न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के हर कोने में आसानी से सुलभ है सहजन का पेड़, फल और पत्ते इन रोगों में लाभदायक

सहजन को मोरिंगा, ड्रमस्टिक जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा है। यह पौधा भारत में हर एक...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 16 June 2021 5:14:04

भारत के हर कोने में आसानी से सुलभ है सहजन का पेड़, फल और पत्ते इन रोगों में लाभदायक

सहजन को मोरिंगा, ड्रमस्टिक जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसका वानस्पतिक नाम मोरिंगा ओलिफेरा है। यह पौधा भारत में हर एक कोने में आसानी से मिल जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह बहुत ही पावरफुल औषधि मानी जाती है। सहजन का पौधा भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-कैंसर गुण से भरा होता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण कुछ लोग इसे 'सुपरफूड' भी कहते हैं।

सहजन का पेड़ बहुत ही तेजी से बढ़ता है और इसकी फलियों के साथ इसके पत्ते और फूल का भी इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सहजन की पत्तियों में क्वरसेटिन और क्लोरोजेनिक एसिड नाम के पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की सूजन, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाते हैं। सहजन के ये तीनों भाग बहुत गुणकारी होते हैं।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

हड्डियों के लिए सहजन के फायदे

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की देखभाल और उन्हें स्वस्थ रखना भी जरूरी है। आप अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सहजन का सेवन कर सकते हैं। मोरिंगा को कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस का अच्छा स्रोत माना गया है, जो हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। इन गुणों की मौजूदगी की वजह से सहजन हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑस्टियोपोरोटिक गुण भी होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डी की बीमारी के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

लिवर स्वस्थ रखे

सहजन के पत्तों के रस में सिलिमारिन जैसे घटक होते हैं जो लिवर एंजाइम फंक्शन को बढ़ाते हैं। यह घटक यकृत को भी प्रारंभिक क्षति से भी बचाता है जो उच्च वसा के सेवन या यकृत रोग के कारण होती है।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

इम्यूनिटी मजबूत करता है

सहजन के पत्तों में बहुत सारे एंटीऑक्सींडेंट और विटामिन होते हैं जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बढ़ाने और वायरस या बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

आंखों के लिए बेस्ट

आंखों के लिए भी सहजन अच्छा है। जिनकी रोशनी कम हो रही है हो तो सहजन की फली, इसकी पत्तियां और फूल का प्रयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

कब्ज की समस्या करता है दूर

पेट दर्द या पेट से जुड़ी गैस, अपच और कब्ज़ जैसी समस्याओं में सहजन के फूलों का रस पीएं या इसकी सब्जी खाएं या इसका सूप पीएं। ज्यादा फायदा चाहिए तो दाल में डालकर पकाएं।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

दूध कम बन पाने की दिक्कत

जिन प्रसूताओं को दूध कम बन पाने की दिक्कत होती है, वो सहजन के फूल सुखाकर या इसका काढ़ा बनाकर पीना शुरू कर दें। असर सकारात्मक दिखेगा।

यूरीन इंफेक्शन

महिलाओं में यूरीन इंफेक्शन की समस्या बेहद आम है। इसको दूर करने के लिए सहजन के फूलों की चाय बनाकर इसका सेवन करना चाहिए।

sahjan,sahjan plant,sahjan tree,moringa oliefera,superfood,kidney,bones,heart,liver,immunity,eyes,health article in hindi

पथरी के दर्द में मिलता है आराम

सहजन के पत्ते की सब्जी के नियमित सेवन से गुर्दे की पथरी में राहत मिलती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व गुर्दे की पथरी को तोड़ने और मूत्र के माध्यम से इसे बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

दिल की बीमारी

दिल की बीमारी में भी यह बहुत फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पुलिस कार्रवाई हुई तो क्या करेंगे शंकराचार्य? स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला अपना ‘प्लान’

भारत की करारी हार के बाद पाकिस्तान का विवादित रिएक्शन, खिलखिलाकर हंसे मोहम्मद आमिर

सफलता की सीढ़ी चढ़ने का मंत्र: प्रेमानंद महाराज की सलाह, रोज 10 मिनट का ये अभ्यास बदलेगा किस्मत

'बोलने के लिए शब्द नहीं मिल रहे…' अजित पवार को याद कर सदन में भावुक हुए सीएम फडणवीस

भोपाल में 10वीं के छात्र पर 30 सेकंड में 27 वार, दो नाबालिगों ने क्लब में किया हमला

ईरान में बढ़ते संकट के बीच भारत की सख्त चेतावनी, नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने की अपील

'हर कोने में लगे CCTV, गुरुकुल में वो लड़के कभी पढ़े ही नहीं', यौन आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

दिल्ली मेट्रो में दो कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच मारपीट, कोच बना रणक्षेत्र; VIDEO ने मचाई सनसनी

उत्तर प्रदेश: शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी की ‘क्राइम कुंडली’, गौ-हत्या से रेप तक दर्ज 27 मामले

सिंगापुर पहुंचे CM योगी, होटल के बाहर भव्य स्वागत, टेमासेक के चेयरमैन से की अहम बैठक

युवाओं में फिटनेस का क्रेज़ बन रहा खतरा, 8 पैक एब्स, चौड़ी छाती के चक्कर में बढ़ रही चोटें, जानें सही तरीके से हेल्दी वेट कैसे बनाए रखें

‘भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्रपिता हैं गांधी’, BJP विधायक यतनल के विवादित बयान से मचा सियासी तूफान, भड़का विपक्ष

79वें BAFTA में आलिया भट्ट की धूम, GUCCI गाउन में दिखीं जादुई अंदाज में, हिंदी में दी स्पीच