Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेब का अधिक सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, इन बीमारियों का रहता है डर

एक कहावत बहुत फेमस है। ‘An apple a day keeps the doctor away’ यानी एक दिन में एक सेब खाना डॉक्टर को दूर रखता है। सेब में फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 15 Oct 2021 4:37:18

सेब का अधिक सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, इन बीमारियों का रहता है डर

एक कहावत बहुत फेमस है। ‘An apple a day keeps the doctor away’ यानी एक दिन में एक सेब खाना डॉक्टर को दूर रखता है। सेब में फाइबर, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन यदि इसका पर्याप्त मात्रा में सेवन नहीं किया जाए, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि हमें यह ज्ञात हो कि सेब हमें किस प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है। सेब का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की दिक्कत भी आपके सामने आ सकती है। सेब में भरपूर मात्रा में कार्ब्स पाया जाता है। अगर आप एक समय में ज्यादा सेब खा लेते हैं तो आपकी बॉडी फैट बर्न नहीं कर पायेगी और वजन बढ़ने लगेगा। दरअसल, एक मध्यम आकार के सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स और 5 ग्राम फाइबर होती है। एक सामान्य आकार का सेब विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। एक बड़े सेब में मौजूद विटामिन सी की मात्रा एक पुरुष की दैनिक आवश्यकता का 11% और एक महिला का दैनिक आवश्यकता का 13% पूरा करता है। एक बड़ा सेब आपको खनिज पोटेशियम की आपकी दैनिक आवश्यकता का 5% भी देता है, जो हैल्दी ब्लड प्रेशर के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि, अगर सेव का सेवन अनुमान से ज्यादा करते है तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। खाली पेट सेब खाने से शुगर की मात्रा में बढौतरी होती है। ऐसे में सेब खाने का सही समय है, खाने के बाद...
Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips डाइजेशन बिगड़ सकता है

ज्यादा सेब खाने से आपका डाइजेशन बिगड़ सकता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर होता है। जिसके ज्यादा मात्रा में पेट में जाने से पेट से जुड़ी परेशानियाँ शुरू हो जाती है। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips हार्ट के लिए नुकसानदायक

सेब में भरी मात्रा में फ्रुक्टोस पाया जाता है। यह एक प्रकार का शुगरी पदार्थ है। यह शरीर में जाकर एक सीरप बना लेता है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लूकोस शरीर में जाकर रक्त में मिल जाता है लेकिन फ्रुक्टोस नही मिल पाता है और सिर्फ लीवर में ही रह जाता है। फ्रुक्टोसे के एकत्रित होने के कारण शरीर में ट्राईग्लिसराइड्स नामक एक फैट का उत्पादन करता है जो हार्ट की समस्याओं के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। अत्यधिक सेब का सेवन करने से शरीर में इनकी मात्रा बढ़ जाती है और इसलिए हार्ट से सम्बंधित बिमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips ब्लड शुगर लेवल बिगड़ सकता है

पोषक तत्वों से भरपूर सेब अगर आप रोज़ ज्यादा मात्रा में खाते हैं। तो इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने की संभावना भी बनी रहती है। मधुमेह के लोगों के लिए, फलों के रूप में बहुत अधिक चीनी भी इंसुलिन संवेदनशीलता को खराब कर सकती है और उनकी दवा के काम करने के तरीके में हस्तक्षेप कर सकती है। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips सेब के बीज पहुंचा सकते है नुकसान

सेब तब तक ही फायदेमंद होता है जब तक उसके बीज का सेवन न किया जाये। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके बीज के अन्दर साइनाइड नामक पदार्थ पाया जाता है जो पाचन प्रक्रिया के दौरान शरीर में पहुंच जाता है। शोध के अनुसार, यदि हमें एक कप सेब के बीज का सेवन कर लिया तो उसमें साइनाइड की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, हमारी मृत्यु भी हो सकती है। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips सेब से वज़न बढ़ जाता है

सेब में कैलोरीज और शुगर की मात्रा अत्यधिक होती है जिसके कारण इंसान का वज़न काफी हद्द तक बढ़ सकता है। एक शोध में सामने आया है कि यदि एक इंसान रतिदिन 5 सेब या इससे ज्यादा का सेवन करता है तो उसके शरीर में लगभग 3500 कैलोरीज बन जाती हैं जो आधा किलो के बराबर हैं। इसका अर्थ यह है कि यदि हम 1 वर्ष तक प्रतिदिन 5 सेब का सेवन करते है तो सालभर में हमारा वज़न 26 किलो तक बढ़ सकता है। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips दांतों को पहुंचाता है नुकसान

आप सोच रहे होंगे कि ये कैसी बात हुई। लेकिन बता दें कि ज्यादा मात्रा में सेब खाने से आपके दांत ख़राब हो सकते हैं। दरअसल सेब एसिडिक होता है जिससे दांतों में दिक्कत होने का डर रहता है। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips हड्डियाँ कमज़ोर कर सकता है सेब

सेब का अत्यधिक सेवन से रक्त में पोटैशियम की मात्रा कम हो जाती है। ऑस्टियोपोरोसिस मरीजों को सेब का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए योंकि इससे उनका पोटैशियम का स्तर और ज्यादा गिर जायेगा। इसके लिए ज़रूरी है कि वे या तो इसका सेवन पूरी तरह बंद कर दें या फिर कम मात्रा में लें। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips सेब का रस भी पहुंचाता है नुकसान

सेब का रस पीने की बहुत ज्यादा सलाह दी जाती है लेकिन ये यदि इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो यह नुकसान पहुंचा सकता है। खाली पेट सेब के रस का अत्यधिक सेवन से डायरिया यानी दस्त की समस्या उत्पन्न हो सकती है। जो लोग नियमित रूप से सेब के रस का सेवन करते हैं उनमें सरदर्द, चक्कर, थकान आदि की समस्याएं अत्यधिक पायी जाती हैं। इसके अलावा कृत्रिम रूप से मीठे हुए सेब का रस में एक रासायनिक नाम सोर्बिटोल होता है, जिससे शरीर में कैल्शियम ऑक्सालेट पत्थरों का निर्माण हो सकता है। यह शरीर में रहकर शरीर को क्षति पहुँचाने का काम करते हैं। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips त्वचा को भी पहुंचा सकता है नुकसान

भारी मात्रा में सेब का सिरका लेने से हमारी त्वचा पर विपरीत असर हो जाता है। इससे हमारा कंठ भी खराब हो जाता है और ये सब सेब के सिरके को बिना पानी मिलाये पीने के कारण होता है। ऐसे में सेवन से पहले सेब के सिरके को पानी मिलकर पतला करें क्योंकि बिना पानी के पीने से इसके दुष्परिणाम हमारे लिए हानिकारक हो सकते हैं। Apple,side effects of eating apple,apple side effects,Health,Health tips रोज़ाना कितने सेब खाने चाहिए

वैसे तो एक व्यक्ति को एक दिन में एक ही सेब खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप दिन भर में मीडियम साइज के दो सेब तक खा सकते हैं। इससे ज्यादा सेब का सेवन करने से ये आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। अपने ब्रेकफास्ट में दलिया या दही के ऊपर कटे हुए सेब और किशमिश मिलाकर खाएं या लंच या डिनर में ग्रिल्ड चिकन के साथ सलाद में कुछ सेब की स्लाइस रख लें। चाहें तो 2 बड़े चम्मच आमंड बटर को एक सेब की स्लाइस पर लगाकर एक्सरसाइज के बाद एक टेस्टी और हेल्दी स्नैक के रूप में खाएं।

यदि आप सेब से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप सेब को सही समय पर और सही मात्रा में खाएं।

- आप हर रोज सुबह या दोपहर में सेब खाएं।
- सेब के जूस का सेवन कम करें।
- सेब खाने के बाद दांत साफ़ करें।
- सेब को रात में ना खाएं।
- एक दिन में एक सेब से ज्यादा सेबी ना खाएं।
- सेब के बीज का सेवन ना करें। सेब खाने के तुरंत बाद इन चीजों का न करे सेवन

- सेब खाने के बाद मूली ना खाएं। सेब और मूली की तासीर ठंडी होती है। माना जाता है कि सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा पेट भी गड़बड़ हो सकता है। दोनों के एंजाइम्स मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं।

- सेब खान के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। सेब खाने के तुरंत बाद या लगभग 2 घंटे के भीतर दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर ठंडी मानी जाती है इसलिए इन दोनों चीजों को साथ में खाने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। सेब और दही को कई लोग फ्रूट चाट के तौर पर खाते हैं। मगर दोनों में ही विटामिन सी होता है। इसलिए इसे देर तक रखे रहने के बाद खाने से एसिड बन सकता है। - सेब खाने के तुरंत बाद कभी भी भूल कर पानी ना पिए। ऐसा इसलिए कि इसका असर आपके पीएच लेवल पर पड़ता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ सकती हैं। इसके अलावा सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना, अपच, कब्ज, पेट में बैक्टीरिया व गैस बन सकती है। साथ ही सेब में फ्रक्टोज होता है, जो कि पानी पीने से पेट के एसिड को पतला कर देता है।

- सेब खाने के बाद अचार या नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो सकती हैं। सेब में भी विटामिन सी होता है। इसलिए इसे खाने के तुरंत बाद खट्टे फलों के सेवन से साइट्रिक एसिड की अधिकता से पेट में जलन का कारण बन सकती है।

- सुबह सेब का सेवन कफ की समस्या को उत्पन्न करता है।

- सेब खाने के बाद तुरंत दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से पेट में दूध खराब हो जाता है जिसकी वजह से डाइजेशन की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology