न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेपर, चॉक, नाखून... खाने की आदत यानी ‘पिका’ के संकेत, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

पेपर, चॉक, नाख़ून, धूल... ये सभी चीज़ें आपको रेस्तरां के मेनू में कभी नज़र नहीं आएंगी, लेकिन पिका नामक बीमारी से ग्रस्त लोगों को इसी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 28 May 2021 1:36:21

पेपर, चॉक, नाखून... खाने की आदत यानी ‘पिका’ के संकेत, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

पेपर, चॉक, नाख़ून, धूल... ये सभी चीज़ें आपको रेस्तरां के मेनू में कभी नज़र नहीं आएंगी, लेकिन पिका नामक बीमारी से ग्रस्त लोगों को इसी तरह की चीज़ें खाकर संतुष्टि मिलती है। पिका, ऐसी चीज़ें खाने की लालसा है जो खाद्य पदार्थ की श्रेणी में नहीं आते। पिका का सामान्य उदाहरण छोटे बच्चों का चॉक, मिट्टी, धूल और पेंसिल खाना है। पिका लैटिन शब्द ‘फ़ॉर मैगपाई’ से प्रेरित है। यह एक ऐसे पक्षी का नाम है जो कुछ भी खा सकता है।

वयस्कों में कुछ विशेष प्रकार के पौष्टिक तत्वों, जैसे-आयरन, ज़िंक आदि की कमी के कारण असामान्य चीज़ें खाने की लालसा उत्पन्न होती है। पिका से वे लोग भी पीड़ित हो सकते हैं, जिनके साथ बचपन में कोई बुरा हादसा हुआ हो, जैसे-मां का प्यार न मिलना, माता-पिता का अलगाव, उपेक्षा, उत्पीड़न इत्यादि।
आरंभ में पिका को सिर्फ़ कुछ विशेष प्रकार की भूख के रूप में जाना जाता था, जो खनिज पदार्थों की कमी के कारण होती थी, लेकिन अब इसे मानसिक बीमारी की श्रेणी में भी रखा जाने लगा है, क्योंकि पिका के बहुत से केसेस ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिस्ऑर्डर के दायरे में भी आते हैं। ‘‘पिका से पीड़ित व्यक्ति के केस को पूरी तरह समझने के लिए सिर्फ़ पौष्टिक तत्वों की कमी की जांच ही नहीं, बल्कि उसके मानसिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि को भी समझना ज़रूरी है।’’ कहना है मनोवैज्ञानिक डॉ. अशित सेठ का।

pica disease,pica,paper,chalk,nails,soil,zinc,iron,eating disorder,mental problem,symptoms of pica,health article in hindi

यह सिर्फ़ ईटिंग डिसऑर्डर ही नहीं है

मनोवैज्ञानिक डॉ. सुधीर श्रीवास्तव बताते हैं कि दुर्भाग्यवश पिका की पुष्टि करने के लिए कोई भी टेस्ट उपलब्ध नहीं है और इस क्षेत्र में ज़्यादा शोध भी नहीं हुए हैं। ‘‘यदि किसी व्यक्ति के पिका से ग्रस्त को होने की आशंका हो तो उसके परिवारवालों को ध्यान रखना चाहिए कि वो किस तरह के नॉन फ़ूड आइटम्स खाता है। यदि कोई व्यक्ति एक महीने से अधिक समय तक ऐसी चीज़ें खाता है तो वह पिकाग्रस्त कहा जा सकता है।’’
चूंकि पिका होने की एक वजह शरीर में पोषक तत्वों की कमी और कुपोषण भी होती है, इसलिए ख़ून में आयरन और ज़िंक के स्तर का पता लगाकर भी पिका का उपचार किया जा सकता है। एनीमिया का पता लगाने के लिए किए जाने वाले ब्लड टेस्ट से भी पिका के उपचार में मदद मिलती है। ये बच्चों के केस में ज़्यादा असरकारी होता है।

pica disease,pica,paper,chalk,nails,soil,zinc,iron,eating disorder,mental problem,symptoms of pica,health article in hindi

22 वर्षीय मनप्रीत कौर को शीशा खाने की आदत थी। टूटी हुई ट्यूबलाइट्स उनका मनपसंद नाश्ता था। इसे हीलाफ़ेज़िया की श्रेणी में रखा जाता है। डॉक्टर उनके शीशा खाने की ख़तरनाक आदत की वजह समझ पाने में असमर्थ थे। उनके केस का विस्तृत मनौवैज्ञानिक एवं मानसिक विश्लेषण करने के बाद पता चला कि उनके पिका से पीड़ित होने की वजह, बचपन में उनके सौतेले पिता द्वारा किया गया उत्पीड़न था। इससे पहले कि शीशे से उनका गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट क्षतिग्रस्त होता उनके पति ने उन्हें बिहेवियरल थेरैपी कराने के लिए राज़ी कर लिया।

pica disease,pica,paper,chalk,nails,soil,zinc,iron,eating disorder,mental problem,symptoms of pica,health article in hindi

ख़तरनाक लक्षण

इस तरह के नॉन फ़ूड आइटम्स खाने से गले में अवरोध के अलावा अंतड़ियों में अवरूद्धता और क्रॉनिक कब्ज़ की समस्या भी हो सकती है। पिका से पीड़ित व्यक्तियों को निम्न समस्याएं हो सकती हैं।
- बेज़ोर्स (जब बहुत सारी नहीं पचने वाली चीजों का पेट में इकट्ठा होना)
- संक्रमण (यदि व्यक्ति दूषित मिट्टी या जानवरों के मल का सेवन करता है)
- अंतड़ियों में अवरूद्धता
- लीड पॉइज़निंग (अगर किसी ने पेन्ट या लीड-पेन्ट डस्ट के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं का सेवन कर लिया हो)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग