न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोग निवारक-स्फूर्तिदायक है नींबू, बढ़ाता है इम्यूनिटी, लेकिन ऐसे पहुंचाता है ये नुकसान भी...

विटामिन सी के गुणों से भरपूर नींबू रोग निवारक और स्फूर्तिदायक फल है। ये न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि खूबसूरती के लिए भी ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 4:39:58

रोग निवारक-स्फूर्तिदायक है नींबू, बढ़ाता है इम्यूनिटी, लेकिन ऐसे पहुंचाता है ये नुकसान भी...

विटामिन सी के गुणों से भरपूर नींबू रोग निवारक और स्फूर्तिदायक फल है। ये न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि खूबसूरती के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं होता। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। पुराने समय से ही नींबू का उपयोग आयुर्वेदिक उपचार के लिए किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि दिनभर तरोताजा रहने और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए।

coronavirus,Lemon,lemon advantages,lemon juice,immunity,skin,hair,allergy,itch,lemon health,health article in hindi

त्वचा के लिए वरदान है नींबू

प्राकृतिक एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण नींबू त्वचा संबंधित सभी समस्याओं को दूर करता है। नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है। प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट होने के कारण यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि नींबू का इस्तेमाल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारता है बल्कि सनबर्न, कटने या छिलने पर भी खासा असर करता है। इसके अलावा नींबू मुंहासे, ब्लैकहेड्स, खुले पोर्स को बंद करने व झुर्रियों के निशान हटाने में भी मदद करता है।

coronavirus,Lemon,lemon advantages,lemon juice,immunity,skin,hair,allergy,itch,lemon health,health article in hindi

बालों में नींबू लगाने के फायदे

त्वचा के साथ- साथ बालों के लिए नींबू का रस काफी फायदेमंद होता है। रूखे बालों से लेकर दो मुंहें बाल व रूसी तक की समस्या को नींबू दूर करने में कारगर है। नींबू का रस सीधा बालों पर लगाने से बालों में प्राकृतिक चमक भी आती है।

coronavirus,Lemon,lemon advantages,lemon juice,immunity,skin,hair,allergy,itch,lemon health,health article in hindi

सेहत के लिए नींबू पानी के फायदे

स्वाद में खट्टे नींबू में सेहत के कई मीठे फायदे होते हैं। स्वास्थ्य व सेहत के लिहाज से नींबू व नींबू का रस काफी फायदेमंद होता है। नींबू का सेवन करने से शरीर का पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। साथ ही नींबू पानी पीने से आपके शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी भी बर्न होती हैं, और वजन घटाने में मदद मिलती है। इसका नियमित सेवन आपको फिट रखने के साथ परफेक्ट बॉडी भी प्रदान करने में मदद करता है।

coronavirus,Lemon,lemon advantages,lemon juice,immunity,skin,hair,allergy,itch,lemon health,health article in hindi

नींबू के नुकसान

अगर आप सोच रहे हैं कि नींबू सिर्फ फायदों की ही खान है तो हम आपको बता दें कि नींबू के कुछ नुकसान भी हैं। दरअसल हर चीज़ की अति बुरी होती है। उसी तरह नींबू का ज्यादा इस्तेमाल भी कभी-कभी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

1. नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जिसके ज्यादा संपर्क में आने से दांत संवेदनशील होने लगते हैं।

2. नींबू का ज्यादा सेवन मुंह में छालों की समस्या का भी कारण बन सकता है।

coronavirus,Lemon,lemon advantages,lemon juice,immunity,skin,hair,allergy,itch,lemon health,health article in hindi

3. कई लोगों को नींबू से एलर्जी होती है। इसका ज्यादा सेवन माइग्रेन और अस्थमा की वजह भी बन सकता है।

4. जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उन लोगों के लिए नींबू का रस हानिकारक साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से त्वचा पर खुजली हो सकती है या फिर त्वचा पर सूजन और लाल धब्बे आ सकते हैं।

5. एसिडिटी की समस्या वालों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें एसिड होता है जो एसिडिटी बढ़ा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग