न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, लेकिन संघर्ष जारी; हिंदू संगठनों की नई मांग – श्राइन बोर्ड के संविधान में संशोधन

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने के बाद भी संघर्ष जारी; हिंदू संगठनों ने श्राइन बोर्ड के संविधान में संशोधन की मांग उठाई, ताकि चढ़ावे का दुरुपयोग न हो और सनातन धर्म की परंपराओं का सम्मान सुनिश्चित हो।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 2:09:08

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, लेकिन संघर्ष जारी; हिंदू संगठनों की नई मांग – श्राइन बोर्ड के संविधान में संशोधन

श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने जम्मू में एमबीबीएस सीटों को लेकर पिछले 45 दिनों से चल रहे आंदोलन की सफलता पर सभी का धन्यवाद किया। समिति ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष खत्म नहीं हुआ है और उनकी अगली लड़ाई अब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के संविधान में संशोधन सुनिश्चित कराने की होगी, ताकि हिंदुओं के चढ़ावे का किसी भी तरह से दुरुपयोग न हो।

समिति ने कहा कि अब तक की राशि केवल सनातन धर्म और मंदिर के रख-रखाव में ही खर्च की जाए। एनएमसी द्वारा मेडिकल कालेज की मान्यता रद्द होने के बाद आंदोलन का उद्देश्य पूरा हुआ। इस फैसले के बाद मंगलवार रात समिति के सदस्यों ने बुधवार को जम्मू में विजय रैली निकालकर आम लोगों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदू संगठनों ने जीत का जश्न मनाया

समिति से जुड़े युवा राजपूत सभा, बजरंग दल और अन्य हिन्दू संगठनों ने इस सफलता को जम्मू की जीत मानते हुए जश्न मनाया। इससे पहले समिति के संयोजक, सेवानिवृत्त कर्नल सुखवीर सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में कोर ग्रुप ने गीता भवन परेड में पत्रकार वार्ता आयोजित कर आंदोलन की सफलता और आगामी रणनीति की जानकारी साझा की। मनकोटिया ने कहा कि 45 दिन तक चले इस संघर्ष को जन-जन तक पहुँचाने में सभी की एकजुटता बेहद अहम रही।

उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। मनकोटिया ने कहा कि श्राइन बोर्ड की यूनिवर्सिटी में मिली अनियमितताओं के कारण एनएमसी द्वारा मेडिकल कालेज की मान्यता रद्द करना न्याय की जीत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार भक्तों की आस्था और जनभावनाओं का सम्मान करने में संवेदनशील रही।

श्राइन बोर्ड के संविधान में संशोधन की मांग

मनकोटिया ने पूरे भारत के सनातनियों और आंदोलन को समर्थन देने वाले सभी वर्गों का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से आग्रह किया कि वे श्राइन बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दें कि भविष्य में संस्थान के भीतर सनातन धर्म की परंपराओं और संस्कृति का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

समिति ने यह भी मांग की कि श्राइन बोर्ड के संविधान में आवश्यक संशोधन जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं है, बल्कि धर्म और मर्यादा की रक्षा करना है। इसके लिए समिति प्रशासन के साथ हर तरह का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत