न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया का सबसे आम लिवर इन्फेक्शन है हेपेटाइटिस, यहां लें इसके बारे में पूरी जानकारी

हेपेटाइटिस दुनिया का सबसे आम लिवर इन्फ़ेक्शन है। यह इन्फ़ेक्शन बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस के कारण हो सकता है। उदाहरण...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 27 May 2021 4:23:05

दुनिया का सबसे आम लिवर इन्फेक्शन है हेपेटाइटिस, यहां लें इसके बारे में पूरी जानकारी

हेपेटाइटिस दुनिया का सबसे आम लिवर इन्फ़ेक्शन है। यह इन्फ़ेक्शन बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस के कारण हो सकता है। उदाहरण के लिए अमीबीएसिस के लिए ज़िम्मेदार अमीबा यदि लिवर में चला जाए तो उससे भी हेपेटाइटिस हो सकता है। वायरस के कारण होने वाले इन्फ़ेक्शन को वायरल हेपेटाइटिस कहते हैं। इसके वायरस पांच प्रकार के होते हैं। इनमें ए और ई के मामले सबसे अधिक देखने मिलते हैं। वहीं बी और सी को सबसे ख़तरनाक माना जाता है। ए और ई इन दोनों वायरस का संक्रमण दूषित पानी और भोजन से होता है। मानव मल में भी इनके वायरस होते हैं। बी, सी तथा डी वायरस संक्रमित व्यक्ति के रक्त और बॉडी फ़्लूइड से फैलते हैं।

क्या है हेपेटाइटिस?

वायरल इन्फ़ेक्शन के चलते लिवर में होने वाली सूजन को हेपेटाइटिस कहते हैं। यह आम तौर पर वायरल इन्फ़ेक्शन से फैलता है। लेकिन इसके अलावा दूसरे माध्यमों से भी हेपेटाइटिस हो सकता है। जैसे-ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस (जब हमारा शरीर लिवर में ऐंटीबॉडीज़ बनाने लगता है) और मेडिकेशन, ड्रग्स, टॉक्सिन्स और अल्कोहल के चलते होने वाला हेपेटाइटिस।

हेपेटाइटिस के प्रकार

वायरल हेपेटाइटिस पांच तरह के होते हैं। लिवर के वायरल इन्फ़ेक्शन को ए, बी, सी, डी और ई में वर्गीकृत किया जाता है। हर तरह के इन्फ़ेक्शन के लिए अलग तरह के वायरस ज़िम्मेदार होते हैं।

hepatitis,liver,hepatitis disease,hepatitis a,hepatitis b,hepatitis c,hepatitis d,hepatitis e,food,virus,health article in hindi

हेपेटाइटिस ए

हेपेटाइटिस ए वायरस (एचएवी) से होने वाला यह सबसे आम हेपेटाइटिस है। इसका संक्रमण दूषित पानी और भोजन से होता है। आम तौर पर इस संक्रमण का शिकार होने वाले लोग जल्द ही ठीक हो जाते हैं। उन्हें किसी विशेष ऐंटीवायरल मेडिसिन की ज़रूरत नहीं पड़ती।

hepatitis,liver,hepatitis disease,hepatitis a,hepatitis b,hepatitis c,hepatitis d,hepatitis e,food,virus,health article in hindi

हेपेटाइटिस बी

यह ख़तरनाक होता है। इसका वायरस हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति के बॉडी फ़्लूइड, जैसे-रक्त, वेजाइनल सीक्रेशन, सीमन इत्यादि से होता है। इंजेक्शन ड्रग यूज़, इन्फ़ेक्टेड पार्टनर के साथ सेक्स करने या संक्रमित व्यक्ति से रेज़र शेयर करने से भी हेपेटाइटिस बी का ख़तरा बढ़ जाता है। सीडीसी (सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन, यूएस) के अनुमान के मुताबिक़ यूएस में 12 लाख तथा पूरी दुनिया में 35 करोड़ लोग इस प्राणघातक वायरस से संक्रमित हैं।

भारत में क़रीब 3 करोड़ 60 लाख लोग हेपेटाइटिस बी के संक्रमण की चपेट में हैं। इसकी सबसे भयावह बात यह है कि आम तौर पर मरीज़ को पता ही नहीं होता कि वो इस वायरस से संक्रमित है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका कोई लक्षण नहीं दिखाई देता। यदि इस वायरस का उपचार नहीं किया गया तो लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी भी पैदा कर सकता है।

hepatitis,liver,hepatitis disease,hepatitis a,hepatitis b,hepatitis c,hepatitis d,hepatitis e,food,virus,health article in hindi

हेपेटाइटिस सी

हेपेटाइटिस सी वायरस (एचसीवी) के कारण होनेवाली यह बीमारी भी संक्रमित व्यक्ति के बॉडी फ़्लूइड के संपर्क में आने से होती है। एक अनुमान के मुताबिक़ भारत में 1.2 से डेढ़ करोड़ लोग इससे संक्रमित हैं।

hepatitis,liver,hepatitis disease,hepatitis a,hepatitis b,hepatitis c,hepatitis d,hepatitis e,food,virus,health article in hindi

हेपेटाइटिस डी

डेल्टा हेपेटाइटिस के नाम से जाना जाने वाला यह हेपेटाइटिस लिवर की एक गंभीर बीमारी है। इसका संक्रमण इन्फ़ेक्टेड ब्लड के संपर्क में आने से होता है। हेपेटाइटिस डी का वायरस हेपेटाइटिस बी के वायरस की मौजूदगी में भी प्रसरित होता है। हेपेटाइटिस डी के मामले भारत में बहुत कम देखे जाते हैं।

hepatitis,liver,hepatitis disease,hepatitis a,hepatitis b,hepatitis c,hepatitis d,hepatitis e,food,virus,health article in hindi

हेपेटाइटिस ई

यह संक्रमित पानी के ज़रिए फैलने वाला हेपेटाइटिस का प्रकार है। आम तौर पर साफ़-सफ़ाई के अभाव में यह वायरस फैलता है। मानव मल में भी हेपेटाइटिस ई के वायरस की मौजूदगी होती है। हेपेटाइटिस ई के मामले मध्य-पूर्वी देशों, एशिया, मध्य अमेरिका और अफ्रीका में अधिक पाए जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग