न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घरों में इंसानों की तरह काम करेंगे रोबोट, CES 2026 में दिखे चौंकाने वाले मॉडल्स; फीचर्स कर देंगे हैरान

CES 2026 में पेश हुए ऐसे स्मार्ट और ह्यूमनॉयड रोबोट्स, जो घरों में इंसानों की तरह काम कर सकते हैं। LG, SwitchBot और Boston Dynamics के रोबोट्स के फीचर्स जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 1:11:07

घरों में इंसानों की तरह काम करेंगे रोबोट, CES 2026 में दिखे चौंकाने वाले मॉडल्स; फीचर्स कर देंगे हैरान

आने वाले वक्त की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ होती जा रही है—रोबोट और स्मार्ट मशीनें इंसानी जीवन का अहम हिस्सा बनने वाली हैं। टेक कंपनियां भी इस बदलाव को भांपते हुए तेजी से ऐसे रोबोट तैयार कर रही हैं, जो रोजमर्रा के कामों में इंसानों की मदद कर सकें। टेक्नोलॉजी की दुनिया के सबसे बड़े सालाना आयोजनों में गिने जाने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2026 में कई ऐसे रोबोट पेश किए गए, जिन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि भविष्य में घरों में रोबोट आम बात हो जाएगी। आइए जानते हैं CES 2026 में सुर्खियां बटोरने वाले कुछ ऐसे ही हैरान कर देने वाले रोबोट्स और उनकी खूबियों के बारे में।

LG CLOiD

एलजी का यह एडवांस्ड रोबोट घर के कामकाज में किसी ऑलराउंडर से कम नहीं है। लॉन्ड्री करने से लेकर खाना तैयार करने तक, LG CLOiD कई घरेलू जिम्मेदारियां संभाल सकता है। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विजन-बेस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से आसपास के माहौल को समझता है और उसी के अनुसार काम करता है। इस रोबोट के चेहरे की जगह एक बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है, जिस पर बातचीत के दौरान अलग-अलग एक्सप्रेशन दिखाई देते हैं। एलजी का दावा है कि यूजर इससे आवाज के जरिए सीधे संवाद कर सकते हैं। व्हील्स की मदद से यह पूरे घर में आसानी से घूम सकता है और जरूरत पड़ने पर झुककर भी काम कर सकता है।

SwitchBot Onero H1

CES 2026 में SwitchBot ने भी अपने Onero H1 रोबोट से लोगों को चौंका दिया। एलजी के रोबोट से अलग, इसमें स्क्रीन की जगह इंसानी चेहरे की नकल करने वाला एक खास मॉड्यूल लगाया गया है, जो इसे और ज्यादा जीवंत बनाता है। यह रोबोट विजन-लैंग्वेज-एक्शन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसका बेस भले ही स्थिर हो, लेकिन इसके हाथ पूरी तरह फंक्शनल हैं। Onero H1 रोजमर्रा के कई घरेलू काम आसानी से कर सकता है—चाहे वह खाना बनाना हो या फिर कपड़ों को समेटने जैसे छोटे-बड़े काम।

Boston Dynamics Atlas

अमेरिका की मशहूर कंपनी बॉस्टन डायनामिक्स ने CES 2026 में अपने ह्यूमनॉयड रोबोट Atlas के प्रोटोटाइप की झलक दिखाई। यह एक बाइपैडल रोबोट है, यानी यह इंसानों की तरह दो पैरों पर चलता है। अपने शुरुआती वर्जन की तुलना में यह ज्यादा संतुलन के साथ मूवमेंट कर सकता है। इसके जॉइंट्स और हाथ पूरी तरह से काम करने में सक्षम हैं। खास बात यह है कि Atlas को फैक्ट्रियों में काम करने के मकसद से डिजाइन किया गया है। कंपनी की योजना है कि यह रोबोट 2028 से जॉर्जिया में हुंडई के प्लांट में काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए बॉस्टन डायनामिक्स ने गूगल के साथ साझेदारी की है, ताकि इसे जेमिनी एआई मॉडल से लैस किया जा सके।

CES 2026 में पेश किए गए ये रोबोट साफ संकेत देते हैं कि आने वाले सालों में तकनीक सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सक्रिय हिस्सा बनने वाली है। घर से लेकर फैक्ट्री तक, रोबोट्स इंसानी कामकाज को पूरी तरह बदलने की तैयारी में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं