न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का राजस्थान दौरा, जयपुर-जोधपुर में दो दिन का कार्यक्रम

अमित शाह तीन महीने में दूसरी बार राजस्थान दौरे पर, 9 जनवरी को जोधपुर और 10 जनवरी को जयपुर में दो दिवसीय सरकारी कार्यक्रम; पुलिस कांस्टेबल नियुक्ति पत्र वितरण और कानून-व्यवस्था पर चर्चा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 6:37:46

अमित शाह का राजस्थान दौरा, जयपुर-जोधपुर में दो दिन का कार्यक्रम

जयपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन महीने के भीतर दूसरी बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे का कार्यक्रम 9 जनवरी को जोधपुर और 10 जनवरी को जयपुर के लिए निर्धारित किया गया है। इस दौरान शाह राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हाल ही में चयनित 10 हजार पुलिस कांस्टेबल्स को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह सरकारी है और इस दौरान कोई पार्टी संगठनात्मक बैठक नहीं होगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि अमित शाह 9 जनवरी को दिल्ली से सीधे जोधपुर पहुंचेंगे और अगले दिन 10 जनवरी को जयपुर आएंगे। इस दौरान चयनित 10 हजार पुलिस कांस्टेबल्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।

पुलिस सुधार और कानून-व्यवस्था पर संदेश

अमित शाह का यह दौरा केवल नियुक्ति पत्र वितरण तक सीमित नहीं माना जा रहा है। इसे पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढम सहित कई राज्य मंत्री उपस्थित रहेंगे। साथ ही मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस अवसर पर शाह प्रदेश में कानून-व्यवस्था, पुलिस सुधार और सुरक्षा से संबंधित विषयों पर भी अपने विचार साझा कर सकते हैं।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण:

9 जनवरी

शाम 5:10 बजे बीएसएफ विमान से दिल्ली से प्रस्थान।

जोधपुर में रात्रि विश्राम।

10 जनवरी

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जोधपुर कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में उपस्थित।

दोपहर 3:10 बजे जोधपुर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दोपहर 3:30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल।

शाम 6:30 बजे एचसीएम आरपीए ओटीएस कैंपस में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उच्च स्तरीय बैठक।

शाम 7:50 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान।

तीन महीने में दूसरा दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले 13 अक्टूबर, 2025 को जयपुर आए थे। उस समय उन्होंने जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। यह उनके तीन महीने के भीतर दूसरा दौरा है और राजस्थान की प्रशासनिक व राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साल 2025 में यह शाह का चौथा राजस्थान दौरा है। इससे पहले उन्होंने 21 सितंबर को जोधपुर में रामराज नगर चोखा स्थित पारसमल बोहरा स्मृति महाविद्यालय भवन का शिलान्यास किया था। इसके अतिरिक्त 17 जुलाई को जयपुर में सहकार सम्मेलन और 6 अप्रैल को कोटपूतली के पावटा में आमसभा को संबोधित किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी