न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समुद्री नमक : यहां जानें इसके प्रकार, दूर करता है कई शारीरिक और मानसिक बीमारियां, देखें...

भोजन में नमक न हो, तो खाने का स्वाद नहीं आता। प्रतिदिन संतुलित मात्रा में लिया गया नमक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसलिए...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 12:37:52

समुद्री नमक : यहां जानें इसके प्रकार, दूर करता है कई शारीरिक और मानसिक बीमारियां, देखें...

भोजन में नमक न हो, तो खाने का स्वाद नहीं आता। प्रतिदिन संतुलित मात्रा में लिया गया नमक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इसलिए, देखा जाए, तो नमक की हमारे जीवन में अहम जगह है। फिर चाहे बात हो काले नमक की या फिर सफेद नमक की। इसके लिए अलावा भी नमक के कई प्रकार हैं, जिनमें से समुद्री नमक सबसे खास है। समुद्री नमक के इस्तेमाल से कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

समुद्री नमक के प्रकार

1. हिमालयन समुद्री नमक :
जब शुद्ध समुद्री नमक की बात होती है, तो सबसे पहले हिमालयन समुद्री नमक का जिक्र होता है। इस नमक का उपयोग पौराणिक काल से किया जा रहा है। इस नमक का रंग गुलाबी होता है। इस नमक का उपयोग आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

2. सेल्टिक समुद्री नमक : सेल्टिक समुद्री नमक को सेल्टिक सागर से निकाला जाता है। यह समुद्री नमक ग्रे रंग का होता है, जिसे लंबे समय तक संग्रहीत करने के बाद भी स्पर्श करने पर नम महसूस होता है। सेल्टिक समुद्री नमक मस्तिष्क और रक्तचाप को संतुलित करने में फायदेमंद हो सकता है।

3. परतदार समुद्री नमक : यह अन्य नमक के मुकाबले पतला और क्रिस्टल के रूप में होता है। यह आसानी से घुल जाता है। इस नमक में खनिज सामग्री अन्य प्रकार के समुद्री नमक की तुलना में अपेक्षाकृत कम होती है।

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

4. फ्लेर डे सेल समुद्री नमक : इस समुद्री नमक को फ्रेंच और पुर्तगाली भाषा में नमक का फूल कहा जाता है, क्योंकि इसका आकार फूल की तरह होता है। इस नमक को पहले लैक्सेटिव और नमकीन के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन आजकल इसे खाना बनाने में भी उपयोग किया जाने लगा है।

5. हवाई समुद्री नमक : इस समुद्री नमक को पेसिफिक यूनाइटेड स्टेट के हवाई (Hawaii) देश के ज्वालामुखी आइलैंड से निकाला जाता है। यही कारण है कि इसे हवाई समुद्री नमक के नाम से जाना जाता है। यह नमक काले और लाल रंग का होता है। यह नमक महंगा होता है और हवाई शहर के बाहर मुश्किल से मिलता है।

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

समुद्री नमक के फायदे

हडि्डयों को करे मजबूत

समुद्री नमक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि पीड़ित लोगों के लिए दर्द और सूजन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि आहार में समुद्री नमक का सेवन करने व इसे पानी में डालकर नहाने से गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस के दौरान होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है.

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

बढ़ाए इम्यूनिटी

इम्यूनिटी यानी प्रतिरक्षा किसी भी प्रकार के सूक्ष्मजीवों से शरीर को लड़ने की क्षमता देती है। समुद्री नमक के क्षारीय गुण बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण दूर रखने में मदद करते हैं। साथ ही जिंक, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयोडीन जैसे आवश्यक खनिजों की उपस्थिति शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। समुद्री नमक में पोषक तत्वों और खनिज की उचित मात्रा एलर्जी, बुखार, सर्दी और फ्लू के लिए बेहद फायदेमंद है।

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

हृदय के कार्यों में करे सुधार

समुद्री नमक सोडियम और पोटेशियम का एक शानदार स्रोत है जो धड़कन को सामान्य बनाए रखने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण घटक है। सामान्य नमक के विपरीत, समुद्री नमक ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ाता है। कई शोध यह कहते हैं कि नियमित आहार में सामान्य नमक के बजाय समुद्री नमक की एक चुटकी हाई ब्लड प्रेशर को कम करती है और यही वजह है कि यह हृदय रोग के जोखिम को कम करने में असरदार है।

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

पाचन शक्ति में असरदार

समुद्री नमक पाचन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उचित स्त्राव की कमी से अपच, पेट फूलना, पेट में ऐंठन, पेट में जलन, सूजन आदि सहित पेट की कई बीमारियां हो सकती हैं। समुद्री नमक का यहां बहुत महत्व है क्योंकि यह हाइड्रोक्लोराइड एसिड का उत्पादन करने के लिए पेट को उत्तेजित करता है जो बदले में भोजन को तोड़ने में मदद करता है और इस तरह पाचन में सुधार होता है।

sea salt,salt,salt in food,himalayan sea salt,seltic sea salt,digestion,heart,liver,skin,hair,immunity,health article in hindi

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

समुद्री नमक की मदद से त्वचा को चमकदार और खूबसूरत रखा जा सकता है। यह शरीर के सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकता है, जिससे त्वचा नरम और स्वस्थ रहती है। त्वचा के अलावा, बालों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। रूसी से छुटकारा पाने के लिए भी यह नमक बड़े काम का है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग