न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं नेहरू का अंध समर्थक नहीं’, पहले प्रधानमंत्री पर शशि थरूर का बड़ा बयान—1962 की चीन से हार पर रखी अपनी बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जवाहरलाल नेहरू को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह उनके प्रशंसक हैं लेकिन अंध समर्थक नहीं। थरूर ने 1962 के भारत-चीन युद्ध, नेहरू की ऐतिहासिक भूमिका और मौजूदा राजनीति में उन्हें जिम्मेदार ठहराने की प्रवृत्ति पर संतुलित दृष्टिकोण रखा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 09 Jan 2026 12:59:00

‘मैं नेहरू का अंध समर्थक नहीं’, पहले प्रधानमंत्री पर शशि थरूर का बड़ा बयान—1962 की चीन से हार पर रखी अपनी बात

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर अपनी सोच को विस्तार से रखा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह नेहरू के प्रशंसक जरूर हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर उनके अंध समर्थक नहीं हैं। थरूर के मुताबिक, नेहरू की ऐतिहासिक भूमिका और योगदान को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन यह भी जरूरी है कि उनकी गलतियों को ईमानदारी से स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि नेहरू ने भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी, लेकिन हर राष्ट्रीय समस्या का ठीकरा सिर्फ उन्हीं के सिर फोड़ देना न्यायसंगत नहीं है।

शशि थरूर ने यह बातें केरल लेजिस्लेटिव असेंबली इंटरनेशनल बुक फेस्टिवल के मंच से कहीं। इस दौरान उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार की राजनीति पर भी टिप्पणी की। थरूर ने कहा कि वर्तमान सत्ता नेहरू को लेकर बेहद आलोचनात्मक रवैया अपनाए हुए है और हर बड़ी-छोटी विफलता के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाता है। उन्होंने माना कि कुछ मामलों में नेहरू की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन हर मुद्दे को नेहरू से जोड़ देना एकतरफा सोच को दर्शाता है।

अपने संबोधन में थरूर ने कहा, “मैं जवाहरलाल नेहरू का सम्मान करता हूं और उनकी सोच तथा दूरदर्शिता का प्रशंसक हूं, लेकिन मैं उनका अंधभक्त नहीं हूं। उनके कई निर्णय ऐसे रहे हैं, जिनसे देश को मजबूती मिली और जिनके लिए उनकी प्रशंसा होनी चाहिए। लोकतंत्र की स्थापना और उसे मजबूत करने में नेहरू की भूमिका ऐतिहासिक रही है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह कहना गलत होगा कि मौजूदा सरकार लोकतंत्र विरोधी है, लेकिन इतना जरूर है कि उसका रुख नेहरू के प्रति बेहद नकारात्मक रहा है। आज की राजनीति में नेहरू एक तरह से “बलि का बकरा” बना दिए गए हैं।

शशि थरूर ने 1962 के भारत-चीन युद्ध का भी जिक्र किया और कहा कि उस हार के पीछे लिए गए कुछ फैसलों की जिम्मेदारी नेहरू पर डाली जा सकती है। उन्होंने माना कि उस दौर में हुई रणनीतिक चूक पर आलोचना होना स्वाभाविक है। लेकिन थरूर का कहना था कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि हर समस्या, हर विवाद और हर असफलता के लिए नेहरू को ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है, चाहे उसका उनसे कोई सीधा संबंध हो या नहीं। उन्होंने दो टूक कहा कि इतिहास को संतुलित नजरिए से देखने की जरूरत है, न कि राजनीतिक फायदे के लिए उसे बार-बार तोड़-मरोड़ कर पेश करने की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन