न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयरन और कैल्शियम की तरह जिंक भी शरीर के लिए बेहद जरुरी, ये चीजें करेंगी कमी को पूरा

आयरन और कैल्शियम की तरह शरीर के कार्य के लिए जिंक भी महत्वपूर्ण मिनरल है। जिंक से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। शरीर में करीब 300 से ज्यादा एंजाइम के फंक्शन में जिंक की जरूरत होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 18 Nov 2021 11:53:31

आयरन और कैल्शियम की तरह जिंक भी शरीर के लिए बेहद जरुरी, ये चीजें करेंगी कमी को पूरा

आयरन और कैल्शियम की तरह शरीर के कार्य के लिए जिंक भी महत्वपूर्ण मिनरल है। जिंक से हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। शरीर में करीब 300 से ज्यादा एंजाइम के फंक्शन में जिंक की जरूरत होती है। जिंक हमारी रोग-प्रतिरोधक प्रणाली, त्वचा के स्वास्थ्य तथा जख्मों के उपचार में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी हल्की-सी कमी के चलते प्रतिरोधक क्षमता में कमी, भूख कम लगना, स्वाद और गंध का पता नहीं चलना, बार-बार दस्त होना, त्वचा में कमजोरी, दृष्टि कम होना घाव का देरी से भरना और अन्य कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिंक बॉडी में स्टोर नहीं हो सकता। इसलिए आप जिस दिन जिंक वाली चीजें खाएंगे, उसी दिन शरीर में जिंक बनेगा। चूंकि जिंक की जरूरत शरीर में रोजाना होती है, इसलिए जिंक की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में रोजाना जिंक से समृद्ध फूड का का सेवन करना जरूरी है। शोध में सामने आया है कि एक स्वस्थ्य पुरुष को रोजाना अपनी डाइट में 11 मिलीग्राम जिंक का सेवन करना चाहिए जबकि महिलाओं 8 मिलीग्राम जिंक का रोजाना सेवन करना चाहिए। हालांकि जब महिला प्रेग्नेंट हो या ब्रेस्टफीडिंग करा रही हो, तो उसे 12 मिलीग्राम तक जिंक की जरूरत रोजाना होती है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बार में बताने जा रहे है जिनके रोजाना सेवन से आप जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं...

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

मूंगफली

मूंगफली में आयरन, विटामिन ई, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलिक एसिड तथा फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही इसमें जिंक भी काफी मौजूद होता है। इसमें फ्री रेडिकल्स से बचाने वाला 'रिसवेरेट्राल' नामक एंटी-ऑक्सिडेंट भी पाया जाता है। इनमें फैट व कोलेस्ट्रॉल कम मात्रा में होता है।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

लहसुन

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते है साथ ही इसमें जिंक भी पाया जाता है। रोजाना लहसुन की एक कली के सेवन से शरीर को विटामिन ए, बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

अंडे की जर्दी

अंडे की जर्दी में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, थाइमिन, विटामिन बी6, फोलेट, विटामिन बी12 और पैंथोनिक एसिड पाया जाता है साथ ही इसमें जिंक भी पर्याप्त मात्रा में होता है।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

फलीदार सब्जी

शाकाहारी लोगों के लिए फलीदार सब्जियां जिंक की कमी को आसानी से पूरा कर सकती हैं। फलीदार सब्जियां जैसे छोले, मसूर, अरहर, बींस आदि। इन सबमें भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

सीड्स

कद्दू, कुम्हड़ा, तिल जैसे सीड्स में भी जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इन चीजों में फाइबर भी खूब रहता है। इसी कारण रोजाना इनका सेवन फायदेमंद साबित होता है।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

मीट

मीट जिंक की कमी को पूरा कर सकता है। 100 ग्राम मीट में 4।8 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। 100 ग्राम मीट से आप 176 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके अलावा मीट से कई अन्य तरह के विटामिन प्राप्त होते हैं।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

तिल

तिल में कई तरह के प्रोटीन, कैल्शियम, बी कॉम्प्लेक्स और कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाये जाते हैं। साथ ही इसमें जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तिल में फोलिक एसिड भी होता है।

zinc,zinc deficiency,food rich in zinc,Health,healthy food,Health tips

मशरूम

मशरूम में बहुत सारे मिनरल्स होते हैं। इसमें पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और तमाम उपयोगी प्रोटीन पाए जाते हैं। मशरूम में जिंक पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जिंक की वजह से पुरुषों में पाए जाने वाले सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा बढ़ जाती है। कुछ ऐसे साक्ष्य भी हैं, जो बताते हैं कि अल्जाइमर जैसी बीमारियों से लडऩे में भी मशरूम काम आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग