Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोषक तत्वों का खजाना हैं सलाद, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सलाद का सेवन आपकी सेहत को बनाने का काम करता हैं एवं कब और कैसे इसका सेवन किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 3:01:17

पोषक तत्वों का खजाना हैं सलाद, जानें इसके सेवन से मिलने वाले फायदे

अच्छी सेहत के लिए योग और व्यायाम के साथ-साथ आपका आहार भी संतुलित होना जरूरी हैं। इसके लिए लोग अपने खानपान में सलाद का सेवन करना पसंद करते हैं। सलाद में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, जिंक, सोडियम पाया जाता हैं। कुछ लोग सलाद को बेहद बोरिंग समझते हैं जिसे तरह-तरह की सब्जियों की मदद से हर दिन एक अलग तरह से तैयार कर मजेदार बनाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह सलाद का सेवन आपकी सेहत को बनाने का काम करता हैं एवं कब और कैसे इसका सेवन किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इसके बारे में...
health benefits of salad,healthy living,Health tips आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों की सेहत के लिए भी सलाद बहुत फायदेमंद है। सलाद में कई तरह की सब्जियां डाली जाती हैं, जो विटामिन ए, सी से भरपूर होती हैं। पालक विटामिन सी, ए से भरपूर होता है। गाजर, ब्रोकली, टमाटर, लाल शिमला मिर्च में भी विटामिन ए के साथ ये सभी एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। पालक, लेटस, गाजर आंखों के लिए बेस्ट होते हैं। फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचने के लिए सलाद का सेवन करना जरूरी है।

health benefits of salad,healthy living,Health tips मिलती हैं अच्छी नींद

इस बारे में अब तक हो चुकी बहुत सी रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है कि अगर आप नियमित रूप से सलाद खाते हैं तो यह आपकी अनिद्रा यानी इन्सॉमनिया की समस्या को दूर कर सकता है और आपको अच्छी नींद आ सकती है। सलाद में इस्तेमाल होने वाली सब्जी लेटस में लेक्टुकोरियम नाम का तत्व होता है जो नींद बढ़ाने के लिए जाना जाता है। अगर आप अपने दैनिक आहार में सलाद को शामिल करें तो अनिद्रा की समस्या दूर हो सकती है। health benefits of salad,healthy living,Health tips वजन को करें कम

अधिक वजन और मोटापा आज एक आम समस्या बन गया है। मोटे लोग इससे कैसे भी करके पीछे छुड़ाना चाहते हैं। मोटापे से छुटकारा पाने के लिए और वजन को नियंत्रित करने के लिए सलाद अच्छा आहार हो सकता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कैलोरी की मात्रा कम होती है। साथ ही इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। इस प्रकार भूख कम लगने और ऊर्जा की कम खपत होने से यह वजन को कम करने और नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। health benefits of salad,healthy living,Health tips पाचन तंत्र के लिए लाभदायक

लंच में सलाद खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। दरअसल, जब आप लंच में सलाद खाते हैं, तो इससे आप आवश्यकता से अधिक खाने से बच जाते हैं, जिससे आपको पेट में सूजन या ब्लोटिंग आदि की समस्या नहीं होती है। वह आपको फिलिंग अहसास करवाते हैं, लेकिन इससे आपको पेट में हैवी नहीं लगता है। वहीं, फाइबर की अधिकता के कारण पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है। health benefits of salad,healthy living,Health tips इम्यूनिटी को करे स्ट्रॉन्ग

अगर आपकी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत हो तो आप बीमारियों से अपने आप बचे रहेंगे। लिहाजा अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सलाद खाएं। सलाद में मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट्स आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। health benefits of salad,healthy living,Health tips मिलेगा स्वस्थ हृदय

हृदय की समस्या से ग्रस्त लोगों को हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे मरीज स्वस्थ हृदय के लिए सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसमें उपयोग होने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में फोलेट और विटामिन-बी पाया जाता है। ये पोषक तत्व हृदय को कई समस्याओं से बचाने के अलावा, उसकी कार्यप्रणाली में भी सुधार कर सकते हैं। साथ ही सलाद में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो बेहतर हृदय के लिए जरूरी माने गए हैं। health benefits of salad,healthy living,Health tips सलाद खाने का सही समय

सलाद को तीन तरीके से खा सकते हैं खाना खाने से पहले, खाना खाने के दौरान और खाना खाने के बाद। सलाद खाने का सबसे बेस्ट समय होता है खाना खाने से पहले इसे खाना। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करता है और आप ओवरईटिंग से भी बचते हैं। अगर आप खाने के बाद सलाद खाते हैं, तो इससे कई बार आपका पेट भरने के कारण आप सलाद और सब्जियों को पूरी तरह से खत्म नहीं कर पाते हैं।

health benefits of salad,healthy living,Health tips सलाद खाने का सही तरीका

सलाद में जितना हो सके उतनी ज़्यादा कच्ची और रंग-बिरंगी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसमें खीरे, टमाटर, ऑलिव, चेरी जैसे फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जितना हो सके, डिप का उतना ही कम इस्तेमाल करें। अगर इसमें चीज़ आदि शामिल करते हैं, जो इसे पचाने में समस्या आ सकती है। साथ ही आप एक्स्ट्रा कैलोरीज़ इनटेक करते हैं, जिसकी वजह से आपका वज़न बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology