न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपूर्वा पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव ने लगाए ये आरोप, अर्चना के बेटे आर्यमन ने ट्रॉलर्स को दिया जवाब

यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा इस साल की शुरुआत में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते विवाद में फंस गई थीं। इसके बाद वह कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 1:11:33

2 News : अपूर्वा पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड उत्सव ने लगाए ये आरोप, अर्चना के बेटे आर्यमन ने ट्रॉलर्स को दिया जवाब

यूट्यूबर अपूर्वा मुखीजा इस साल की शुरुआत में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते विवाद में फंस गई थीं। इसके बाद वह कुछ समय पहले ‘द ट्रेटर्स’ शो में छाप छोड़ने में सफल रहीं। अब अपूर्वा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनके एक्स बॉयफ्रेंड और म्यूजिशियन उत्सव दहिया ने उन पर धोखा देने और कंटेंट के लिए रिश्ते का इस्तेमाल करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि उत्सव ने सीधे तौर पर अपूर्वा का नाम नहीं लिया। उत्सव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तंज से भरा गाना पोस्ट किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उत्सव ने अपूर्वा पर निशाना साधा।

वीडियो के साथ उत्सव ने एक लंबे-चौड़े कैप्शन से भड़ास निकाली। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “अब अगर कोई और बकवास करेगा तो मैं सीधा रसीदें निकालूंगा। सिर्फ कंटेंट बनाने और ऑनलाइन किसी के चरित्र हनन के लिए झूठ गढ़कर या झूठी कहानियां फैलाकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कभी न करें। बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने यूजर्स को भड़काएंगे। जब आपकी बातों की वजह से मुझे धोखेबाज बताया जा रहा था, तो मैंने आपसे और आपकी एजेंसी से संपर्क किया। इस उम्मीद में कि इस नफरत से निपटने का कोई रास्ता मिल जाए।

लेकिन मुझे जवाब मिला, "तुम कुछ भी नहीं हो, तुम्हें खुश होना चाहिए कि तुम उसे डेट कर पाए।” तो उस 'कुछ भी नहीं' की तरफ से यह मैसेज है। तुमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और मैं झूठ नहीं बोलूंगा, यह आसान नहीं था। लेकिन मैं अब भी यहां हूं, अब भी खड़ा हूं। इससे तुम्हें कुछ पता चलना चाहिए, तुम्हारे बड़े आंकड़े सिर्फ ऐप पर ही मायने रखते हैं। बाहर एक असली और कहीं ज्यादा बड़ी दुनिया है - झूठ और कलेश से परे।” बता दें अपूर्वा और उत्सव ने जनवरी में ब्रेकअप का ऐलान किया था। इसके बाद अपूर्वा ने उत्सव पर कटाक्ष किया और उनका नाम लिए बगैर धोखाधड़ी और बदसलूकी का आरोप लगाया।

आर्यमन का पिछला व्लॉग देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स साध रहे थे निशाना

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह टीवी और सिनेमा दोनों जगह अपनी चमक बिखेर चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से अर्चना कॉमेडियन कपिल के शो का हिस्सा बनकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिलहाल अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेठी अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस योगिता बिहानी के साथ सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक व्लॉग में आर्यमन ने घर पर हुई सगाई की झलक दिखाई, जिसमें अर्चना ने भावुक होकर पुश्तैनी अंगूठी योगिता को पहनाई। हालांकि इसके बाद आर्यमन और उनका परिवार कुछ बातों को लेकर ट्रॉल हो गया।

अब आर्यमन ने व्लॉग में आलोचनाओं का खुलकर जवाब दिया है। आर्यमन ने कहा कि मैंने अपने पिछले व्लॉग में कहा था कि मैं पापा से नए घर में एक दीवार तोड़कर बड़ा कमरा बनवाने के बारे में बात कर रहा था। लोगों ने इसे इस तरह लिया कि मैं अपने माता-पिता का घर तोड़ रहा हूं और उसे छोड़ रहा हूं। यह घर मैं अपने पैसों से बना रहा हूं और यह मेरे या मेरे भाई आयुष्मान के लिए एक तोहफा है, न कि मेरे माता-पिता के पैसे से बन रहा है।

लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि मैं अपने माता-पिता के पैसे पर निर्भर हूं, जो कि सच नहीं है। इसके अलावा मेरा और भाई के बीच का रिश्ता आज भी पहले जैसा ही है और हमारे परिवार में योगिता के आने से कोई दरार नहीं आई है। मैं व्लॉग बनाना बंद नहीं करूंगा, क्योंकि यह एक अच्छा बिजनेस है। लेकिन मुझे अब ये समझना होगा कि इस नेगेटिविटी से कैसे निपटना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह