न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं चिकन से ही की जाएं प्रोटीन की भरपाई, शाकाहारी लोगों के लिए ये 10 आहार हैं बेस्ट ऑप्शन

स्वस्थ और फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप आपकी डाइट में प्रोटीन का सेवन भरपूर मात्रा में करें। प्रोटीन हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। बच्चों की ग्रोथ और सही विकास के लिए भी प्रोटीन जरूरी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 9:45:11

जरूरी नहीं चिकन से ही की जाएं प्रोटीन की भरपाई, शाकाहारी लोगों के लिए ये 10 आहार हैं बेस्ट ऑप्शन

स्वस्थ और फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप आपकी डाइट में प्रोटीन का सेवन भरपूर मात्रा में करें। प्रोटीन हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। बच्चों की ग्रोथ और सही विकास के लिए भी प्रोटीन जरूरी है। प्रोटीन से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और डैमेज कोशिकाएं रिपेयर करने में मदद मिलती है। नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए प्रोटीन युक्त आहार की एक लम्बी लिस्ट तैयार हैं। लेकिन जब बात शाकाहारी भोजन की आती हैं, तो लोग सोच में पड़ जाते हैं कि कौनसे आहार का सेवन किया जाए जो प्रोटीन का भंडार हो। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेस्ट ऑप्शन साबित होंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

सोयाबीन

अगर आप अंडा नहीं खाते तो शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन भी प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। आप सोयाबीन से अपनी डेली प्रोटीन नीड्स को पूरा कर सकते हैं। करीब 100 ग्राम सोयाबीन में 36.9 ग्राम प्रोटीन होता है। ये काफी हेल्दी ऑप्शन है।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

दाल

दाल आपकी डाइट में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने का बहुत बढ़िया उपाय है। प्रोटीन की कमी पूरा करने के लिए आप दाल को सिर्फ पकाकर भी खा सकते हैं। दाल चाहे पीली हो, हरी हो या लाल या ब्राउन, इसे आप जब अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपकी प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में सहायक है। आधा कप पकी हुई दाल में 12 ग्राम प्रोटीन मौजद होता है।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

पनीर

शाकाहारी लोगों को पनीर खूब पसंद होता है। पनीर से शरीर में प्रोटीन की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। बच्चों को भी पनीर खूब पसंद होता है। आप अपनी डाइट में पनीर जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप मावा, स्किम्ड मिल्क या दही भी खा सकते हैं।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

बादाम

बादाम प्रोटीन का बढ़िया स्रोत हैं, जो न सिर्फ एनर्जी देते हैं बल्कि मसल मास के ग्रोथ और मेंटेनेंस में भी योगदान देते हैं। एक स्टडी के अनुसार, बादाम जैसे प्रोटीन समृद्ध स्नैक्स पेट को भरा महसूस कराते हैं, जिससे भूख पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है और आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

चिया सीड्स

चिया सीड्स के आधे कप में 6 ग्राम प्रोटीन और 13 ग्राम फाइबर मौजूद होता है। यह आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम का बढ़िया स्रोत है। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी- ऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

ओट्स

लगभग आधे कप ओट्स में 6 ग्राम प्रोटीन और 4 ग्राम फाइबर होता है। इसमें मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस और फोलेट भी होता है। इसे कम्प्लीट प्रोटीन भले न माना जाए लेकिन इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन जरूर होता है और इसलिए इसे रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

किनुआ

किनुआ प्रोटीन प्लांट के स्रोतों में से एक है। जिसमें सभी नौ एसेंशियल अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं। अमीनो एसिड्स मसल डेवलपमेंट और इम्यून एक्टिविटी को सपोर्ट करने के लिए जरूरी होता हैं। आप चाहें तो इसे सलाद, वेजीटेबल बर्गर आदि में इसे मिलाकर खा सकते हैं।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

दूध

दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं बच्चों के लिए दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है। आपको दिन में 1-2 गिलास दूध जरूरी पीना चाहिए। करीब 100 ग्राम दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन होता है। रोजाना दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

देसी चना

देसी चने को आप फ्राई करके या फिर स्प्राउट्स के रूप में नाश्ते का हिस्सा बना सकते हैं। यदि आप दिन के पहले भोजन के रूप में देसी चनों का सेवन करते हैं तो आपको पूरा दिन काम करने लिए लगातार ऊर्जा मिलती रहेगी। क्योंकि ये आपको भरपूर प्रोटीन देते हैं।

high protein foods,protein-rich foods,foods high in protein,protein foods list,protein food sources,best protein foods,vegetarian protein foods,protein-rich vegetarian foods,plant-based protein sources,best vegetarian protein sources,protein in chickpeas,soy protein benefits,quinoa protein content,protein in tofu,protein in paneer,lentils protein value

मूंगफली

अक्सर लोग सर्दियों में मूंगफली खाना पसंद करते हैं, लेकिन आप प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पूरे साल मूंगफली का उपयोग कर सकते हैं। मूंगफली में कैलोरी, विटामिन और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। मूंगफली शरीर को भरपूर पोषण देती है। 100 ग्राम मूंगफली से 20.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट

8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला

‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल

लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत

सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’

30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त

राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल

एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?