न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश

यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार अलर्ट है। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने बुखार के मरीजों की जांच और इलाज के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में भी मामले बढ़े।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 11:18:28

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक ने प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। छोटे अस्पतालों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्रिजेश पाठक के मुताबिक, बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच कराई जाए। उन्होंने डॉक्टरों को जरूरत के अनुसार खून और पैथोलॉजिकल टेस्ट कराने तथा मरीजों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है और सभी मरीजों को गंभीरता से देखने के निर्देश दिए गए हैं।

नोएडा के स्कूलों में भी एहतियात

दिल्ली से सटे नोएडा में भी मौसमी बीमारियों को लेकर स्कूलों ने सावधानी बढ़ाई है। कई स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी कर बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

स्कूलों की ओर से अभिभावकों से कहा गया है कि जिन बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें, उन्हें स्वस्थ होने तक स्कूल न भेजें। बीमारी के शुरुआती लक्षण होने पर बच्चों को घर पर आराम कराने और आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने की बात कही गई है।

स्कूलों ने यह भी कहा है कि केवल नियमित उपस्थिति बनाए रखने के लिए बीमार बच्चों को स्कूल न भेजा जाए। इसका उद्देश्य छात्रों के बीच संक्रमण फैलने की संभावना को कम करना है।

दिल्ली में H1N1 के 1,777 से ज्यादा मामले

स्वाइन फ्लू के मामलों में दिल्ली में भी बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। इसके बाद दिल्ली सरकार की ओर से पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को सांस से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए बुनियादी साफ-सफाई के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों के अधिक संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है। फ्लू जैसे लक्षण गंभीर होने या लंबे समय तक बने रहने पर डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है।

हेल्थ डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल दिल्ली में H1N1 के 1,777 से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, इन्फ्लूएंजा-A के 2,300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने तैयारियां तेज की हैं।

रोजगार के मुद्दे पर भी बोले डिप्टी सीएम

स्वास्थ्य संबंधी निर्देशों के अलावा ब्रिजेश पाठक ने युवाओं के रोजगार को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को 9 लाख से अधिक सरकारी सेवाओं के अवसर उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर मिले हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार ODOP यानी एक जिला एक उत्पाद, स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत