Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत और मौसम में है गहरा संबंध, यहां जानें-किस ऋतु में कैसा खान-पान है आपके लायक

हमारे शरीर पर खान-पान के अलावा मौसम और जलवायु का भी प्रभाव पड़ता है। किसी एक मौसम में कोई एक दोष बढ़ता है तो कोई...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 7:20:32

सेहत और मौसम में है गहरा संबंध, यहां जानें-किस ऋतु में कैसा खान-पान है आपके लायक

हमारे शरीर पर खान-पान के अलावा मौसम और जलवायु का भी प्रभाव पड़ता है। किसी एक मौसम में कोई एक दोष बढ़ता है तो कोई दूसरा शांत होता है जबकि दूसरे मौसम में कोई अन्य दोष बढ़ता-घटता रहता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि आपकी सेहत और मौसम में गहरा संबंध है। इसलिए आयुर्वेद में हर मौसम के हिसाब से रहन-सहन और खान-पान के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का पालन करके आप निरोग रह सकते हैं। अपने देश की भौगोलिक स्थिति के अनुसार साल में तीन मौसम होते हैं : गर्मी, सर्दी और मानसून। ये तीन मौसम छः ऋतुओं में बांटे गए हैं। ये ऋतुएं हैं :—

- शिशिर (जनवरी से मार्च)
- बसंत (मार्च से मई)
- ग्रीष्म (मई से जुलाई)
- वर्षा (जुलाई से सितंबर)
- शरद (सितंबर से नवंबर)
- हेमन्त (नवम्बर से जनवरी)

इन सारी ऋतुओं को सूर्य की गति के आधार पर निर्धारित किया गया है, जिसे अयन कहा जाता है। अयन के दो प्रकार बताए गए हैं :—

- उत्तरायण (उत्तर की ओर गति)
- दक्षिणायन (दक्षिण दिशा की ओर गति)

diet,season,diet season,Health,shishir,basant,greesham,varsha,sharad,hemant,winter,summer,rainy season,health article in hindi सर्दियों में खान-पान और जीवनशैली

सेहत की दृष्टि से देखा जाए तो यह मौसम सबसे अच्छा होता है। इस समय शरीर मजबूत रहता है। दिन और रात लम्बे होने की वजह से शरीर को आराम करने और खाना पचाने का पर्याप्त समय मिलता है। यही कारण है कि इन दिनों में भूख ज्यादा लगती है। पाचन शक्ति तेज होने के कारण भरी और अधिक मात्रा में खाया गया खाना भी आसानी से पच जाता है। इसलिए इस मौसम में भूखा रहना या रुखा-सूखा खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।


diet,season,diet season,Health,shishir,basant,greesham,varsha,sharad,hemant,winter,summer,rainy season,health article in hindi बसंत ऋतु में खान-पान और जीवनशैली

यह मौसम बहुत ही सुहावना होता है। इस मौसम में पूरी प्रकृति ही सुन्दर दिखती है। इस समय ना तो ज्यादा ठंडी होती है ना ही ज्यादा गर्मी, मौसम एकदम मिला-जुला होता है। दिन में गर्मी होने के कारण शरीर में जमा कफ पिघलकर निकलने लगता है। इसलिए इस मौसम में कफ के असंतुलन से होने वाले रोग जैसे कि खांसी, जुकाम, दमा, गले की खराश, टॉन्सिल्स, पाचन-शक्ति की कमी, जी-मिचलाना आदि बढ़ जाते हैं। इसलिए इस मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।


diet,season,diet season,Health,shishir,basant,greesham,varsha,sharad,hemant,winter,summer,rainy season,health article in hindi गर्मियों के मौसम में खान-पान एवं जीवनशैली

इस मौसम में तापमान काफी बढ़ जाता है जिससे सारा वातावरण रूखा और नीरस दिखाई देता है। इन दिनों गर्म हवाओं (लू ) से बचकर रहना चाहिए और खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इन दिनों गर्मी की वजह से पसीना ज्यादा निकलता है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में उल्टी, दस्त और पेचिश की समस्या ज्यादा होती है। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेद में इस मौसम के लिए आहार और रहन-सहन से जुड़े ख़ास निर्देश दिए गए हैं।


diet,season,diet season,Health,shishir,basant,greesham,varsha,sharad,hemant,winter,summer,rainy season,health article in hindi वर्षा ऋतु में खान-पान और जीवनशैली

इस मौसम में बारिश होने के कारण आस-पास के वातावरण में काफी गंदगी फ़ैल जाती है। इस वजह से मच्छर-मक्खियां आदि काफी बढ़ जाती हैं और संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में नमी की वजह से वात दोष असंतुलित हो जाता है और पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। वर्षा की बौछारों से पृथ्वी से निकलने वाली गैस, अम्लता की अधिकता, धूल और धुएं से युक्त वात का प्रभाव भी पाचन-शक्ति पर पड़ता है। बीच-बीच में बारिश न होने से सूर्य की गर्मी बढ़ जाती है। इससे शरीर में पित्त दोष जमा होने लगता है। इन सब कारणों से व संक्रमण से मलेरिया, फाइलेरिया बुखार, जुकाम, दस्त, पेचिश, हैजा, आत्रशोथ (colitis), गठिया, जोड़ों में सूजन, उच्च रक्तचाप, फुंसियां, दाद, खुजली आदि अनेक रोगों की संभावना बढ़ जाती है।


diet,season,diet season,Health,shishir,basant,greesham,varsha,sharad,hemant,winter,summer,rainy season,health article in hindi शरद ऋतु में खान-पान और जीवनशैली

यह सर्दियों की शुरुआत वाला मौसम होता है। अब आपके शरीर को वर्षा और उसकी ठंडक को सहने का अभ्यास हो जाता है। मानसून सीजन के बाद इस मौसम में सूर्य अपने पूरे तेज और गर्मी के साथ चमकता है। इस गर्मी की वजह से वर्षा ऋतु में शरीर में जमा हुआ पित्त एकदम असंतुलित हो जाता है। इस वजह से शरीर का रक्त दूषित हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप बुखार, फोड़े-फुंसियां, त्वचा पर चकत्ते, घेंघा, खुजली आदि रोगों की संभावना बढ़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology