न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

उज्जैन जाते समय आगर जिले में ट्रक से कार की टक्कर में हाथरस की 23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मौत हो गई, तीन घायल हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 11:13:24

उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन जा रहा हाथरस का एक परिवार मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के आगर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रामाखेड़ी गांव के पास कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में हाथरस की 23 वर्षीय यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां सारिका की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ट्रक से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

जानकारी के अनुसार, कार में छवि वार्ष्णेय के साथ उनके पिता श्यामलाल, मां सारिका, समधी सूरजपाल और चालक सचिन मौजूद थे। रामाखेड़ी के पास कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में छवि और उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में श्यामलाल, सूरजपाल और चालक सचिन गंभीर रूप से घायल हुए। तीनों को उपचार के लिए पहले बड़ौद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगर जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मां-बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

2021 में शुरू किया था यूट्यूब चैनल

छवि वार्ष्णेय हाथरस जंक्शन क्षेत्र के महौखास गांव की रहने वाली थीं। उनके चचेरे भाई सचिन वार्ष्णेय के अनुसार, वह पढ़ाई में भी अच्छी थीं और ग्रेजुएशन तक की शिक्षा हासिल की थी। छवि सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं।

उन्होंने 2021 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था। शुरुआती दौर में वह रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े व्लॉग और दूसरे वीडियो पोस्ट करती थीं। समय के साथ उनके वीडियो को दर्शकों का समर्थन मिला और चैनल की लोकप्रियता बढ़ती गई। बाद में उन्होंने ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित कंटेंट भी बनाना शुरू किया।

यूट्यूब पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर

छवि के यूट्यूब चैनल पर सात लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे, जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। सोशल मीडिया पर उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते वह अपने क्षेत्र में जानी-पहचानी डिजिटल क्रिएटर बन गई थीं।

परिवार भी उनके इस सफर में उनके साथ था। उनके पिता श्यामलाल गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार में छवि की मां और पिता के अलावा उनका बड़ा भाई कान्हा (26) है। उज्जैन की यात्रा के दौरान हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत