न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना पैसे खर्च किए डेड स्किन से पाए छुटकारा, किचन में मौजूद चीजों से बनाएं असरदार नेचुरल स्क्रब

बिना पैसे खर्च किए किचन में मौजूद चीजों जैसे चीनी, नमक, ओट्स, कॉफी और जीरा से बनाएं असरदार नेचुरल स्क्रब और हटाएं डेड स्किन। जानें इन घरेलू उपायों के फायदे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 4:14:44

बिना पैसे खर्च किए डेड स्किन से पाए छुटकारा, किचन में मौजूद चीजों से बनाएं असरदार नेचुरल स्क्रब

गर्मियों के मौसम में चेहरे से लेकर हाथ-पैर तक धूल-मिट्टी, गंदगी और पसीना काफी मात्रा में जमा हो जाता है। यह गंदगी त्वचा पर परत की तरह जम जाती है, जिसे आमतौर पर डेड स्किन कहा जाता है। इस डेड स्किन को हटाकर त्वचा का असली रंग और नैचुरल ग्लो वापस लाने के लिए स्क्रबिंग ज़रूरी होती है। अगर बाजार में मिलने वाले महंगे स्क्रब आपके बजट में नहीं हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से आप बेहतरीन नेचुरल स्क्रब तैयार कर सकती हैं। ये न केवल असरदार होते हैं, बल्कि त्वचा को सुरक्षित और मुलायम भी बनाते हैं। आप इन्हें चेहरे से लेकर पूरे शरीर पर बिना किसी हिचक के उपयोग कर सकती हैं।

# चीनी

चीनी एक शानदार नेचुरल स्क्रबर है। इसे नारियल तेल या ऑलिव ऑयल में मिलाकर घरेलू स्क्रब तैयार किया जा सकता है। यह स्किन की डेड सेल्स को हटाने में बेहद कारगर है। साथ ही, स्किन को सॉफ्ट, स्मूद और नैचुरल ग्लो देने का काम भी करता है।

# नमक

नमक का उपयोग भी आप एक प्रभावशाली बॉडी स्क्रब की तरह कर सकती हैं। खासकर चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है। बस थोड़ी सी मात्रा में सफेद नमक लें, उसमें शहद की कुछ बूंदें मिलाएं और फिर इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह स्किन पर जमी गंदगी को हटाकर उसे साफ और तरोताजा बना देता है।

# ओट्स

ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें और इसमें गुलाबजल व ऑलिव ऑयल मिला लें। यह स्क्रब त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खासतौर पर वे लोग जिन्हें झुर्रियां या फाइन लाइंस की समस्या है, उन्हें ओट्स का यह पैक नियमित रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा को अंदर से पोषण देने में मदद करता है और उसे हेल्दी बनाए रखता है।

# कॉफी

कॉफी पाउडर लगभग हर घर में मौजूद होता है। अगर आपके घर में नहीं है तो दो रुपये का पाउच भी काफी है। इससे आप एक बेहतरीन नेचुरल बॉडी स्क्रब बना सकती हैं। यह स्क्रब न केवल डेड स्किन को हटाता है, बल्कि त्वचा को हाइड्रेट कर उसे नैचुरल चमक भी प्रदान करता है।

# जीरा

थोड़ी मात्रा में जीरा लेकर उसे दरदरा पीस लें और फिर उसमें गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से जीरा एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। यह त्वचा से गंदगी हटाकर उसे चमकदार और फ्रेश बनाता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?