न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली के दो स्कूलों को फिर मिला बम धमकी का ईमेल, मचा हड़कंप

दिल्ली के नजफगढ़ और मालवीय नगर के दो स्कूलों को फिर बम धमकी भरे ई-मेल मिले। पुलिस ने जांच शुरू की, वहीं कांग्रेस ने सुरक्षा बढ़ाने और जांच की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 20 Aug 2025 8:42:50

दिल्ली के दो स्कूलों को फिर मिला बम धमकी का ईमेल, मचा हड़कंप

दिल्ली के स्कूलों में आज एक बार फिर से बम धमकी का मामला सामने आया है। नजफगढ़ और मालवीय नगर के दो स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई कि उनके स्कूलों को उड़ाया जाएगा। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या खतरा सामने नहीं आया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के स्कूल और कॉलेज लगातार ई-मेल धमकियों की चपेट में हैं। बीते सोमवार को आए धमकी भरे मेल में पहली बार पैसों की मांग भी की गई।

पहली बार हुई पैसों की मांग

बीते सोमवार को जिन 32 स्कूलों को धमकी भरे मेल मिले, उनसे कुल 4,35,427.50 रुपये (लगभग 500 अमेरिकी डॉलर) की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इससे पहले ऐसी धमकियों में केवल खतरे की चेतावनी होती थी, लेकिन पैसे की मांग नहीं की जाती थी। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण जिले के 7, दक्षिण-पश्चिमी जिले के 13, द्वारका के 11 और मध्य जिले के 1 स्कूल को धमकी भरे मेल भेजे गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी मेल समान हैं और जीमेल आईडी से भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मेल भेजने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे भेजे गए मेल का आईपी एड्रेस किसी भी देश का दिख सकता है। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने कहा कि वीपीएन का फिलहाल कोई निश्चित तोड़ नहीं है। वीपीएन प्रदाता इस बारे में जानकारी साझा नहीं करते। गूगल ने भी केवल इतना बताया कि धमकी भरे मेल विदेशी आईपी एड्रेस से भेजे गए हैं।

मकसद: दहशत फैलाना

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस धमकी के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ हो सकता है। उद्देश्य स्कूलों, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में भय फैलाना और सुरक्षा तंत्र को व्यस्त रखना हो सकता है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया और जांच की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने लगातार स्कूलों और कॉलेजों को मिल रही धमकियों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस कारण छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में भय का माहौल पैदा हो रहा है, जो मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

यादव ने बताया कि 18 अगस्त को 32 स्कूलों को धमकी भरे मेल प्राप्त हुए थे। जुलाई में चार दिनों में 50 से अधिक स्कूलों को और जनवरी से अगस्त तक इस वर्ष 100 से अधिक स्कूलों को धमकी मिली। पिछले वर्ष मई 2024 से अब तक 300 से अधिक स्कूल और कॉलेज को धमकी ईमेल प्राप्त हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर