न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजपाल यादव ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर की खुलकर बात, गिनाए शाहरुख खान सहित इन दिग्गजों के नाम

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर लंबे समय से बहस चल रही है। कहा जाता है कि जो कोई फिल्म इंडस्ट्री में है वो अपनों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Jun 2025 12:21:04

राजपाल यादव ने बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर की खुलकर बात, गिनाए शाहरुख खान सहित इन दिग्गजों के नाम

बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) पर लंबे समय से बहस चल रही है। कहा जाता है कि जो कोई फिल्म इंडस्ट्री में है वो अपनों को ही सेट करने में लगा रहता है। उसके दम पर घर के दूसरे लोगों को भी आसानी से मौका मिल जाता है और वह पैर जमा लेता है। इसके अलावा प्रोड्यूसर-डायरेक्टर भी सेलेब किड्स को प्राथमिकता देते हैं। करण जौहर तो इस कारण हमेशा ही सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। आए दिन कोई न कोई सेलेब्रिटी इस मुद्दे पर बोलते रहते हैं। अब कई सालों से फिल्मी दुनिया में छाए एक्टर राजपाल यादव (54) ने भी इस बारे में अपनी राय रखी है।

राजपाल ने एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि बॉलीवुड में शुरुआती ब्रेक कनेक्शन के कारण मिलना संभव हो सकता है, लेकिन सफलता अंतर्निहित प्रतिभा और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। भाई-भतीजावाद जैसी कोई चीज नहीं है। मैं बहुत ईमानदारी से बोलना चाहता हूं। अगर भाई-भतीजावाद होता, तो शाहरुख खान साहब कैसे होते, राजपाल यादव कैसे होते, परेश रावल कैसे होते, अनुपम खेर साहब कैसे होते, अक्षय कुमार साहब कैसे होते, जॉनी लीवर साहब कैसे होते, संजीव कुमार साहब कैसे होते, राजेश खन्ना साहब कैसे होते, धर्मेंद्र साहब कैसे होते?

मेरे परिवार में किसी ने मुझे बॉलीवुड या थिएटर जॉइन करने के लिए नहीं कहा..मेरे खुद के मन में आया और मैंने अपने बच्चों से भी कहा...कि कोई भी खेल में और सिनेमा में कोई किसी का जीवन नहीं बना सकता...तो उसमें आपके अंदर का जो बैठा हुआ एक सच्चा और अच्छा इंसान है अगर वो आपको बोलता है यू आर केपेबल टू डू दिस तो फिर आप करो नहीं तो मैं धक्का दे सकता हूं पर धक्के के बाद जो पटखनी खाओगे उसको मैं भी नहीं बचा सकता।

rajpal yadav,actor rajpal yadav,comedian rajpal yadav,shahrukh khan,rajpal yadav nepotism,rajpal movies,rajpal bollywood,karan johar

राजपाल ने कहा, मैं 38 साल से अभिनय कर रहा हूं और मेरे कम से कम 200 रिश्तेदार हैं…

राजपाल ने आगे कहा कि शुरुआत में माता-पिता की वजह से मौका मिलना संभव है, लेकिन यह सफलता की गारंटी नहीं है। अगर आप खिलाड़ी हैं तो आपके बच्चे को खेलने का मौका मिलेगा..इसी तरह अगर कोई व्यक्ति 30 साल से फिल्म या टेलीविजन कर रहा है, तो उसका बच्चा...उसे पता होगा कि मेरे पिता क्या करते हैं। तो वो फिल्ममेकिंग सीखेगा लेकिन वो चलेगा कि नहीं चलेगा, कर पाएगा कि नहीं कर पाएगा, वो ऊर्जा है या नहीं है, वो डिसाइड करता है या तो ऊपरवाला या ऑडियंस… भाई-भतीजावाद नहीं है। मैं 38 साल से अभिनय कर रहा हूं। और मेरे कम से कम 200 रिश्तेदार हैं।

मैं तो एक को भी नहीं करवा पाया..देखिए ब्लेसिंग्स अपनी अपनी..मेहनत अपनी है। और अंत में यह दर्शक हैं जो तय करते हैं। राजपाल को पहली बार रामगोपाल वर्मा की साल 2000 में आई मूवी 'जंगल' में नोटिस किया गया था। उन्होंने पार्टनर', 'गरम मसाला', 'हंगामा', 'एक और एक ग्यारह', 'मुझसे शादी करोगी', 'भूल भुलैया' और 'भागम भाग' सहित कई हिट और लोकप्रिय फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। राजपाल मुख्य रूप से कॉमेडियन की भूमिकाओं से लोगों का मनोरंजन करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी