न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर, पहचानें शुरुआती संकेत और जानें बचाव के तरीके

पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। जानें इसके शुरुआती लक्षण, बचाव के तरीके, जांच और इलाज के विकल्प। समय पर पहचान और जागरूकता से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 5:39:19

पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा प्रोस्टेट कैंसर, पहचानें शुरुआती संकेत और जानें बचाव के तरीके

आजकल पुरुषों में स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, जिनमें से एक है प्रोस्टेट कैंसर। यह बीमारी पुरुषों को प्रभावित करने वाले सबसे सामान्य कैंसरों में गिनी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते इसके बारे में जागरूक होना और शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है।

# प्रोस्टेट कैंसर क्या है?

प्रोस्टेट एक छोटी-सी ग्रंथि है, जो पुरुषों के प्रजनन तंत्र का अहम हिस्सा मानी जाती है। यह ग्रंथि मूत्राशय के ठीक नीचे और मूत्र नली के चारों ओर स्थित होती है। जब इसकी कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो धीरे-धीरे प्रोस्टेट कैंसर का रूप ले लेती हैं। चूंकि यह बीमारी धीरे-धीरे विकसित होती है, इसलिए शुरुआती दौर में इसके संकेत बहुत हल्के या न के बराबर दिखाई देते हैं।

# किन संकेतों को हल्के में न लें

ज्यादातर लोगों को शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट परेशानी नहीं होती, लेकिन कुछ लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

बार-बार पेशाब लगना – अगर आपको सामान्य से ज्यादा बार पेशाब आ रहा है, तो यह प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या का शुरुआती संकेत हो सकता है।

पेशाब करते समय जलन या दर्द – मूत्र त्याग के दौरान असामान्य जलन या दर्द होना संक्रमण या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।

मूत्र रोकने में कठिनाई –
पेशाब को नियंत्रित करने में परेशानी होना प्रोस्टेट के बढ़ने का संकेत हो सकता है।

रात में बार-बार उठकर पेशाब जाना – नींद के दौरान बार-बार टॉयलेट जाना सामान्य नहीं है, यह प्रोस्टेट संबंधी समस्या की ओर इशारा करता है।

पीठ, कूल्हे या जांघों में दर्द – अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे और इसके साथ अन्य लक्षण भी हों, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

यदि ऐसे लक्षण लगातार दिखाई दें, तो बिना देर किए डॉक्टर से परामर्श लेना बेहद जरूरी है। शुरुआती जांच और सही इलाज से बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

# रिसर्च क्या कहती है?

अमेरिकन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के अनुसार, यह बीमारी अधिकतर 50 वर्ष से ऊपर के पुरुषों में पाई जाती है। उम्र बढ़ने के साथ जोखिम और बढ़ जाता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह देते हैं, ताकि बीमारी को शुरुआती अवस्था में पकड़ा जा सके।

# कैसे होती है जांच?

प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि के लिए चिकित्सक कई तरह की जांच करते हैं।

डिजिटल रेक्टल एग्जामिनेशन (DRE): इसमें डॉक्टर प्रोस्टेट ग्रंथि का आकलन करते हैं।

पीएसए टेस्ट (Prostate-Specific Antigen): खून की जांच में पीएसए का स्तर बढ़ा हुआ मिले, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है और आगे की जांच की जाती है।

समय पर किए गए ये टेस्ट बीमारी को शुरुआती अवस्था में पकड़ने में मददगार साबित होते हैं।

# इलाज के विकल्प

अगर प्रोस्टेट कैंसर शुरुआती स्टेज पर पकड़ लिया जाए, तो इसके इलाज के कई विकल्प मौजूद हैं। इनमें सर्जरी, रेडिएशन थेरेपी, हार्मोन थेरेपी शामिल हैं। कुछ मामलों में जब बीमारी शुरुआती अवस्था में हो और मरीज स्थिर स्थिति में हो, तो डॉक्टर केवल निगरानी और नियमित जांच की सलाह भी देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत