Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लैक टी : पीएं और देखें एक से बढ़कर एक फायदा, इन अंगों को देती राहत और बढ़ाती ताकत

चाय महज नींद भगाने या ताजगी लाने के लिए ही नहीं है बल्कि अगर चाय को सही तरीके से पिया जाए तो उसके कई हेल्थ बेनिफिट्स ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 8:41:50

ब्लैक टी : पीएं और देखें एक से बढ़कर एक फायदा, इन अंगों को देती राहत और बढ़ाती ताकत

चाय महज नींद भगाने या ताजगी लाने के लिए ही नहीं है बल्कि अगर चाय को सही तरीके से पिया जाए तो उसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। चाय को बगैर दूध मिलाए (ब्लैक टी) पीने पर उसमें मौजूद फायटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लोराइड्स, टेनिन्स जैसे तत्व हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। कोशिश करें कि इसमें शक्कर न मिलाएं या कम मिलाएं। यह हृदय की बीमारी, दस्त, पाचन समस्याओं, उच्च रक्तचाप, टाइप 2 मधुमेह और अस्थमा बीमारियों से लड़ने में भी मदद करती है। चलिए जानते हैं इसके फायदे।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 1. हृदय के लिए फायदेमंद

रोजाना एक कप काली चाय पीना दिल की सेहत को बनाए रखने में आपकी मदद करेगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉयड्स एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा काली चाय का प्रयोग हृदय की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और रक्त के जमने की प्रक्रिया को भी कम करने में सहायक है।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 2. ओवेरियन कैंसर से बचाए

एक शोध में पता चला है कि ब्लैक टी शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है, खासकर ओवेरियन कैंसर। इस समय महिलाओं में ओवेरियन कैंसर तेज़ी से फ़ैल रहा है। जो बीमारी 40 के पार उम्र की महिलाओं में होती थी आज वह 25 से 30 उम्र की महिलाओं में देखने को मिल रही है। उसी शोध में यह भी पता चला है कि जो महिलाएं दिन में दो कप से ज्यादा ब्लैक टी पीती हैं उनमें ओवेरियन कैंसर का खतरा ना के बराबर देखने को मिला है।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 3. दिमाग के लिए

दिमाग की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ ही उनमें रक्त के प्रवाह को और भी बेहतर बनाने के लिए काली चाय पीना बहुत उपयोगी है। दिन में लगभग 4 कप काली चाय का सेवन तनाव को कम करने में सहायक है। यह दिमाग को तेज करने के साथ आपकी याददाश्त को बढ़ाती है और आप पहले से अधिक सतर्क व सक्रिय होते हैं।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 4. इम्युनिटी बढ़ाती है

ब्लैक टी पीने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में बहुत मदद मिलती है। सर्दी-जुकाम जैसी आम बीमारियां ब्लैक टी पीने से एकदम गायब हो जाती हैं। ब्लैक टी में एल्काइलेमाइन एंटीजंस पाए जाते हैं जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही इसमें टेनिन्स भी पाए जाते हैं, जो वायरस से लड़ने की हमारी क्षमता को बढ़ाते हैं और हमें इंफ्लून्जा, पेट की गड़बड़ी और रोजमर्रा की जिंदगी में वायरस के कारण होने वाले बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 5. हड्डियों को बनाए मजबूत

ब्लैक टी में पाए जाने वाले तत्वों के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाती है। हड्डियों को मजबूत बनाने और अर्थराइटिस के खतरे को कम करने में ब्लैक टी काफी मदद करती है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स के कारण होता है। तो अगर आप 30 की उम्र को पार कर चुके हैं तो ब्लैक टी रोज़ पीएं। इससे बोन डेंसिटी, ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा कम करने के लिए काफी मदद मिलती है।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 6. एनर्जी

रोजाना काली चाय पीने का एक बेहतरीन फायदा यह भी है कि इसे पीने से आप अधिक ऊर्जा महसूस करते हैं और सक्रिय भी रहते हैं। काली चाय में मौजूद कैफीन, कॉफी या कोला के मुकाबले अधिक फायदेमंद होता है और आपके मस्तिष्क को सतर्क रखता है जिससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार निरंतर होता रहता है।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 7. वजन कम करे ब्लैक टी

ब्लैक टी में पाए जाने वाले और वजन घटाने में प्रभावशाली थीफलेविन्स और थिरोबिगिन्स जैसे तत्वों का असर दूध कम कर देता है। दरअसल, ब्लैक टी में मौजूद ये तत्व शरीर की चर्बी घटाने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होते हैं। लेकिन दूध में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण इनका प्रभाव कम हो जाता है। ब्लैक टी पीने से वजन कम होता है क्योंकि आप उसमें ना तो दूध मिलाते हैं और ना ही चीनी।

ब्लैक टी के लिए हमेशा टी बैग का प्रयोग करें। इस तरह से आप अपनी कैलोरी काउंट कर सकते हैं। यदि आप रोजाना ब्लैक टी पीते हैं तो आपका वजन नियंत्रित रहता है जिससे आपको हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होगा। इसमें मौजूद फ्लेवेनॉइड खराब कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोकता है। यानी हम यह कह सकते हैं कि वजन घटाने के लिए बिना दूध वाली चाय लाभकारी है और शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी और कॉलेस्ट्रॉल को घटाने में सहायक है।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 8. किडनी स्टोन को ठीक करे

कई लोग ब्लैक टी पीना पसंद करते हैं तो अगर आप भी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो ब्लैक टी पीएं। इससे किडनी प्रॉब्लम्स नहीं होती। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लैक टी के सेवन से किडनी में स्टोन बनने का खतरा कम होता है। इसके साथ आप किडनी स्टोन के लिए पने डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं।


black tea,black tea benefits,tea,milk,black tea medicine,oral health,immunity,weight control,heart,diabetes,health article in hindi 9. ओरल हेल्थ

ब्लैक टी दांतो में प्लॉक का बनना रोकती है। साथ ही ब्लैक टी का सेवन बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। ये बैक्टीरिया कैविटी और दांतों के सड़ने का कारण बनते हैं। ब्लैक टी में फ्लोराइड भरपूर मात्रा में होता है जो मुंह की दुर्गन्ध को दूर करता है और मुंह को नुकसानदायक जीवाणुओं से बचाता है। तो बस ब्लैक टी पीजिए और फैलाइए सांसों की खुशबू ना कि बदबू!

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology