न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, गलत हेलीपैड पर उतरा हेलिकॉप्टर, मची अफरा-तफरी

कानपुर दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर गलत हेलीपैड पर उतार दिया गया, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। यह घटना पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच हुई, जिसने प्रशासन को हिला दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 4:05:54

कानपुर में सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, गलत हेलीपैड पर उतरा हेलिकॉप्टर, मची अफरा-तफरी

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उस हेलिपैड पर उतर गया जो उनके लिए निर्धारित नहीं था। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह गलती इसलिए हुई क्योंकि सीएसए यूनिवर्सिटी मैदान में एक ही परिसर में कुल पांच हेलीपैड बनाए गए हैं, जिनमें तीन अलग-अलग सेक्शन हैं। दो सेक्शन में दो-दो हेलीपैड और एक सेक्शन में एक हेलीपैड मौजूद है। इनमें से पहला हेलिपैड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आरक्षित है जबकि दूसरा मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी के लिए निर्धारित था।

बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी लखनऊ से हेलिकॉप्टर द्वारा कानपुर पहुंचे थे। उनका हेलिकॉप्टर नंबर चार के हेलिपैड पर उतरना था, लेकिन पायलट की गलती से हेलिकॉप्टर दूसरे नंबर पर उतार दिया गया। उस वक्त एयरफोर्स की लैंडिंग का ट्रायल भी चल रहा था, जिससे स्थिति और जटिल हो गई।

इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और जो अधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत दूसरे हेलिपैड पर कर रहे थे, उन्हें तुरंत वहां पहुंचना पड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री का औपचारिक स्वागत किया। अभी तक इस चूक का कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री योगी के हेलिकॉप्टर को लेकर कोई समस्या आई हो। इससे पहले 20 अप्रैल को भी तेज हवाओं के कारण उनका हेलिकॉप्टर अस्थिर हुआ था।

यह घटना खास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आने वाले हैं। प्रधानमंत्री पावर प्लांट और मेट्रो विस्तार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने सीएसए ग्राउंड में होने वाली जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रैफिक, सफाई और पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रहें, ताकि जनसभा में शामिल होने वाले लोग किसी भी प्रकार की परेशानी से बच सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के मुद्दे पर शहजाद पूनावाला बोले- हिंदू त्योहारों को सेक्युलर बनाने की जरूरत क्यों?
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
एक साल बाद सामने आया वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी के बेटे वायु का चेहरा, बर्थडे पर दिया खास सरप्राइज
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम
फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम