न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिट रहने का सस्ता तरीका हैं रस्सी कूदना, जानें सेहत को इससे मिलने वाले फायदे

आपने अपने बचपन में रस्सी कूदने वाला खेल अर्थात स्किपिंग तो खेला ही होगा, जो कि आजकल के बच्चों के लिए सिर्फ एक एक्सरसाइज बनकर रह गया है। बचपन में खेला गया यह खेल मजेदार होने के साथ ही सेहत भी बनाने का काम करता था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Oct 2022 2:28:03

फिट रहने का सस्ता तरीका हैं रस्सी कूदना, जानें सेहत को इससे मिलने वाले फायदे

आपने अपने बचपन में रस्सी कूदने वाला खेल अर्थात स्किपिंग तो खेला ही होगा, जो कि आजकल के बच्चों के लिए सिर्फ एक एक्सरसाइज बनकर रह गया है। बचपन में खेला गया यह खेल मजेदार होने के साथ ही सेहत भी बनाने का काम करता था। यह एक लाजवाब एक्सरसाइज है जिसके लिए यह कहा जाए कि यह फिट रहने का सस्ता तरीका हैं, तो गलत नहीं होगा। रस्सी कूदने से शरीर का रक्त संचार बेहतर होता है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। ऐसे ही कई फायदे हैं जो रस्सी कूदने से सेहत को मिलते हैं। यहां हम आपको इन्हीं फायदों की जानकारी देने जा रहे हैं। इन फायदों को जान आप भी अपनी दिनचर्या में रस्सी कूदना शामिल कर लेंगे।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

रस्सी कूदने से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। दरअसल, रस्सी कूदने से हृदय की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। रस्सी कूदने से कार्डियो सर्कुलेशन यानी ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो ब्लड को पंप करने के लिए जरूरी होता है। हृदय के स्वस्थ रहने से हार्ट स्ट्रोक और हृदय से जुड़े अन्य जोखिम से बचा जा सकता है। यही वजह है कि रस्सी कूदना को कार्डियो एक्सरसाइज की लिस्ट में जगह दी गई है।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

हड्डियों को मजबूत करता है

35 वर्ष की आयु के बाद बोन मास कम हो जाता है, और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में बोन लॉस अधिक तेजी से होता है। इसलिए रस्सी कूदना फायदेमंद हो सकता है। इससे हड्डियों की ताकत बढ़ती है। रस्सी कूदने से हड्डियों के जोड़ एक्शन में होते हैं जिससे इनमें पर्याप्त लुब्रिकेशन होता है। इससे ये काम करते रहते हैं और एक जगह जमते नहीं।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

एकाग्रता बढ़ती है

हर कार्डियो एक्सरसाइज आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी और स्किपिंग उनमें से एक है। रस्सी कूदना आपके शरीर को शांत कर सकता है और आपकी एकाग्रता को बढ़ा सकता है।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

पेट की चर्बी होती है कम

इसे करने से आपके पेट की चर्बी तेजी से कम होती है। जी हां, वजन कम करते समय यह मुख्य बाधाओं में से एक है। लेकिन रस्सी कूदना इसमें आपकी मदद कर सकता है। हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग एक्सरसाइज बिना डाइट के पेट की चर्बी कम करने और आपके पेट की मसल्स को मजबूत करने में मदद करती है।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

शारीरिक गतिविधि का मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। एनसीबीआई द्वारा पब्लिश एक अध्ययन के मुतबिक, जो लोग ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, उनमें डिप्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं। वहीं, रस्सी कूद जैसे अधिक श्रम वाले व्यायाम करने वालों में अवसाद के लक्षण कम होते पाए गए हैं। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि शारीरिक गतिविधि के लिए रस्सी कूदना एक बेहतर उपाय साबित हो सकता है।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

थकान से छुटकारा मिलता है

लगातार काम करने से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। स्किपिंग आपको अपनी सहनशक्ति में सुधार करने में मदद कर सकता है। जितना अधिक आप नियमित रूप से स्किपिंग करते हैं, उतना ही आपकी सहनशक्ति बढ़ती है। लगातार स्किपिंग रेंज का अभ्यास थकान से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

जोड़ों के लिए लाभदायक

रस्सी कूदने के फायदे जोड़ों के लिए भी हो सकते हैं। नियमित रूप से रस्सी कूदने पर टखने, घुटने, कूल्हे और कंधों के जोड़ों की गतिविधि में तेजी आती है। इसका सकारात्मक असर जोड़ों पर दिखाई दे सकता है और उनमें सुधार हो सकता है। फिलहाल, इस संबंध में और शोध की आवश्यकता है।

skipping benefits in hindi,skipping,how healthy is skipping,is skipping a good way to lose weight,what does skipping do for you,is skipping better than running,is it ok to skip everyday,how much should i skip per day,can you get in shape by skipping,does skipping reduce face fat,how much should i skip to lose weight,Health,healthy living,Health tips

बढ़ता है शरीर का लचीलापन

रस्सी कूदने से आपका शरीर शांत और लचीला बनता है। कूदने से मांसपेशियों को बहुत ताकत मिलती है और उन्हें आराम मिलता है। इसलिए इसे एक एथलीट के वर्कआउट रिजीम में शामिल किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति

20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी

'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें

श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन

'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके

दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट

पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग

सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे

चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया

जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी

मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स