न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 8:55:42

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीना स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती

राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के मेडिकल ICU में भर्ती कराया गया है। हालिया जांच में उनके स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी के मुताबिक, डॉ. किरोड़ी लाल मीना को मेडिसिन विभाग के डॉ. आर.के. भीनमाल की यूनिट के तहत मेडिकल ICU में रखा गया है। उनकी चिकित्सा निगरानी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. महेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम कर रही है।

स्वाइन फ्लू प्रोटोकॉल के तहत उपचार

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम H1N1 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मंत्री का उपचार कर रही है। साथ ही उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

संक्रमण फैलने के जोखिम को देखते हुए डॉक्टरों ने फिलहाल बाहरी लोगों और परिचितों को डॉ. मीना से मुलाकात करने से बचने की सलाह दी है।

राजस्थान में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले

इस बीच राजस्थान में स्वाइन फ्लू के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के पहले 15 दिनों तक राज्य में 129 H1N1 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके थे। पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 16 थी।

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में सर्विलांस बढ़ाया है। पड़ोसी राज्यों दिल्ली और उत्तर प्रदेश में संक्रमण बढ़ने के बाद अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड और जरूरी दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसमी संक्रमण को लेकर सावधानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, H1N1 संक्रमण का मौसमी पैटर्न देखा जाता है। हालांकि इस सीजन में मामलों में हुई वृद्धि को देखते हुए सावधानी बरतने और समय पर जांच कराने पर जोर दिया जा रहा है।

फिलहाल डॉ. किरोड़ी लाल मीना का इलाज SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आज फिर बरसेंगे बादल, जयपुर समेत इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट; 27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट