न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में वोटर कटौती का असर: सपा से ज्यादा BJP को चोट! 2027 को लेकर बढ़ी सियासी बेचैनी

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम कटौती के बाद सपा और बीजेपी पर असर, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी सियासी बेचैनी, जिलावार आंकड़े और विश्लेषण

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 4:21:09

UP में वोटर कटौती का असर: सपा से ज्यादा BJP को चोट! 2027 को लेकर बढ़ी सियासी बेचैनी

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने को लेकर राजनीतिक तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी 33 सीटों पर सफल रही थी। शेष सीटें कांग्रेस और अन्य दलों के खाते में गई थीं। अब जब इन नतीजों को जिला-वार मतदाता सूची कटौती के आंकड़ों के साथ मिलाकर देखा जा रहा है, तो एक दिलचस्प और जटिल तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। साफ तौर पर दिख रहा है कि जिन इलाकों में दोनों प्रमुख दलों ने जीत हासिल की थी, वहां वोटर लिस्ट से नाम हटने की दर में बड़ा फर्क है। यही वजह है कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नई सियासी बहस शुरू हो गई है।

समाजवादी पार्टी के पक्ष में गई लोकसभा सीटों वाले जिलों में मतदाता सूची से नाम कटने का औसत आंकड़ा आमतौर पर 15 से 25 प्रतिशत के बीच रहा। हालांकि कुछ जिलों में यह दर इससे ऊपर या नीचे भी देखने को मिली। उदाहरण के तौर पर कन्नौज लोकसभा सीट में 21.57 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटे, जबकि मैनपुरी में यह आंकड़ा 16.17 प्रतिशत रहा। कैराना सीट से जुड़े शामली जिले में 16.75 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 16.29 प्रतिशत और मुरादाबाद में 15.76 प्रतिशत नाम सूची से बाहर हुए। रामपुर में 18.29 प्रतिशत, संभल में 20.29 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 18.13 प्रतिशत, एटा में 16.80 प्रतिशत और बदायूं में 20.39 प्रतिशत मतदाता कटौती के दायरे में आए।

आंवला लोकसभा सीट से जुड़े बरेली जिले में 20.99 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाए गए। खीरी जिले की खीरी और धौरहरा—दोनों सीटों पर 17.50 प्रतिशत की समान कटौती दर्ज की गई। मोहनलालगंज सीट वाले लखनऊ जिले में स्थिति सबसे चौंकाने वाली रही, जहां करीब 30.04 प्रतिशत मतदाताओं के नाम सूची से हटे, जो इस पूरे आंकड़े में सबसे ऊंचे स्तर पर माना जा रहा है।

इसके अलावा सुल्तानपुर में 17.19 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 19.81 प्रतिशत, इटावा में 18.95 प्रतिशत, जालौन में 16.34 प्रतिशत, हमीरपुर में 10.78 प्रतिशत और बांदा में करीब 13 प्रतिशत वोटरों के नाम कटे। फतेहपुर में 16.32 प्रतिशत, कौशाम्बी में 18 प्रतिशत, अयोध्या (फैजाबाद) में 17.69 प्रतिशत, अंबेडकर नगर में 13.82 प्रतिशत, श्रावस्ती में 16.51 प्रतिशत, बस्ती में 15.70 प्रतिशत और संत कबीर नगर में 19.96 प्रतिशत नाम हटाए गए। आजमगढ़ जिले की लालगंज और आजमगढ़—दोनों सीटों पर 15.25 प्रतिशत की कटौती हुई। घोसी (मऊ) में 17.52 प्रतिशत, सलेमपुर से जुड़े देवरिया में 17.22 प्रतिशत, बलिया में 18.16 प्रतिशत, जौनपुर और मछलीशहर में 16.51 प्रतिशत, गाजीपुर में 13.85 प्रतिशत, चंदौली में 15.45 प्रतिशत और रॉबर्ट्सगंज सीट वाले सोनभद्र में 17.93 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटे।

बीजेपी के कब्जे वाली लोकसभा सीटों के जिलों में तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। यहां मतदाता सूची से नाम कटने का प्रतिशत कई स्थानों पर ज्यादा दिखाई देता है और कई जिलों में यह 20 से 30 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अमरोहा में 13.22 प्रतिशत, मेरठ में 24.65 प्रतिशत, गाजियाबाद में 28.83 प्रतिशत और गौतमबुद्ध नगर में 23.98 प्रतिशत नाम हटे। बुलंदशहर में 15.14 प्रतिशत और बरेली में 20.99 प्रतिशत की कटौती दर्ज की गई। हाथरस में 16.30 प्रतिशत, मथुरा में 19.19 प्रतिशत, हापुड़ में 22.30 प्रतिशत और शाहजहांपुर में 21.76 प्रतिशत मतदाता सूची से बाहर हुए।

इसके अलावा कन्नौज में 21.57 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 20.80 प्रतिशत, बहराइच में 20.44 प्रतिशत और बदायूं में 20.39 प्रतिशत नाम कटे। कानपुर नगर में 25.50 प्रतिशत, आगरा में 23.25 प्रतिशत, वाराणसी में 18.18 प्रतिशत और लखनऊ में 30.04 प्रतिशत की भारी कटौती दर्ज की गई। पीलीभीत में 13.61 प्रतिशत, हरदोई में 18.04 प्रतिशत, कौशाम्बी में 18 प्रतिशत, एटा में 16.80 प्रतिशत, अलीगढ़ में 18.60 प्रतिशत, उन्नाव में 17.51 प्रतिशत और झांसी में 13.92 प्रतिशत मतदाता सूची से हटाए गए।

प्रयागराज (फूलपुर) में 24.64 प्रतिशत, कैसरगंज सीट से जुड़े बहराइच जिले में 20.44 प्रतिशत, गोंडा में 18.40 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज) में 20.33 प्रतिशत, महराजगंज में 15.11 प्रतिशत, गोरखपुर में 17.61 प्रतिशत, कुशीनगर में 18.65 प्रतिशत, देवरिया में 17.22 प्रतिशत, बांसगांव (गोरखपुर जिला) में 17.61 प्रतिशत और भदोही में 16.73 प्रतिशत नाम कटौती के आंकड़े सामने आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप