न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनू में RAC कांस्टेबल ने तलवार से पत्नी-बेटे पर किया हमला, फिर खुद दे दी जान

झुंझुनू में RAC कांस्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटे पर तलवार से हमला किया, जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई और बेटे को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी ने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 3:37:49

झुंझुनू में RAC कांस्टेबल ने तलवार से पत्नी-बेटे पर किया हमला, फिर खुद दे दी जान

झुंझुनू जिले में सोमवार तड़के इंडाली निवासी और RAC कांस्टेबल राजकुमार कांटीवाल ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी कविता और बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी दो अंगुलियां कट गईं, जबकि बेटे की गर्दन पर भी गहरे जख्म आए। घटना के बाद राजकुमार रतन शहर रेलवे ट्रैक पर गया और आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाने के सब-इंस्पेक्टर सीताराम ओला ने बताया कि किसान कॉलोनी स्थित किराए के मकान में सुबह करीब 4.30 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में राजकुमार ने तलवार से पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ वार किए। चीख-पुकार सुनकर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सुबह 5 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। पत्नी को जयपुर SMS अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बेटे का इलाज झुंझुनू में जारी है।

पुलिस बयान

कोतवाल हरजेंद्र सिंह ने बताया, "आज सुबह 4-4:30 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की दो अंगुलियां कट गई हैं, बेटे को भी चोट आई है। पति ने आत्महत्या कर ली है।" पड़ोसियों ने बताया कि राजकुमार दो दिन पहले ही अपने गांव इंडाली से तलवार लाकर घर में छुपा रखा था। परिजनों के अनुसार, वह 16 अगस्त को ही RAC की ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आया था। लौटते ही विवाद शुरू हो गया और दो दिन तक तनाव का माहौल बना रहा। सोमवार सुबह यह भयंकर घटना घटी।

पिछले विवाद और तलाक का मामला

पति-पत्नी के बीच पिछले पांच सालों से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था और 20 अगस्त को तलाक की अगली तारीख थी। सब-इंस्पेक्टर सीताराम ओला के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गृह क्लेश और तलाक का दबाव वारदात की मुख्य वजह रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?