न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोटापे के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं कीटो डाइट, प्रोटीन और वसा में लें ये आहार

अनाजों से बनी चपाती, ब्रेड, चावल, नूडल आदि को पूरी तरह से बंद करने की आवश्यकता होती हैं। इस दौरान आहार में प्रोटीन और वसा के उचित आहार लेने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 6:37:42

मोटापे के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं कीटो डाइट, प्रोटीन और वसा में लें ये आहार

स्वस्थ जीवन की कामना सभी करते हैं और इसके लिए सबसे जरूरी होता हैं संतुलित आहार। कई लोग अपने आहार में संतुलन बनाने के लिए कीटोजेनिक आहार अर्थात कीटो डाइट करना पसंद करते हैं। इस डाइट में दैनिक भारतीय थाली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहने वाले गेहूं, चावल, मोटे अनाज जो कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं उन्हें डाइट से हटाने की जरूरत होती हैं। अनाजों से बनी चपाती, ब्रेड, चावल, नूडल आदि को पूरी तरह से बंद करने की आवश्यकता होती हैं। इस दौरान आहार में प्रोटीन और वसा के उचित आहार लेने की जरूरत होती हैं जिसके बारे में आज हम आपके बताने जा रहे हैं।

Health tips,health tips in hindi,keto diet,weight loss diet

कीटो डाइट में कौन से प्रोटीन का चयन करें

पनीर

जैसा कि हम सब जानते हैं कि पनीर किसी भी शाकाहारी रसोई में इस्तेमाल होने वाले पसंदीदा भोजनों में से एक है। अगर आप शाकाहारी हैं और कीटो डाइट का पालन करना चाहते हैं, तो चीज और पनीर आपकी प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 100 ग्राम पनीर में लगभग 12-13 ग्राम प्रोटीन और अच्छी मात्रा में विटामिन बी 12, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि मिलते हैं। इसकी पूर्ण गुणवत्ता का लाभ उठाने के लिए, घर पर ही फुल फैट/फुल क्रीम मिल्क से पनीर बनाने की आदत डालें, ऐसे में आप हानिकारक प्रेजरवेटिव, सोडियम आदि से बचाव कर सकते हैं। इसे आप करी, सलाद, मखनी पनीर, टिक्की, पकौड़े, पनीर टिक्का आदि के रूप में ले सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,keto diet,weight loss diet

अंडा

100 ग्राम अंडे में लगभग 1 ग्राम कार्बोहाइड्रेट एवं 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, फोलेट, कोलीन आदि भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के सभी अंगों को भली भांति काम करने में मदद करते हैं। इस भोजन के कुल लाभ के लिए, अंडे को पीले भाग के साथ लेने की कोशिश करें। आप इस सुपरफूड को पॉच्ड एग, अंडा भुर्जी, अंडा करी, उबला या सनी-साइड-अप के रूप में ले सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,keto diet,weight loss diet

मांस

चिकन और अन्य मांस उत्पाद कीटो डाइट में मुख्य आहार के विकल्प के रूप में जाने जाते हैं, साथ ही साथ, इसे उच्च जैविक मूल्य/हाई बायोलॉजिकल वैल्यू प्रोटीन के रूप में भी जाना जाता है, जो हमारे शरीर में पूरी तरह से अवशोषित होता जाता है। अमेरिकी कृषि विभाग (यूएसडीए) के अनुसार, 100 ग्राम चिकन में लगभग 10 ग्राम कार्ब्स और 27 ग्राम प्रोटीन होता है। चिकन के अलावा, इस समूह में आने वाले सभी खाद्य विकल्पों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन बी समूह, कैल्शियम, जस्ता/ जिंक, सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं। इस समूह को अपने रोजाना के कीटो डाइट में लेने के लिए, वसायुक्त मछलियां, चिकन, मटन, समुद्री भोजन जैसे कि झींगा, केकड़ा, लॉबस्टर आदि अवश्य लें, आप इस भोजन समूह को मछली की करी, बटर चिकन, मटन कबाब, चिकन कबाब, चिकन सीजर सलाद, मटन करी आदि के रूप में ले सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,keto diet,weight loss diet

कीटो डाइट में कौन सी वसा लेना फायदेमंद होगा

तेल

एक शोध अध्ययन में कहा गया है कि नारियल के तेल में मीडियम चैन फैटी एसिड होते हैं जो आसानी से अवशोषित होते हैं और यकृत में चयापचय करते हैं व कीटोन में जल्दी परिवर्तित होते हैं। अतः नारियल के तेल का सेवन केटोसिस स्टेट को जल्दी प्राप्त करने में मदद कर सकता है। इस डाइट के दौरान जैतून का तेल भी सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है। जैतून का तेल मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड (मूफा) में समृद्ध होता है जो हृदय से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इनके अलावा सूरजमुखी का तेल और केनोला के तेल का भी उपयोग किया जा सकता है, क्योंकि यह विटामिन ई, लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड में भी समृद्ध है।

Health tips,health tips in hindi,keto diet,weight loss diet

मक्खन और घी

सफेद मक्खन, घी और पीला मक्खन आमतौर पर भारतीय खाना पकाने या खाने में ऊपर से तड़का के रूप में उपयोग किया जाता है, जो कि वास्तव में इस आहार के दौरान सहायक साबित होता है। इनमें ऊर्जा, वसा, कंजुगेटेड लिनोलिक एसिड, विटामिन ए, और विटामिन डी, आदि अच्छी मात्रा में होते हैं। इन्हें आप अपनी करी, चावल के साथ, कबाब आदि को बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,keto diet,weight loss diet

नट्स और सीड्स

यह फूड ग्रुप कैलोरी, वसा, प्रोटीन, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो आपको दैनिक पोषण की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करते हैं और किटोसिस प्रक्रिया को बनाए रखकर आपके स्वास्थ्य लक्ष्य को प्राप्त कराने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह आपको भूख महसूस नहीं होने देते एवं मीठी चीजों की क्रेविंग भी नहीं होने देते। इस फूड ग्रुप में आप बादाम, अखरोट, काजू, सूरजमुखी के बीज, चिया के बीज, कद्दू के बीज, अलसी के बीज, तिल के बीज आदि का सेवन कर सकते हैं। इसे आप अपने शेक, करी, सलाद, चटनी या कॉफी के साथ स्नैक्स आदि के रूप में ले सकते हैं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग