न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में आज फिर बरसेंगे बादल, जयपुर समेत इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट; 27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

Rajasthan Weather: 26 अगस्त को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट है। 27 अगस्त से पूर्वी राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 8:48:25

राजस्थान में आज फिर बरसेंगे बादल, जयपुर समेत इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट; 27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूर्वी हिस्सों में सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 26 अगस्त को कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं उदयपुर, अजमेर और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम में यह बदलाव झारखंड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र और जम्मू-देहरादून से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव के बीच देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।

नादौती में 120 मिमी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान अलवर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, सवाई माधोपुर और टोंक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

सवाई माधोपुर के नादौती में सबसे अधिक 120 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश के कारण इलाके में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में नदी-नाले उफान पर बताए गए हैं।

जयपुर समेत इन इलाकों में आज बारिश

26 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।

शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

राजस्थान में बारिश का यह दौर लंबे समय तक जारी रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 27 अगस्त से 2 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियों में कमी आ सकती है।

हालांकि, कोटा संभाग के कुछ इलाकों में 27 और 28 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रह सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में बारिश का इंतजार

पूर्वी राजस्थान की तुलना में पश्चिमी हिस्से में मानसून कमजोर रहने का अनुमान है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में अगले एक सप्ताह तक कमजोर मानसूनी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं।

बारिश की कमी और धूप निकलने के कारण पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान बढ़ने के साथ उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत