न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झुंझुनूं में बुलडोजर कार्रवाई, 100 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त; 9 थानों की पुलिस तैनात

झुंझुनूं के सुलताना में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर 100 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त किए, 9 थानों की पुलिस तैनात, राजस्थान हाईकोर्ट के आदेशों के बाद सड़क अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 6:05:22

झुंझुनूं में बुलडोजर कार्रवाई, 100 से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त; 9 थानों की पुलिस तैनात

झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में गुरुवार का दिन प्रशासनिक सख्ती के नाम रहा। अवैध अतिक्रमणों को लेकर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। राजस्थान हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन ने कस्बे की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया।

जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

तहसीलदार रामकुमार पूनिया के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीनों के साथ सुलताना में पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। पदमा नगर के पास से अभियान की शुरुआत हुई, जहां जेसीबी ने सड़क सीमा में खड़े अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया। पहले चरण में किशोरपुरा रोड से नरेंद्र एकेडमी स्कूल तक का मार्ग साफ किया गया। प्रशासन ने पूरे रूट पर लगभग 100 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। किसी भी अव्यवस्था या विरोध को रोकने के लिए मौके पर 9 थानों की पुलिस तैनात रखी गई थी।

आरटीआई कार्यकर्ता की याचिका पर कार्रवाई

इस कार्रवाई का आधार आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र सिंह की याचिका रही। उन्होंने हाईकोर्ट में सुलताना की सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ याचिका दायर की थी। अदालत ने अवैध निर्माण हटाने के कड़े आदेश जारी किए और प्रशासन को उचित कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद प्रशासन ने पहले लोगों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने का समय दिया था। जब निर्धारित समय सीमा पूरी हो गई, तो आज बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई की गई।

कहाँ-कहाँ हुई कार्रवाई

गिरदावर राकेश कुमार ने बताया कि नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद आज प्रशासन ने बुलडोजर के जरिए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कई अस्थायी और स्थायी निर्माणों को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार रामकुमार पूनिया ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार चिड़ावा–सुलताना सड़क पर पावर हाउस से अटल सेवा केंद्र तक और चिड़ावा–सुलताना (किशोरपुरा रोड) पर पावर हाउस से नरेंद्र एकेडमी स्कूल तक सड़क सीमा में बने सभी अवैध निर्माण हटाए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन