न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने वोटर्स से लेकर प्रत्याशियों तक को किया अलर्ट

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। फर्जी वोटर लिंक, OTP, QR कोड और डीपफेक से सावधान रहने की अपील।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Aug 2026 12:09:50

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले साइबर ठगी का खतरा, पुलिस ने वोटर्स से लेकर प्रत्याशियों तक को किया अलर्ट

राजस्थान में आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को देखते हुए पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसमें मतदाताओं के साथ चुनाव प्रत्याशियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान पुलिस के मुताबिक चुनावी माहौल में साइबर ठग फर्जी वोटर लिस्ट लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और सोशल मीडिया पर बनाए गए नकली वीडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम शाखा ने यह एडवाइजरी तैयार की है, जिसे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) वीके सिंह की ओर से जारी किया गया है।

वोटर लिस्ट के नाम पर आ सकता है फर्जी मैसेज

पुलिस ने चेताया है कि ठग WhatsApp या SMS के जरिए लोगों को ऐसे संदेश भेज सकते हैं, जिनमें वोटर लिस्ट में नाम जांचने या मतदान केंद्र बदलने की जानकारी होने का दावा किया जाए। संदेश के साथ भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से निजी या बैंकिंग जानकारी के गलत हाथों में जाने का खतरा हो सकता है।

पुलिस ने मतदाता सूची और मतदान से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

OTP और UPI PIN को लेकर बरतें सावधानी

एडवाइजरी में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति खुद को चुनाव अधिकारी बताकर फोन करे और OTP, बैंक खाते की जानकारी, UPI PIN या अन्य निजी विवरण मांगे तो उसे साझा न करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP साझा करना वित्तीय नुकसान का कारण बन सकता है।

सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो से भी रहें सतर्क

चुनाव के दौरान नेताओं के नाम और आवाज का इस्तेमाल करके नकली वीडियो, ऑडियो या भाषण सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी वीडियो या ऑडियो की पुष्टि किए बिना उस पर भरोसा न करें और उसे आगे शेयर करने से भी बचें।

प्रत्याशी और कार्यकर्ता 2FA करें सक्रिय

राजनीतिक प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को अपने Facebook, Instagram, X और WhatsApp अकाउंट पर Two-Step Verification यानी 2FA चालू रखने की सलाह दी गई है। साथ ही मजबूत पासवर्ड रखने और अनजान वेबसाइट या लिंक पर लॉगिन संबंधी जानकारी दर्ज नहीं करने को कहा गया है।

QR कोड स्कैन करने से पहले जांच जरूरी

चुनावी चंदे या फंड रेजिंग के नाम पर भेजे जाने वाले UPI लिंक और QR कोड को लेकर भी पुलिस ने सावधानी बरतने को कहा है। किसी QR कोड को स्कैन करने से पहले उसकी जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। पुलिस ने बताया कि किसी से पैसा प्राप्त करने के लिए UPI PIN डालने की आवश्यकता नहीं होती।

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी चेतावनी

एडवाइजरी में चुनाव ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील चुनावी जानकारी निजी मोबाइल, डिवाइस या Public Wi-Fi के जरिए साझा नहीं करने की सलाह दी गई है। अनजान ई-मेल से आने वाले लिंक और अटैचमेंट को भी जांच के बिना नहीं खोलने को कहा गया है।

WhatsApp ग्रुप एडमिन को भी केवल भरोसेमंद सदस्यों को संदेश पोस्ट करने की अनुमति देने की सलाह दी गई है।

साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

राजस्थान पुलिस ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो वह तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस स्टेशन में भी शिकायत की जा सकती है।

राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क के लिए 9256001930 और 9257510100 नंबर भी बताए गए हैं। पुलिस ने लोगों से चुनाव से जुड़ी किसी भी सूचना पर कार्रवाई करने से पहले उसके स्रोत की पुष्टि करने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत