Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Border 2 की तैयारी में इस अभिनेता ने झेला असली दर्द, 40 दिनों तक जवानों के साथ किया फील्ड शूट

बॉर्डर 2 की तैयारी में वरुण धवन ने असली सैनिकों के साथ 40 दिनों तक फील्ड शूट किया और इस दौरान उन्हें गंभीर चोट भी लगी। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर यह फिल्म 1971 के युद्ध पर आधारित है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 07 Jan 2026 5:14:11

Border 2 की तैयारी में इस अभिनेता ने झेला असली दर्द, 40 दिनों तक जवानों के साथ किया फील्ड शूट

करीब 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर आर्मी ऑफिसर की वर्दी में सनी देओल नजर आने वाले हैं। देशभक्ति की भावना, जंग का जज्बा और भावनाओं से भरी कहानी के साथ बॉर्डर 2 दर्शकों को फिर से 1971 के भारत-पाक युद्ध की याद दिलाने वाली है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर चुके हैं।

देश के कई हिस्सों में हुई शूटिंग

बॉर्डर 2 की शूटिंग झांसी, पुणे, देहरादून और अमृतसर जैसे अलग-अलग शहरों में की गई है। फिल्म को यथार्थ के बेहद करीब रखने के लिए मेकर्स ने असली लोकेशन्स का सहारा लिया। हाल ही में फिल्म के एक प्रमुख कलाकार ने शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह एक सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट भी लगी थी।
शूटिंग के दौरान लगी गंभीर चोट

वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 में मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभा रहे वरुण धवन ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर फैंस के सवालों के जवाब दिए। सवालों में पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज से लेकर शूटिंग के अनुभव तक कई बातें शामिल थीं।

जब एक फैन ने उनसे फिल्म की तैयारी को लेकर पूछा, तो वरुण धवन ने खुलकर बताया, “इस फिल्म के लिए जबरदस्त तैयारी करनी पड़ी। युद्ध वाले सीन्स की शूटिंग के दौरान मेरी टेल बोन में चोट लग गई थी। बबीना में मैंने असली सैनिकों के साथ करीब 40 दिनों तक शूटिंग की, जिससे अनुभव और भी वास्तविक हो गया।”

जवानों की जिंदगी हमसे बिल्कुल अलग

एक अन्य सवाल में फैन ने जानना चाहा कि किरदार निभाते वक्त वह खुद का कितना इनपुट देते हैं। इस पर वरुण धवन ने कहा, “बॉर्डर 2 में परमवीर चक्र विजेता का किरदार निभाते हुए मैं अपनी पर्सनैलिटी ज्यादा नहीं जोड़ सकता था, क्योंकि हमारे जवान हमसे बिल्कुल अलग परिस्थितियों में जिंदगी जीते हैं। आर्मी ऑफिसर्स से जो भी गाइडेंस मिली, मैंने उसे पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारने की कोशिश की।”

फैन की आलोचना पर भी दिया सधा हुआ जवाब


फिल्म की रिलीज से पहले वरुण धवन ने उन फैंस को भी जवाब दिया, जो उन्हें आलोचना करते हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या आप अपने कमबैक को लेकर गंभीर नहीं हैं? वर्सेटिलिटी के नाम पर कमजोर फिल्में मत कीजिए।” इस पर वरुण ने हल्के अंदाज में जवाब दिया, “फिर भी फिल्म थोड़ी बहुत चल गई। आप थिएटर जाते रहिए, बॉर्डर 2 शायद आपको सरप्राइज कर दे—आपका टेस्ट वाकई कमाल का है।”

स्टारकास्ट और किरदार

बॉर्डर 2 में वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना अधिकारी निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आएंगे। अहान शेट्टी भारतीय नौसेना अधिकारी एम.एस. रावत का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल भारतीय सेना के अधिकारी फतेह सिंह कलेर के रूप में दिखाई देंगे। दमदार स्टारकास्ट और देशभक्ति से भरपूर कहानी के साथ यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका