न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक साल से छोटे बच्चे को कितनी नींद जरूरी? जानें ज्यादा या कम सोने से होने वाले नुकसान के बारे में

एक साल से छोटे बच्चे को कितने घंटे सोना चाहिए? जानें शिशु की उम्र के अनुसार सही नींद का समय और कम या ज्यादा सोने से होने वाले नुकसान।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 14 Mar 2025 11:05:51

एक साल से छोटे बच्चे को कितनी नींद जरूरी? जानें ज्यादा या कम सोने से होने वाले नुकसान के बारे में

बच्चों की सेहत और विकास के लिए पर्याप्त नींद बेहद आवश्यक होती है। नवजात शिशुओं को 14 से 15 घंटे तक सोना चाहिए, लेकिन कई माता-पिता यह समझ नहीं पाते कि 1 साल से छोटे बच्चों के लिए कितनी नींद जरूरी है। जरूरत से कम या ज्यादा नींद लेने से उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस उम्र के बच्चों के लिए कितनी नींद जरूरी होती है और कम या ज्यादा सोने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

बच्चों की उम्र के अनुसार नींद की आवश्यकता

0-3 महीने: रोजाना 14-17 घंटे की नींद आवश्यक।
4-6 महीने: रोजाना 12-16 घंटे की नींद जरूरी।
6-12 महीने: रोजाना 11-14 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

नींद की कमी से बच्चों पर पड़ सकता है गहरा असर

अगर बच्चा पर्याप्त नींद नहीं लेता है, तो उसका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित हो सकता है। नींद के दौरान ग्रोथ हार्मोन सक्रिय होते हैं, जो बच्चे की लंबाई और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। कम सोने वाले बच्चे अक्सर चिड़चिड़े, गुस्सैल और अस्थिर हो सकते हैं। इसके अलावा, अच्छी नींद न लेने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। साथ ही, कम नींद से याददाश्त और दिमागी विकास भी प्रभावित होता है।

अधिक नींद भी हो सकती है नुकसानदायक

जरूरत से ज्यादा सोना भी बच्चे की सेहत के लिए सही नहीं है। अधिक सोने से बच्चा सही समय पर भोजन नहीं कर पाता, जिससे उसकी ग्रोथ प्रभावित हो सकती है। ज्यादा नींद लेने से बच्चे की भूख कम हो सकती है, जिससे पोषण की कमी हो सकती है। साथ ही, कम एक्टिव रहने के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा सोने से दिन और रात का रूटीन भी गड़बड़ा सकता है, जिससे उनकी नींद का चक्र असंतुलित हो सकता है।

कैसे बनाएं बच्चे की सही नींद की आदतें?

बच्चे के स्वस्थ विकास के लिए सही नींद की आदतें बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ आसान लेकिन प्रभावी तरीके अपनाए जा सकते हैं:

नियमित दिनचर्या: बच्चे के सोने और जागने का निश्चित समय तय करें, ताकि उसका शरीर एक नियमित पैटर्न में ढल सके।

शांत और आरामदायक माहौल: रात में हल्की रोशनी और शांत माहौल में बच्चे को सुलाएं, जिससे उसे गहरी और आरामदायक नींद मिल सके।

हल्का मसाज:
सोने से पहले मां या दादी हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं। इससे बच्चे को आराम मिलेगा और वह जल्दी सो पाएगा।

सोने का टाइमटेबल बनाएं: अगर आप बच्चे के लिए एक नियमित सोने का शेड्यूल बना लेते हैं, तो यह न केवल बच्चे की नींद बल्कि आपकी भी अच्छी नींद सुनिश्चित करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
जिन्हें जनता ने नकारा, वही अभिजीत दीपके के पसंदीदा CM, पूनावाला ने CJP पर कसा तंज
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश