न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समय रैना ने कहा, अगर 8-10 साल का बच्चा मुझे देख रहा है तो उसके पेरेंट्स फेल हैं, बोले-स्टैंडअप में अब नहीं बची कॉमेडी

कॉमेडियन समय रैना को इस साल की शुरुआत में यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर कड़ी आलोचना का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 11:45:44

समय रैना ने कहा, अगर 8-10 साल का बच्चा मुझे देख रहा है तो उसके पेरेंट्स फेल हैं, बोले-स्टैंडअप में अब नहीं बची कॉमेडी

कॉमेडियन समय रैना को इस साल की शुरुआत में यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड को लेकर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने शो के सभी एपिसोड प्लेटफॉर्म से हटा दिए। इस बीच समय का दावा है कि वो अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इंटरनेशनल शो की एक नई लाइनअप अनाउंस की है। इस बीच जनवरी में दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें समय ने बच्चों के ऑनलाइन कंटेंट देखने को लेकर राय रखी थी।

हेल्थ कंटेंट क्रिएटर रेवंत हिमतसिंका के पॉडकास्ट की इस क्लिप में वे इन्फ्लुएंसर्स की जिम्मेदारी और पेरेंटिंग पर खुलकर बात करते दिख रहे हैं। समय ने बच्चों के उनका शो देखने पर कमेंट किया। वे बोले कि क्या आपको लगता है कि मुझे कोक नहीं पीनी चाहिए सिर्फ इसलिए कि बच्चे देख रहे हैं? मैं घर पर पीता हूं, क्या बाहर छुपाकर सिर्फ पानी पीने का दिखावा करूं? रेवंत ने जवाब दिया, हां, क्योंकि बच्चे आपसे प्रभावित हो सकते हैं। इस पर समय ने कहा कि अगर 8-10 साल का बच्चा मुझे देख रहा है, तो उसके पेरेंट्स फेल हैं।

जब मैं छोटा था, मेरे पापा टीवी देखने पर डांटते थे। मुझे सही-गलत की समझ वहीं से आई। इसलिए ये पेरेंट्स की जिम्मेदारी है, मेरी नहीं। मुझे वही करना चाहिए जो मैं हूं। अगर मैं किसी को इंस्पायर करना चाहता हूं, तो वो सिर्फ मेरी ईमानदारी से कर सकता हूं। आजकल सब कुछ इतना परफेक्ट दिखाया जाता है कि लोग खुद पर शक करने लगते हैं। फिर आता है कोई ऐसा इंसान – जैसे मैं – जो कोक पीता है, गलतियां करता है, पर असली होता है। लोग खुद को मुझमें देख पाते हैं।

समय रैना ने कॉमेडियन रवि गुप्ता के साथ शेयर किया वीडियो

उल्लेखनीय है कि समय तब विवाद में फंस गए थे जब उनके शो का एक पुराना एपिसोड वायरल हो गया। उसमें मशहूर पॉडकास्टर व यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से बेहद आपत्तिजनक सवाल पूछा था। इस सवाल के चलते सोशल मीडिया पर बवाल मच गया और शो के पैनलिस्ट्स पर कई FIR दर्ज की गईं। अब समय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। यह एयर लर्न लैंग्वेज लर्निंग ऐप का प्रमोशनल वीडियो है।

इसमें समय कॉमेडियन रवि गुप्ता के साथ पॉडकास्ट सेटअप में बैठे हैं। रवि, समय से पूछते हैं कि क्या अब तुम पॉडकास्ट ही करोगे? इस पर समय कहते हैं कि अब इस स्टूडियो से किसी को तो पॉडकास्ट करना पड़ेगा। इसके बाद रवि कहते हैं कि भाई तुम अच्छी कॉमेडी कर लेते हो कभी-कभी, स्टैंडअप मत छोड़। तब समय बोलते हैं कि भाई अब स्टैंडअप में वो सेफ्टी बची नहीं है यार। रवि कहते हैं कि क्या बात कर रहे हो यार, इंग्लिश में कॉमेडी करो, वीर दास भी इंग्लिश में ही करते हैं। समय फिर कहते हैं कि मेरे शो में भी इंग्लिश में ही की थी भाई कॉमेडी किसी ने। इंग्लिश भी सेफ नहीं है अब।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी