न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंफेक्शन को पास नहीं फटकने देता अदरक का सेवन! होती है जबरदस्त गुणों की खान, देखें...

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अदरक खाने के फायदे अनेक हैं। एक ओर जहां अदरक स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है, वहीं यह बालों और...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 04 Jun 2021 5:35:04

इंफेक्शन को पास नहीं फटकने देता अदरक का सेवन! होती है जबरदस्त गुणों की खान, देखें...

इसमें कोई दो राय नहीं है कि अदरक खाने के फायदे अनेक हैं। एक ओर जहां अदरक स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है, वहीं यह बालों और त्वचा पर भी चमत्कारी असर दिखाता है। हज़ारों सालों से आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध औषधि में चिकित्सकीय तत्व के रूप में अदरक का इस्तेमाल किया जा रहा है। जी मिचलाना, गैस और पेट फूलने की समस्याओं से राहत दिलाने में अदरक का नाम प्रमुखता से आता है।

भारत में अदरक की चाय को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इससे शरीर को गर्मी और जोश मिलता है। अदरक-पाउडर का उपयोग बहुत से रोगों के उपचार के लिए करते हैं। यह खाने में स्वाद लाने के साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है। इसका उपयोग कर बहुत से संक्रमणों को पहले से ही रोक सकते हैं। अदरक में बहुत से खनिज पदार्थ और यौगिक तत्व भी होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य की खास देखरेख और रोगों के उपचार में मदद करते हैं।

अदरक सेहत के साथ बालों को भी फायदा पहुंचाता है। अगर बाल रूखे और बेजान रहते हैं तो अदरक आपके बालों में चमक ला सकता है। अदरक में कई विटामिन्स, जिंक और फास्फोरस होते हैं, जो बालों को गहराई तक पोषण प्रदान करके नेचुरल चमक प्रदान करते हैं।

coronavirus,ginger,ginger benefits,ginger medicine,tea,ginger powder,ginger minerals,digestion,cancer,nausea,alzheimer,health article in hindi

पाचन के लिए अदरक के फायदे

पाचन तंत्र को मजबूत करने में अदरक महत्वपूर्ण योगदान देता है। अदरक में फेनोलिक यौगिक होते हैं, जो जलन को दूर करने में मदद करते हैं। अदरक हमारे लिए लार और पित्त के उत्पादन में वृद्धि करता है और पेट पर पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है। अदरक पाचन शक्ति को मजबूत करने में मदद करता है। यह गैस के कारण पेट में होने वाली ऐंठन व दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करता है। एंजाइम ट्राप्सिन और अग्नाशयी लाईपेज पर अदरक का लाभकारी प्रभाव पड़ता है। अदरक का नियमित सेवन करने से कोलन कैंसर और कब्ज़ को दूर करने में मदद मिलती है।

coronavirus,ginger,ginger benefits,ginger medicine,tea,ginger powder,ginger minerals,digestion,cancer,nausea,alzheimer,health article in hindi

कैंसर में लाभदायी अदरक

आजकल की जीवनशैली में ऐसी कई बीमारियां हो गई हैं, जो स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इनमें से एक कैंसर है। अदरक में कई प्रकार के कैंसर को रोकने की क्षमता होती है। अदरक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट पेट में ही कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर देते हैं, जो कोलोरक्टल कैंसर को बढ़ावा दे सकते हैं। अदरक में एपोप्टोसिस भी होता है, जो ट्यूमर और कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने मे मदद करता है। जिंजरोल त्वचा कैंसर को भी कम करने में मदद करता है।

coronavirus,ginger,ginger benefits,ginger medicine,tea,ginger powder,ginger minerals,digestion,cancer,nausea,alzheimer,health article in hindi

जी मिचलाना

गर्भवती महिलाएं अदरक का उपयोग कर इस दैनिक समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। अदरक उबकाई आने जैसी स्थिति में विटामिन बी की तरह काम करता है। गर्भावस्था से प्रेरित मितली से छुटकारा पाने में विटामिन बी 6 बहुत ही प्रभावी विटामिन होता है। प्रायः मितली से पीड़ित होने पर अदरक का उपयोग तत्काल राहत प्रदान कर सकता है। इसके अलावा उल्टी और मितली के सामान्य उपचार के लिए भी अदरक बहुत उपयोगी होती है।

coronavirus,ginger,ginger benefits,ginger medicine,tea,ginger powder,ginger minerals,digestion,cancer,nausea,alzheimer,health article in hindi

अल्जाइमर के लिए

तनाव और सूजन आपमें शारीरिक कमजोरी ला सकते हैं, जो कि आपको समय से पहले बुढ़ापे की तरफ ले जाते हैं। अदरक का उपयोग अल्जाइमर और बढ़ती उम्र का उपचार करने में मदगार होता है। अदरक में उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट और बायोएक्टिव तत्व मस्तिष्क में होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह याददाश्त बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग