Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रोटीन का तगड़ा स्रोत हैं ये 6 दाल, वजन कम करके शरीर को बनाती मजबूत

दाल का सेवन हर भारतीय बड़ी चाव से करता है। दाल-चावल या दाल-भात ना खाएं, तो जैसे भोजन अधूरा लगता है। हर भारतीय रसोई में दो-तीन तरह की दाल (Pulses) तो मिल ही जाएगी। हालांकि, दाल की कई वेरायटी होती है और हर दाल के अपने पौषक तत्व और सेहत लाभ होते हैं। दाल में वो सभी पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 11:16:39

प्रोटीन का तगड़ा स्रोत हैं ये 6 दाल, वजन कम करके शरीर को बनाती मजबूत

प्रोटीन मानव शरीर द्वारा विकास और रखरखाव के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। पानी के अलावा, प्रोटीन शरीर में सबसे प्रचुर मात्रा में अणु होते हैं। प्रोटीन शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जा सकता है और शरीर में सभी कोशिकाओं का प्रमुख संरचनात्मक घटक है, विशेष रूप से मांसपेशी। इसमें शरीर के अंग, बाल और त्वचा भी शामिल हैं। प्रोटीन आपके रक्त में आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाता है। यह एंटीबॉडी बनाने में भी मदद करता है जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ते हैं और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

अगर हम पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन नहीं करते है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, ऊतक टूट सकता है और मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए

- 4 साल से कम उम्र के बच्चों को 13 ग्राम
- 4 से 8 साल के बच्चों को 19 ग्राम
- 9 से 13 साल के बच्चों को 34 ग्राम
- 14 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाएं और लड़कियों को 46 ग्राम
- 14 से 18 साल के लड़कों को 52 ग्राम
- 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के पुरुषों को 56 ग्राम

कई अध्ययनों से पता चलता है कि वजन घटाने और चयापचय स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन जरूरी है। कुछ लोग मानते हैं कि प्रोटीन सिर्फ अंडा, सोयाबीन, पनीर और दूध जैसी चीजों में पाया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है। रोजाना कुछ दाल भी हैं जिनमें इनसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। दाल का सेवन करने से विभिन्न स्वास्थ्य जोखिमों को कम किया जा सकता है।

दाल का सेवन हर भारतीय बड़ी चाव से करता है। दाल-चावल या दाल-भात ना खाएं, तो जैसे भोजन अधूरा लगता है। हर भारतीय रसोई में दो-तीन तरह की दाल (Pulses) तो मिल ही जाएगी। हालांकि, दाल की कई वेरायटी होती है और हर दाल के अपने पौषक तत्व और सेहत लाभ होते हैं। दाल में वो सभी पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं।
high protein lentils,daal ke fayde,dal ke fayde,lentils benefits in hindi उड़द की दाल (काली दाल)

उड़द की दाल को काली दाल भी कहा जाता है। यह दाल फोलेट और जिंक का एक शक्तिशाली स्रोत है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उड़द की दाल के हर एक कप में 24 ग्राम प्रोटीन होता है। आपको रोजाना एक कटोरी उड़द की दाल का सेवन करना चाहिए। उड़द की दाल का प्रयोग सिरदर्द को ठीक करने, नकसीर को ठीक करने, लिवर का सूजन कम करने, लकवा ठीक करने, जोड़ों में दर्द, अल्‍सर, बुखार, सूजन आदि को ठीक करने में प्रयोग किया जाता है। high protein lentils,daal ke fayde,dal ke fayde,lentils benefits in hindi हरी मूंग की दाल

हरी दाल को मूंग की दाल भी कहा जाता है क्योंकि इसकी छिलके हरे रंग के होते हैं। मूंग की दाल को सर्वश्रेष्‍ठ माना गया है। इसमें विटामिन 'ए', 'बी', 'सी' और 'ई' की भरपूर मात्रा होती है। साथ ही पॉटेशियम, आयरन, कैल्शियम मैग्‍नीशियम, कॉपर, फोलेट, फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है लेकिन कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है। मूंग दाल से इम्युनिटी भी बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है। मूंग की दाल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। जिससे एसिडिटी, कब्ज, मरोड़ और अपच की समस्या को कंट्रोल में रहती है। यह एक एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड है। इसका मतलब है कि मूंग खाने से शरीर में इंसुलिन, ब्लड शुगर और फैट लेवल कम होता है। high protein lentils,daal ke fayde,dal ke fayde,lentils benefits in hindi चने की दाल

चने की दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और कैलोरी कम होती है। इसे नियमित खाने से वजन नियंत्रित रहता है। साथ ही इसमें मिनरल्स जैसे कॉपर, मैंगनीज भी अधिक होता है। डायबिटीज से बचे रहना चाहते हैं, तो चना दाल का सेवन जरूर करें। रोजाना 30 ग्राम चना दाल का सेवन करने से 6 से 7 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसलिए इसे हेल्दी सुपरफूड माना जाता है। इस दाल को अपनी डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती हैं। high protein lentils,daal ke fayde,dal ke fayde,lentils benefits in hindi भूरी मसूर दाल

इसे साबुत मसूर दाल के रूप में भी जाना जाता है। कई जगह इसे खड़ी मसूर भी कहा जाता है। एक कप भूरी मसूर दाल में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। देखने में सख्त यह दाल पकाए जाने पर यह नरम और गूदेदार हो जाती है। इसे चावल और रोटी के साथ परोसा जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन और फोलेट का एक बड़ा स्रोत है। इसका सेवन कलेस्ट्रॉल कम करने मे मदद करता है और साथ ही मधुमेह रोगियों में रक्त मे शक्करा कि मात्रा कम रखने मे मदद करता है क्योंकि इसमें प्रस्तुत रेशांक (फाइबर) खाने के बाद बढ़ने वाली शक्कर की मात्रा कम रखता है। high protein lentils,daal ke fayde,dal ke fayde,lentils benefits in hindi लाल दाल या मसूर दाल

लाल मसूर का बड़ी मात्रा में सेवन किया जाता है। यह दाल छोटे बच्चो और शिशुओं के लिए भी बेहतर विकल्प है। एक कप मसूर दाल में 230 कैलोरी होती है, लगभग 15 ग्राम डाइटरी फाइबर और लगभग 17 ग्राम प्रोटीन होता है। मसूर दाल सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन सी का भी एक समृद्ध स्रोत है। यह दाल उन लोगों के लिए एकदम सही है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं और कम वसा वाले भोजन का सेवन करना चाहते हैं। मसूर शारीरिक कमजोरी दूर करने के साथ-साथ खून को बढ़ाने का भी काम करती है। ऐसे में जिस भी इंसान के शरीर में कमजोरी या फिर खून की कमी है तो उसे नियमित मसूर दाल का सेवन करना चाहिए। मसूर दाल में फोलिक एसिड मौजूद रहता है। यह पुरुषों की प्रजनन क्षमता के लिए काफी एक्टिव रूप से काम करता है। high protein lentils,daal ke fayde,dal ke fayde,lentils benefits in hindi तुअर दाल

तुअर दाल या अरहर दाल का सेवन लोग सबसे ज्यादा करते हैं। यह दाल चना या मूंग दाल से जल्दी पक जाती है। खाने में भी इसका स्वाद अन्य दालों की तुलना में काफी अच्छा लगता है। अरहर की दाल में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सिलेनियम, मैंगनीज, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इसे फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है जो पाचन को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। अरहर दाल में प्रोटीन होने के कारण इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। जिसके चलते एक्स्ट्रा खाने से बचे रहते हैं। जो वजन कम करने में मददगार हो सकता है। अरहर की दाल में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
भारतीयों के लिए मलेशिया की वीजा-फ्री एंट्री 1 जनवरी 2027 से खत्म, 1 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
बल्क स्कॉच आयात पर भारत में 162.5% शुल्क, ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौते को लेकर विवाद
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम लोगों के लिए खुला, 32 राज्यों और 11 देशों की भागीदारी
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
दिल्ली में आज से दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, सीमा पार आतंकवाद पर रहेगा फोकस
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी तेज, निर्वाचन आयोग आज 21 जिलों की समीक्षा करेगा
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
उद्योग जगत के 2,500 से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे दिल्ली में, विकास और रोजगार पर होगा मंथन
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की आज ऐतिहासिक बैठक, परमाणु हथियार और यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, मलेशिया से भारत का पहला मैच
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखेगा रिश्तों का नया रंग, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘ये प्रेम मोल लिया’; ट्रेलर रिलीज
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
धनुष की फिल्म ‘ओएम’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, तमिलनाडु में सुबह 6 बजे से होंगे शो
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में भरोसा कैसे मजबूत करें? प्यार और विश्वास बनाए रखने के 10 प्रभावी तरीके
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
रिश्ते में बढ़ रही है गलतफहमी? खुलकर बातचीत करने की ये आदतें बना सकती हैं संबंध मजबूत
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
चिलिका झील: सर्दियों में प्रवासी पक्षियों और डॉल्फिन के बीच बिताएं यादगार दिन
astrology