न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच

सोनम वांगचुक और CJP के बीच दूरी की अटकलों पर अभिजीत दीपके ने कहा कि वांगचुक उनके मेंटॉर हैं और संगठन उनसे आगे भी मार्गदर्शन लेता रहेगा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 11:23:34

सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच

सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच दूरी को लेकर उठ रही अटकलों पर अब संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने स्थिति स्पष्ट की है। न्यूज 24 को दिए एक इंटरव्यू में दीपके ने कहा कि वांगचुक से उनके संबंध खत्म नहीं हुए हैं और वह आगे भी उनसे मार्गदर्शन लेते रहेंगे। उन्होंने वांगचुक को अपना मेंटॉर बताया और उन्हें आंदोलन में इस्तेमाल करने के बाद अलग कर दिए जाने के आरोपों को खारिज किया।

‘सोनम सर हमारे मेंटॉर हैं’

इंटरव्यू के दौरान दीपके से पूछा गया कि क्या सोनम वांगचुक से CJP की राहें उसी तरह अलग हो गई हैं, जैसे अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपनी अलग राजनीतिक राह बनाई थी। इस पर दीपके ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।

उन्होंने कहा, “बिलकुल अलग नहीं हैं। सोनम सर हमारे मेंटॉर हैं। हम उनसे गाइडेंस लेते रहेंगे।” दीपके ने यह भी बताया कि फिलहाल वांगचुक स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के लोग भी कुछ समय से आराम कर रहे थे और उन्हें खुद टाइफाइड हुआ था।

मांगों में अंतर से शुरू हुईं दूरी की चर्चाएं

सोनम वांगचुक और CJP के बीच मतभेद की अटकलें उस समय तेज हुईं, जब आंदोलन से जुड़ी मांगों को लेकर दोनों पक्षों की स्थिति अलग दिखाई देने लगी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद वांगचुक की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग छोड़ दी थी, जबकि CJP इस मांग पर कायम रही।

पुलिस कार्रवाई को लेकर भी दोनों के रुख में अंतर सामने आया। वांगचुक का कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को पुलिस कार्रवाई से छूट मिलनी चाहिए, जबकि उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई हो। दूसरी ओर, CJP सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस कार्रवाई के दायरे से बाहर रखने की मांग कर रही थी।

18 जुलाई के बाद आमने-सामने मुलाकात नहीं

18 जुलाई को जंतर-मंतर से उठाए जाने के बाद सोनम वांगचुक और CJP नेताओं की अब तक आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई है। हालांकि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत की एक तस्वीर सामने आई थी।

आंदोलन समाप्त होने के बाद वांगचुक लद्दाख लौट गए, जबकि अभिजीत दीपके महाराष्ट्र स्थित अपने घर पर आराम करने चले गए। इसके बाद 5 और 6 अगस्त को दीपके के घर पर CJP नेताओं की बैठक हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई, लेकिन इसमें सोनम वांगचुक शामिल नहीं हुए।

ऐसे में दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर दूरी दिखाई देने के बावजूद अभिजीत दीपके ने अपने बयान में संबंध खत्म होने की बात से इनकार किया है और वांगचुक को संगठन का मेंटॉर बताते हुए उनसे आगे भी मार्गदर्शन लेने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: 5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत