,nitesh tiwari,sugreev amir,amitabh jatayu,bigg boss 19,bb 19,mumbai rain,Salman Khan

24 अगस्त से शुरू होने जा रहा है टीवी की दुनिया का सबसे चर्चित रियलिटी शो BB 19

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार जोरदार बारिश हो रही है जिसके चलते वहां का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में हमेशा रफ्तार में रहने वाला शहर थम गया है। इस बारिश ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी असर डाला है। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की शूटिंग रोकनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण इसकी बड़ी इवेंट रद्द करना पड़ी है। 'आज तक' की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ‘बिग बॉस’ का घर मीडिया के लिए खोला जाना था लेकिन बारिश और मुंबई में कई जगह पर पानी के भराव के चलते जियो हॉटस्टार की टीम ने आज सुबह ही ये इवेंट कैंसिल कर दी है।

टीम की तरफ से कहा गया है, “शहर में भारी बारिश और पानी जमा होने की वजह से बिग बॉस हाउस टूर और इससे जुड़ी एक्टिविटीज अभी के लिए रोक दी गई हैं। आपको हुई सुविधा के लिए हमें खेद है। बारिश की स्थिति के अनुसार हम आपको आगे की जानकारी देंगे।” सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आने वाले पत्रकारों को समय से बता दिया गया ताकि उन्हें सफर में परेशानी ना हो। वहीं, जो पत्रकार मुंबई पहुंच चुके थे, उन्हें वापस भेज दिया गया ताकि वे यहां फंस ना जाएं। दरअसल, फ्लाइट्स लेट या कैंसिल हो गई थीं। अब टीम एक नई डेट फाइनल कर रही है जिससे दर्शकों को ‘बिग बॉस’ के घर की झलक मिल सके। शो 24 अगस्त से प्रीमियर होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह