न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कच्ची हल्दी के विशेष गुण इन समस्याओं में दिलाते राहत, यहां जानें सब्जी बनाने की विधि भी

हल्दी के फायदों के बारे में कौन नहीं जानता होगा, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण हमें बीमार होने से बचाते हैं लेकिन क्या...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 7:37:28

कच्ची हल्दी के विशेष गुण इन समस्याओं में दिलाते राहत, यहां जानें सब्जी बनाने की विधि भी

हल्दी के फायदों के बारे में कौन नहीं जानता होगा, इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण हमें बीमार होने से बचाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश के कई कोनो में इसके औषधीय गुणों को ध्यान में रखकर इसकी सब्जी भी बनाकर खाई जाती है। कच्ची हल्दी, देखने में अदरक के समान ही दिखती है। इसे दूध में उबालकर, चावल के व्यंजनों में डालकर, अचार के तौर पर, चटनी बनाकर और सूप में मिलाकर सेवन किया जाता है। आइए जानते है इस सब्जी को बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में।

coronavirus,kachi haldi,raw turmeric,turmeric,kachi haldi vegetable,insomnia,infection,immunity,cancer,kachi haldi sabji recipe,health article in hindi

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है

कच्ची हल्दी के इस्तेमाल से आप अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं। अनिद्रा की समस्या से परेशान लोग रोजाना सोने से पहले दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर उबाल लें और इसका सेवन कर लें। इसके सेवन से आपको अच्छी और गहरी नींद आएगी।

coronavirus,kachi haldi,raw turmeric,turmeric,kachi haldi vegetable,insomnia,infection,immunity,cancer,kachi haldi sabji recipe,health article in hindi

इंफेक्शन से बचाए

कच्ची हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। इसमें इंफेक्शन से लडने के गुण भी पाए जाते हैं। इसमें सोराइसिस जैसे त्वचा संबंधित रोगों से बचाव के गुण होते हैं। इसके अलावा ये मौसमी बीमारी जैसे जुकाम और खांसी से भी राहत देती है।

coronavirus,kachi haldi,raw turmeric,turmeric,kachi haldi vegetable,insomnia,infection,immunity,cancer,kachi haldi sabji recipe,health article in hindi

इम्यून सिस्टम को रखे मजबूत

कच्ची हल्दी में लिपोपॉलीसेकराइड नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है। आप इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में कच्ची हल्दी को भी शामिल कर सकते हैं।

coronavirus,kachi haldi,raw turmeric,turmeric,kachi haldi vegetable,insomnia,infection,immunity,cancer,kachi haldi sabji recipe,health article in hindi

कैंसर को रखे दूर

कच्ची हल्दी में कैंसर से लड़ने के गुण होते हैं। यह खास तौर से पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने के साथ ही उन्हें खत्म कर देती है। हल्दी रेडिएशन के संपर्क में आने से होने वाले ट्यूमर से भी बचाव करती है।

coronavirus,kachi haldi,raw turmeric,turmeric,kachi haldi vegetable,insomnia,infection,immunity,cancer,kachi haldi sabji recipe,health article in hindi

तो आइए जानते हैं कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की विधि

सामग्री

1 प्याज बारीक कटा हुआ
4 हरे प्याज़ बारीक कटे हुए
8 हरे लहसुन बारीक कटे हुए
12 कलियां लहसुन की बारीक कटी हुई
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 टमाटर बारीक कटा
1 चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ
4 बड़े चम्मच मटर के दाने
50 ग्राम कच्ची हल्दी
1 छोटा चम्मच नमक
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
2 चम्मच देसी घी
4 लौंग
2 तेज पत्ते
1 मोटी इलायची
1 छोटी इलायची
1 टुकड़ा दालचीनी
2 तेज पत्ते
1 बड़ा चम्मच दही

coronavirus,kachi haldi,raw turmeric,turmeric,kachi haldi vegetable,insomnia,infection,immunity,cancer,kachi haldi sabji recipe,health article in hindi

बनाने का तरीका

हल्दी, टमाटर, प्याज, हरा प्याज, हरा लहसुन, सफेद लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, अदरक सबको बारीक काट लें। तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, छोटी इलायची, मोटी इलायची सभी खड़े मसाले तैयार कर लें। फिर एक कढ़ाही में दो चम्मच देशी घी लीजिए। यह गर्म हो जाने पर उसमें हींग, जीरा और तेज पत्ते डालिए और उसे थोड़ा चलाए।

फिर उसमें हरे मटर, हरा प्याज, हरा लहसुन, हरी मिर्च, अदरक डालेंगे और उसे चलाएंगे साथ ही उसमें बारीक कटी हुई हल्दी और टमाटर मिलाएंगे और नमक डालकर अच्छी तरह चलाएंगे। जब टमाटर पकने लगेंगे तब उसमें एक चम्मच दही डालेंगे और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह पकाएंगे। सब्जी को 10 मिनट तक ढंककर पकाएंगे जिससे उसमें टमाटर और मटर अच्छी तरह गल जाएं। गरमा-गरम हल्दी की सब्जी बनकर तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग