न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार बढ़ रहा हैं डायबिटीज का खतरा, ये संकेत दर्शाते हैं इसकी शुरुआत

देश में मधुमेह अर्थात डायबिटीज के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। जब शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 12 Mar 2023 1:07:01

लगातार बढ़ रहा हैं डायबिटीज का खतरा, ये संकेत दर्शाते हैं इसकी शुरुआत

देश में मधुमेह अर्थात डायबिटीज के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। जब शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इस स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। ये बीमारी अनुवाशिंक भी होती है और खराब जीवनशैली के कारण भी पनपती है। लोगों की लापरवाही उन्हें इस गंभीर समस्या की तरफ ढकेल रही है। ऐसे में समझदारी यही हैं कि समय रहते इसके लक्षणों को जानकर उचित जीवनशैली का पालन किया जाए ताकि इससे बचाव हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज की शुरुआत को दर्शाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज की वजह से आपके ब्लड से एक्सट्रा शुगर को निकालने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब शुगर ज्यादा हो तो किडनी इनको ब्लड से निकालती हैं, जिससे बार-बार पेशाब आता है। सामान्य से ज्यादा बार बाथरूम जाना, खासकर रात में, हाई ब्लड शुगर का संकेत है।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

पैरों में आ सकते हैं छाले

आम तौर पर, पैर के अल्सर की विशेषता त्वचा में दरार या गहरे घाव से होती है। डायबिटिक फुट अल्सर एक खुला घाव है जो मधुमेह के लगभग 15% रोगियों को होता है। यह मुख्य रूप से पैर के तलवे पर पाया जाता है।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

वजन कम होना

डायबिटीज में अपर्याप्त इंसुलिन उत्पादन के कारण शरीर खून से ग्लूकोज को बॉडी सेल में पहुंचा नहीं पाता एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल के लिए जिसके कारण शरीर फैट और मांसपेशियों को बर्न करने लगता है एनर्जी लिए जिसके वजन कम होने लगता है।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

मसूड़ों में दर्द

ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर मसूड़ों में दर्द और खून आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हाई ब्लड शुगर की वजह से बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। दूसरा शुगर बढ़ने पर मसूड़ों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता है, ये भी मसूड़ों की बीमारी का कारण बनता है।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

थकान महसूस होना

पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह भी डायबिटीज की शुरुआत हो सकती है। दरअसल, मधुमेह की चपेट में आने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट ठीक तरह से ब्रेक नहीं हो पाता है। ऐसे में खाना खाने और पूरी नींद लेने के बाद भी थकावट महसूस होती है। अगर आपको भी लगातार थकान हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

लगातार भूख लगना

आपका शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले खाने को ग्लूकोज में बदल देता है जिसे आपकी कोशिकाएं एनर्जी के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो कोशिकाएं ग्लूकोज को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, इसलिए आपके शरीर को द्वारा खाए जाने वाले खाने से पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है। ऐसे में आपको हर समय भूख लगेगी, भले ही आपने तुरंत ही खुछ खाया हो।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

आंखों का कमजोर होना

ब्लड शुगर हाई होने पर रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो जाती हैं। इसकी वजह से आंखों से संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। डायबिटीज में कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, और ग्लूकोमा जैसी परेशानियां होने लगती है। अगर शुगर कंट्रोल न की जाए तो कई बार आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

starting symptoms of diabetes,diabetes,diabetes care tips,Health,healthy living,Health tips

मुंह का सूखना

डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में मुंह का सूखना और त्वचा में खुलजी होना भी आम है। जब आप बार-बार वॉशरूम का इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी खर्च होगा, जिसकी वजह से आपनी मुंह सूखने लगेगा। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा की नमी गायब हो जाएगी, जिससे खुलजी की समस्या होने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत