न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तुर्कमान गेट हिंसा के बाद प्रशासन का सख्त कदम, फैज-ए-इलाही मस्जिद में आज नहीं होगी जुमे की नमाज, इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

तुर्कमान गेट हिंसा के बाद दिल्ली की फैज-ए-इलाही मस्जिद में जुमे की नमाज नहीं होगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। जानिए पूरे मामले का अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 8:55:17

तुर्कमान गेट हिंसा के बाद प्रशासन का सख्त कदम, फैज-ए-इलाही मस्जिद में आज नहीं होगी जुमे की नमाज, इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

तुर्कमान गेट इलाके में हुई हिंसक झड़पों के बाद दिल्ली के फैज-ए-इलाही मस्जिद को लेकर प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। मौजूदा हालात को देखते हुए आज यहां जुमे की नमाज अदा नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती की गई है। मस्जिद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न उत्पन्न हो।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तुर्कमान गेट और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा घेरा और मजबूत किया गया है। फैज-ए-इलाही मस्जिद के प्रवेश मार्गों और आस-पास के इलाकों में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। मस्जिद के मुख संरक्षक नजमुद्दीन चौधरी ने स्थानीय लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोग अपने घरों या नजदीकी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें और अनावश्यक भीड़ से दूर रहें। प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा बल लगातार निगरानी रखे हुए हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर है।

हिंसा की पृष्ठभूमि और प्रशासन की कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि 6 नवंबर की देर रात तुर्कमान गेट क्षेत्र में हालात उस वक्त बिगड़ गए थे, जब फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए दिल्ली नगर निगम की टीम पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जो कुछ ही समय में उग्र हो गया। विरोध कर रही भीड़ ने पुलिस और एमसीडी कर्मियों पर पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई, जिसके तहत चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई।

जांच, एफआईआर और शांति बनाए रखने की अपील

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही, फॉरेंसिक जांच के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं हिंसा के पीछे किसी संगठित साजिश का हाथ तो नहीं था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम जारी हैं और हालात को सामान्य करने की कोशिशें की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से दूर रहने, शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील दोहराई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका