न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

विशेषज्ञ मानते हैं कि मोतियाबिंद एकमात्र उपचार सर्जरी है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इसे कुछ हद तक कम किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Mar 2024 10:30:53

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

शरीर के संवेदनशील अंगों में से एक हैं हमारी आंखें जो इस खूबसूरत दुनिया को देखने में मदद करती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है जिसका असर अन्य शारीरिक गतिविधियों पर भी पड़ता हैं। आंखों से जुड़ी एक समस्या हैं मोतियाबिंद जो आज के समय में कई लोगों के लिए परेशानी बना हुआ हैं। मोतियाबिंद एक ऐसा रोग है जो उम्र बढ़ने के साथ लोगों के जीवन का हिस्सा बन जाता हैं। उम्रभर आपकी आँखें सीधे सूरज और अल्ट्रवॉयलेंट किरणों के सामने रहती हैं। लेकिन आंखों में रेडिकल्स बनने से बुढ़ापे में ये मोतियाबिंद का शिकार हो जाती हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका एकमात्र उपचार सर्जरी है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से इसे कुछ हद तक कम किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में...

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

लहसुन

मोतियाबिंद की समस्या में लहसुन का उपयोग लाभकारी हो सकता है। दरअसल, लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह आंखों में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले प्रभाव को कम कर मोतियाबिंद को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए रोज एक या दो बार दो लहसुन की कलियों को चबाएं। आप अपने पसंदीदा व्यंजनों में भी लहसुन को शामिल कर सकते हैं।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

गाजर का जूस

गाजर नज़र को सुधारने में मदद करता है और ये गुण सभी जानते हैं कि गाजर आँखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गाजर विटामिन ए से समृद्ध होती है और ये आँखों में विटामिन ए की कमी को पूरा करता है। ये आँखों को मोतियाबिंद से लम्बे समय तक बचाता है। इसके लिए सबसे पहले गाजर को छील लें। अब इसका जूस निकाल लें। जूस निकालने के बाद इसे पी जाएँ। इस जूस को पूरे दिन में एक या दो बार ज़रूर पियें।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

नींबू का रस

मोतियाबिंद में नींबू का इस्तेमाल भी लाभदायक माना गया है। इसमें साइट्रिक एसिड की मौजूदगी के कारण इसका नियमित उपयोग आंखों में जलन और अन्य लक्षणों को शांत करने में मदद कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो मोतियाबिंद को कम करने में मदद कर सकते हैं। दैनिक इस्तेमाल के लिए नींबू के रस को एक चम्मच पानी के साथ मिलाएं। फिर इसमें कॉटन बॉल को भिगोएं। बंद पलकों के ऊपर कॉटन बॉल रखें और उसे लगभग 20 मिनट तक रहने दें। अब कॉटन को हटाएं और सादे पानी से अपनी आंखें को धो लें।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

कद्दू

गाजर के जूस की तरह कद्दू का जूस भी मोतियाबिंद के लिए बेहद प्रभावी इलाज है और ये इस समस्या से आपको बचाकर भी रखता है। बल्कि ये कद्दू का फूल है जिसमे से जूस को निकाल जाता है। आप कद्दू का जूस बनाकर पी सकते हैं। लेकिन अगर आपको कद्दू का जूस पसंद नहीं है तो इसके जूस को अपनी आँखों के ऊपर डालकर 15 के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ सकते हैं। इस प्रक्रिया को रोज़ाना करें।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

शहद

शहद के फायदे कई बीमारियों में देखे गए हैं। शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये दोनों प्रभाव आंखों के लेंस में आई खराबी को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही भविष्य में आंखों को होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, आंख में शहद का इस्तेमाल करने से पहले एक बार चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। इस्तेमाल के लिए शहद को पानी के साथ मिलाएं। इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। आई ड्राप की मदद से इसकी 1-2 बूंद आंखों में डाल सकते हैं। आप नियमित रूप से एक चम्मच शहद का सेवन भी कर सकते हैं।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

बादाम

मोतियाबिंद की वजह से कभी कभी आखें लाल दिखने लगती हैं और इनको दूर करने के लिए बादाम आपकी इस समस्या को जल्दी दूर करता है। बादाम को आप पानी या दूध दोनों में रातभर के लिए डुबोकर रख सकते हैं। सबसे पहले बादाम को पानी भी रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर सुबह बादाम को छीलकर खा लें। इसके बाद एक ग्लास दूध का सेवन भी ज़रूर करें। ये न ही मोतियाबिंद का इलाज करता है बल्कि आपकी नज़र को भी ठीक रखता है।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

पालक

पालक का सेवन भी मोतियाबिंद की समस्या में लाभदायक हो सकता है। दरअसल, इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं। जैसा कि हमने पहले की बताया है कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक घटकों के रूप में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन महत्वपूर्ण हैं। ये दोनों कैरोटीनॉयड आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ाने के साथ ही मोतियाबिंद से आंखों की रक्षा करने में भी कारगर हो सकते हैं। रोजाना एक गिलास पालक के जूस का सेवन कर सकते हैं।

बढती उम्र में दृष्टि हानि का सामान्य कारण है मोतियाबिंद, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मदद

धनिया

ये तो हम सभी जानते हैं सौफ आँखों के इलाज के लिए कितना फायदेमंद है। लेकिन जब ये धनिये पाउडर के साथ मिलाया जाता है तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। सबसे पहले धनिये पाउडर में सौफ को मिलाएं। फिर इसमें ब्राउन शुगर भी मिला लें। अब इस पूरे मिश्रण को मिक्सर में मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को रोज़ाना लें। इससे मोतियाबिंद का इलाज प्राकृतिक तरीके से होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी