न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ

आरक्षण विवाद के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश में अब कोई जाति आरक्षण से वंचित नहीं है। उन्होंने EWS और विपक्ष के दावों पर प्रतिक्रिया दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 8:44:30

आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण व्यवस्था के विरोध और उसमें सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि देश में अब ऐसी कोई जाति नहीं है, जिसे किसी न किसी रूप में आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा हो। मनोज तिवारी ने EWS आरक्षण का हवाला देते हुए कहा कि सभी को इसका लाभ मिल रहा है।

आरक्षण को लेकर अपने बयान में मनोज तिवारी ने कहा कि देश में अब कोई ऐसी जाति नहीं है जिसे आरक्षण नहीं मिला हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वर्गों को EWS के तहत आरक्षण उपलब्ध है और लोग इसका फायदा उठा रहे हैं।

खरगे के बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार

मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि खरगे और उनकी पार्टी भारतीय संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और यह प्रयास सफल नहीं होगा।

दरअसल, यह प्रतिक्रिया उस समय सामने आई जब मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया था कि केंद्र की मोदी सरकार SC, ST और OBC आरक्षण को कथित तौर पर 'चोर दरवाजे से खत्म करने' की योजना पर काम कर रही है। मनोज तिवारी ने इसी दावे के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार किया।

चिराग पासवान ने जाति आधारित आरक्षण को लेकर क्या कहा?

आरक्षण को लेकर NDA के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जाति आधारित आरक्षण को समाप्त नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह संवैधानिक अधिकार है।

चिराग पासवान का यह बयान ऐसे समय आया था जब विपक्ष की ओर से आरोप लगाए जा रहे थे कि सत्ताधारी पार्टी आरक्षण खत्म करने के लिए संविधान में संशोधन की तैयारी कर रही है। पासवान ने सवाल उठाया था कि क्या केवल किसी के कहने से आरक्षण जैसी व्यवस्था को समाप्त किया जा सकता है।

रामदास अठावले ने आंदोलनकारियों पर की थी कार्रवाई की मांग

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और NDA के सहयोगी रामदास अठावले ने भी आरक्षण विरोधी आंदोलन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आरक्षण खत्म करने या उसका विरोध करने वालों के खिलाफ 'राजद्रोह' का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

अठावले ने आरक्षण को संवैधानिक अधिकार बताते हुए आंदोलन के विरोध में कड़ा रुख अपनाया था। इस तरह आरक्षण के मुद्दे पर सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जबकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस विषय को लेकर आंदोलन जारी है।

यह भी पढ़ें: 5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत