न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कम उम्र में लोग क्यों हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार, जानें मुख्य कारण

कम उम्र में फिट बॉडी, खुशहाल जिंदगी के बावजूद अचानक हार्ट अटैक आना आजकल आम बात हो गई हैं। दुनिया के मुकाबले भारतीयों में हार्ट अटैक 8-10 साल पहले आ जाता है। हार्ट अटैक की समस्या प्रमुख रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होती है। कोलेस्ट्रॉल के लिए डाइबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा, ओवर ईटिंग, स्मोकिंग जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Mar 2022 12:35:44

कम उम्र में लोग क्यों हो रहे हैं हार्ट अटैक का शिकार, जानें मुख्य कारण

कम उम्र में फिट बॉडी, खुशहाल जिंदगी के बावजूद अचानक हार्ट अटैक आना आजकल आम बात हो गई हैं। दुनिया के मुकाबले भारतीयों में हार्ट अटैक 8-10 साल पहले आ जाता है। हार्ट अटैक की समस्या प्रमुख रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होती है। कोलेस्ट्रॉल के लिए डाइबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापा, ओवर ईटिंग, स्मोकिंग जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है। 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है और ब्लड की पंपिंग बंद हो जाती है। इसे ही हार्ट अटैक कहते हैं। दिल की बीमारियों से दुनिया भर में 1.7 करोड़ लोगों की मौत हर साल हो जाती है। भारत में करीब 30 लाख लोग हर साल कार्डियो वस्कुलर बीमारियों का शिकार होते हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि देश में कुल हार्ट अटैक केसेस में 50% मामले 50 साल से कम उम्र के लोगों के हैं और 25% लोग 40 साल से कम उम्र के हैं। हार्ट अटैक से पहले कई मामलों में लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- सीने में दर्द, भारीपन और जकड़न, एसिडिटी जैसा महसूस होना, बाएं कंधे या बाएं हाथ में दर्द महसूस होना, सांस फूलना। लाइफ स्टाइल में बदलाव से प्रीमैच्योर हार्ट अटैक का रिस्क काफी कम किया जा सकता है। वॉकिंग, साइकिलिंग, जॉगिंग और स्विमिंग करने से हार्ट अटैक का खतरा 30% तक कम हो जाता है। रोजाना कम से कम 10 हजार स्टेप्स पैदल चलना चाहिए।

आज के समय में युवाओं में या फिर कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके ये कारण हो सकते हैं।

heart,heart attack,heart attack in young age,reason of heart attack in young age,heart care tips,heart are

स्मोकिंग

युवाओं में कोरोनरी धमनी की बीमारी के लिए सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक स्मोकिंग भी है। धूम्रपान करने वाले युवाओं में दिल का दौरा पड़ने की संभावना को कई गुना अधिक बढ़ जाती है। विभिन्न रिसर्चों के मुताबिक,स्मोकिंग करने से हार्ट अटैक का जोखिम 8 गुना बढ़ जाता है। सिगरेट के धुएं में मौजूद टार फेफड़ों में जमा होकर ब्लॉकेज पैदा करता है। इससे थकान, ब्रीदलैसनेस, सीटी जैसी आवाज आने लगती है। साथ ही सिगरेट का धुआं रेस्पिरेटरी सिस्टम में जमा होने लगता है। इससे ब्रॉंकाइटिस, अस्थमा जैसी प्रॉब्लम हो सकती है।

heart,heart attack,heart attack in young age,reason of heart attack in young age,heart care tips,heart are

हाई कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट डिसीज का एक मुख्य कारण है। विशेषज्ञों का मानना है किकोलेस्ट्रॉल एक लिपिड है, जिसकी हमारे शरीर को सही ढंग से काम करने के लिए जरूरत होती है। यह एक फैट जैसा पदार्थ है, जो ब्लड आर्टरीज के जरिए शरीर में घूमता रहता है। पानी में नहीं घुलने के कारण कोलेस्ट्रॉल को लिपोप्रोटीन नामक एक कण के माध्यम से शरीर के विभिन्न भागों में पहुंचाया जाता है, जिसकी सतह पर एक प्रकार का प्रोटीन होता है। जब कोलेस्ट्रॉल हाई फैट और कम प्रोटीन सामग्री वाले लिपोप्रोटीन के साथ मिलकर एलडीएल (LDL) बनाता है, तो यह शरीर के लिए हानिकारक होता है। यह समस्या आमतौर पर तब पैदा होती है, जब आपका आहार अनहेल्दी फैटी फूड से भरपूर हो। एलडीएल यानि लिपोप्रोटीन आर्टरीज में निर्माण शुरू कर देता है, जो समय के साथ दिल का दौरा और स्ट्रोक का कारण बनता है। रिसर्च के मुताबिक, 190 मिलीग्राम से ऊपर 'खराब' या LDL कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में हार्ट संबंधित बीमारी जैसे हार्ट अटैक या स्टोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखें।

heart,heart attack,heart attack in young age,reason of heart attack in young age,heart care tips,heart are

जंक फूड

जंक फूड के लगातार सेवन से अतिरिक्त वसा, सामान्य कार्बोहाइड्रेट और प्रसंस्कृत चीनी का सेवन बढ़ जाता है जिससे मोटापा और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। परिणामस्वरूप मोटापा धमनियों का रुकना शुरू कर सकता है जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ सकता है। आज की अधिकतर युवा पीढ़ी भूख मिटाने के लिए घर के खाने की जगह जंक फूड खाना अधिक पसंद कर रही है। उनकी थाली में प्रोटीन, फाइबर वाले फूड्स की जगह जंक और तली-भुनी चीजें अधिक होती हैं, जिससे शरीर में काफी अधिक कैलोरी जाती है, जिसका बुरा असर हार्ट पर पड़ता है।

heart,heart attack,heart attack in young age,reason of heart attack in young age,heart care tips,heart are

डिप्रेशन

डिप्रेशन सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि पूरे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है। डिप्रेशन मानसिक तौर से जुड़ा हुआ एक रोग है, जिसका यदि समय पर इलाज न कराए जाए तो समय के साथ बढ़ता रहता है और एक समय आने पर व्यक्ति को इतनी निराशा और हताशा से भर देता है कि उसे अपने सामने सिर्फ अंधकार दिखाई देता है और ऐसी अवस्था से रोगी को वापस ला पाना मुश्किल हो जाता है। डिप्रेशन तनाव हार्मोन जारी करता है और जिससे धमनियों पर बुरा असर पड़ता है और वे सिकुड़ना शुरू हो जाती है। एक्सपर्ट्स की माने तो डिप्रेशन का जीवनशैली पर काफी प्रभाव पड़ता है और यह हार्ट संबंधित बीमारियां उत्पन्न करता है।

heart,heart attack,heart attack in young age,reason of heart attack in young age,heart care tips,heart are

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल ना किया जाए, तो यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेलियर के जोखिम को बढ़ा सकता है। ब्लड को सर्कुलेट करने के लिए शरीर को भी अधिक दबाव की आवश्यकता होती है। इसलिए हाई ब्लड प्रेशर भी दिल के दौरे का एक सामान्य कारण है।

heart,heart attack,heart attack in young age,reason of heart attack in young age,heart care tips,heart are

मोटापा

मोटापा हार्ट अटैक की वजह बन सकता है। जैसे-जैसे बीएमआई (BMI) बढ़ता है, वैसे ही ब्लड प्रेशर, लो डेन्सिटी वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल, अन्य फैट, ब्लड शुगर और सूजन में वृद्धि होती है। इन परिवर्तनों से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हृदय रोग से मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!