न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इलायची नहीं सिर्फ मसाला और माउथ फ्रेशनर, सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद

खाने-पीने की कोई डिश हो या मिठाई, उसमें अच्छी खुशबू लाने के लिए हम सभी इलायची का ही प्रयोग करते हैं। आमतौर पर इलायची को

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Jun 2021 8:05:58

इलायची नहीं सिर्फ मसाला और माउथ फ्रेशनर, सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद

खाने-पीने की कोई डिश हो या मिठाई, उसमें अच्छी खुशबू लाने के लिए हम सभी इलायची का ही प्रयोग करते हैं। आमतौर पर इलायची को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रुप में ही इस्तेमाल किया जाता है। इलायची मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में उगने वाला एक पौधा है और अपने देश में कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में इलायची की खेती सबसे ज्यादा की जाती है।

अधिकतर लोगों को तो यह पता भी नहीं कि यह आपकी सेहत के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद होती है। इलायची के गुण सिर्फ मुंह की बदबू दूर करने और व्यंजनों की खुशबू बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह सर्दी-खांसी, पाचन से जुड़ी समस्याएं, उल्टी, मूत्र से जुड़ी समस्याएं आदि के उपचार में बहुत कारगर है।

coronavirus,cardamom,cardamom spice,cardamom mouth freshner,cardamom medicine,oral health,bad breath,digestion,diabetes,hiccups,health article in hindi

खराब बैक्टीरिया से लड़ने में मदद

जब आप मार्केट में टूथपेस्ट खरीदने जाते हैं तब आपको कई फ्लेवर के टूथपेस्ट मिलते हैं। अधिकतर में प्राकृतिक सामग्री लौंग और इलायची मिलेंगे। ऐसा क्यो? क्योंकि इलायची के फायदे टूथपेस्ट में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपको खराब बैक्टीरिया और बदबू से दूर रहने में मदद करता है। इलायची का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको मुंह में होने वाले बैक्टीरिया से दूर रखती है और साथ ही दांतों की बीमारी से भी दूर रखती है। इलायची आपके थूक में बैक्टीरिया पैदा नहीं होने देती है। इसलिए कई च्यूइंग गम बनाने वाले इलायची का इस्तेमाल करते हैं। इलायची मुंह के बैक्टीरिया से लड़ती है और पूरे मुंह को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

coronavirus,cardamom,cardamom spice,cardamom mouth freshner,cardamom medicine,oral health,bad breath,digestion,diabetes,hiccups,health article in hindi

पाचन स्वास्थ्य को सुधारे

अव्यवस्थित पाचन की स्थिति में इलायची के फायदे कारगर साबित हो सकते हैं। इलायची के औषधीय गुणों से संबंधित दो अलग-अलग शोध से इस बात की पुष्टि होती है। एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है कि छोटी इलायची के गुण में एंटीइनफ्लेमेट्री (सूजन कम करने वाला) प्रभाव शामिल होता है, जो पाचन से संबंधित विकारों में राहत पहुंचाने का काम कर सकता है। वहीं, बड़ी इलायची में एंटी-अल्सरोजेनिक (अल्सर पैदा करने वाले जोखिमों को कम करने वाला) गुण पाया जाता है। बड़ी इलायची का यह गुण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर (जैसे कब्ज, गैस, डायरिया और पेट में दर्द) में राहत पहुंचा सकता है।

coronavirus,cardamom,cardamom spice,cardamom mouth freshner,cardamom medicine,oral health,bad breath,digestion,diabetes,hiccups,health article in hindi

हिचकी बंद करे

इंसान को कभी भी अचानक हिचकी आने लगती है। इसकी कोई दवाई तो नहीं आती है। कुछ नेचुरल तरीके से बंद किया जा सकता है। कई बार ये बहुत देर तक लगातार आती है जिससे परेशानी महसूस होती है। इसे बंद करने के लिए बीस आपको एक इलायची मुंह में दबानी है। इसे चबाते रहिए कुछ देर में हिचकी गायब हो जाएगी।

coronavirus,cardamom,cardamom spice,cardamom mouth freshner,cardamom medicine,oral health,bad breath,digestion,diabetes,hiccups,health article in hindi

डायबिटीज को करे नियंत्रित

छोटी इलायची के फायदे में डायबिटीज नियंत्रण भी शामिल है। हरी इलायची के गुण में एंटीऑक्सीडेंट (मुक्त कणों के प्रभाव को नष्ट करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। यह गुण इन्सुलिन की सक्रियता को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जो बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में सहायक हो सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को इलायची खाने से फायदे हासिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग