न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 2026 का पहला छात्र सुसाइड मामला, हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या

राजस्थान में साल 2026 का पहला छात्र सुसाइड मामला सामने आया है। हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और FSL टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 4:08:37

राजस्थान में 2026 का पहला छात्र सुसाइड मामला, हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या

राजस्थान में छात्र आत्महत्याओं का दर्दनाक सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही प्रदेश से एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को राजस्थान में वर्ष 2026 का पहला बड़ा स्टूडेंट सुसाइड मामला माना जा रहा है, जिसने शिक्षा जगत से लेकर प्रशासन तक को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

कोटपुतली के संदीप का डॉक्टर बनने का सपना अधूरा

मृतक छात्र की पहचान संदीप गुर्जर के रूप में हुई है। संदीप मूल रूप से जयपुर के नजदीक कोटपुतली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। वह हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र था और डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए था। परिवार को उससे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक मिली इस दुखद खबर ने न सिर्फ घरवालों बल्कि पूरे कॉलेज परिसर को शोक में डुबो दिया है।

जब रूममेट को हुआ शक, खुला दर्दनाक राज

इस हृदयविदारक घटना का पता उस समय चला, जब संदीप का रूममेट हॉस्टल पहुंचा। उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया और संदीप को कई बार फोन किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर अन्य छात्रों और कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया।

FSL टीम ने की जांच, पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी मीनाक्षी और थाना प्रभारी रामचंद्र कसवां ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य जुटाकर बारीकी से जांच की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मामला केवल आत्महत्या तक सीमित है या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी छिपी हुई है।

परिजनों का टूटा सब्र, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही संदीप के परिजन कोटपुतली से हनुमानगढ़ पहुंचे। बेटे का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। सीओ सिटी मीनाक्षी के अनुसार, फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
नांदेड़ के गुरुद्वारे में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, बाएं हाथ में लगी चोट; आरोपी गिरफ्तार
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए संविधान और समानता पर सवाल
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे गौरव गोगोई, बोले- पहली बार इतना डरा-सहमा देखा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद बहन श्वेता का दावा, ‘हमें पता है क्या हुआ, कुछ तो...’
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
राहुल गांधी के अहंकार और अनुशासनहीनता से प्रभावित हुआ मानसून सत्र, रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
स्वतंत्रता दिवस पर घर में बनाएं मावा गुजिया, खोया और मेवों की भरपूर स्टफिंग से बनेगी बेहद स्वादिष्ट मिठाई
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
सिंह राशि में बुध का गोचर, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के बनेंगे योग!
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, 10,000mAh बैटरी और 2K डिस्प्ले के साथ आएगा फोन
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
Samsung Galaxy S26 Ultra पर बड़ा प्राइस कट, 15 हजार रुपये सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन; एक्सचेंज पर भी भारी फायदा
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
‘घर से काम ने सामाजिक जिंदगी बदल दी’, दिल्ली की तान्या सिंघल का वीडियो वायरल, बोलीं- ऑफिस में बनती थीं दोस्तियां
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
iPhone 18 Pro के आते ही पुराने iPhone हो सकते हैं महंगे, कीमत में 10 हजार रुपये तक बढ़ोतरी का दावा
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला
पैर में चोट लगी तो एक घंटे में प्लास्टर और दवाइयां, दुबई की हेल्थकेयर की फैन हुई भारतीय मूल की महिला