न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

आजकल की मौजूदा जीवनशैली (खराब खानपान, देर से सोना और देर से जागने की आदत, दिन भर एक ही जगह बैठकर घंटों कंप्यूटर के सामने काम करना आदि) के चलते स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Dec 2021 3:09:21

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

आजकल की मौजूदा जीवनशैली (खराब खानपान, देर से सोना और देर से जागने की आदत, दिन भर एक ही जगह बैठकर घंटों कंप्यूटर के सामने काम करना आदि) के चलते स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ता है। इस सब गलत आदतों का बुरा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है जिसकी वजह से कब्ज़ समेत कई अन्य तरह पेट से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो जाती है। अपने देश में कब्ज़ से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है और यही कारण है कि लोग कब कब्ज़ से आराम पाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टरों और कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसबगोल कब्ज़ से आराम दिलाने की सबसे उपयोगी घरेलू उपचार है। भरपूर मात्रा में फाइबर होने के कारण इसबगोल को कब्ज से राहत दिलाने के लिए जाना जाता है।

इसबगोल जिसे अंग्रेजी में साइलियम हस्क कहते हैं, प्लांटैगो ओवेटो के पौधे से मिलने वाला बीज और भूसी है। इसबगोल बीज के आसपास की भूसी में घुलनशील फाइबर होता है। भारत समेत विश्व के कई देशों में ईसबगोल की खेती की जाती है और भारत से कई पडोसी देशों में इसबगोल का निर्यात भी किया जाता है। इसबगोल का सेवन हर उम्र के लोग कर सकते हैं। इसबगोल पेचिस, कब्ज़, दस्त, मोटापा, डिहाइड्रेशन, डायबिटीज आदि रोगों में बहुत गुणकारी है। आयुर्वेदिक और एलोपैथी दोनों ही चिकित्सा पद्धति में इसबगोल को औषधि या दवा के रुप में इस्तेमाल किया जाता है।

कई लोगों को ऐसा लगता है कि इसबगोल की भूसी सिर्फ कब्ज़ दूर करने में ही सहायक है। जबकि ऐसा नहीं है इसबगोल, कब्ज़ के अलावा भी कई बीमारियों के इलाज में फायदेमंद है। तो आइए जानते है इसके सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

कब्ज में राहत

इसबगोल में हाइग्रोस्कोपिक गुण होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम से ज्यादा पानी सोखने में मदद करते हैं। इसबगोल में मौजूद फाइबर कब्ज ठीक करने का अच्छा उपाय है। दूध के साथ 2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं। इसबगोल की पानी के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है। इसबगोल का सेवन आप खाने के एक घंटे बाद लें और इसके बाद एक या दो गिलास पानी और पी लें। यह आंतों की मांसपेशियों की गतिशीलता बढ़ाती है और मल को मुलायम बनाती है जिससे मलत्याग करना काफी आसान हो जाता है। कुछ दिनों तक इसबगोल का सेवन करने से कब्ज़ की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

दस्त रोकने में मददगार

इसबगोल, आंतों को साफ करता है जो संक्रमण के कारण सूक्ष्म जीवों को हटाने में मदद करता है। दस्त के दौरान आप दही में इसबगोल को मिलाकर खा सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक गुण होने के कारण यह संक्रमण को जल्दी ठीक करती है वहीं इसबगोल दस्त को रोकती है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

ब्लड शुगर कम करे

इसबगोल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है, क्योंकि यह ग्लूकोज के टूटने के अवशोषण को रोकता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद जिलेटिन आपके ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। कई शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल कम होता है जिससे डायबिटीज को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

कलेस्ट्रॉल कम करे

इसबगोल पित्त ऐसिड को बांधता है और एलडीएल यानी बैड कलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह एचडीएल यानी गुड कलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने में भी मददगार है। एक शोध के दौरान 8 हफ्तों तक कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को 5।1 ग्राम मात्रा दी गई। परिणाम स्वरूप लोगों का टोटल और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन यानी हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम पाया गया।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

​दिल को रखे स्वस्थ

इसबगोल दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है क्योंकि यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करने, लिपिड लेवल को बढ़ाने और ह्रदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह दिल को सेहतमंद रखने में बहुत उपयोगी है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

वजन घटाने के लिए

इसबगोल का सेवन वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल, फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अतिरिक्त भोजन करने की इच्छा कम होती है। इस प्रकार यह वजन को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। आपको इसबगोल को एक गिलास पानी में या फिर जूस में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसबगोल को पानी और नींबू के रस के साथ मिलाकर भी पिया जा सकते हैं।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

एसिडिटी

पेट में एसिडिटी बनना एक आम समस्या है। अक्सर रात का खाना खाने के बाद यह समस्या ज्यादा होती है। एसिडिटी की वजह से पेट फूलना या खट्टी डकारें आने लगती हैं। अगर आप अक्सर ही इस समस्या से पीड़ित रहते हैं तो इसबगोल की भूसी आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

बवासीर

बवासीर की स्थिति में पीड़ित को मल त्याग के समय खून आने की समस्या के साथ दर्द भी होता है। इस समस्या के लक्षण को कम करने में इसबगोल भूसी के सेवन फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, इसबगोल भूसी का सेवन करने से इसमें मौजूद फाइबर बवासीर के दौरान होने वाले रक्तस्राव को कम कर सकता है। इसी वजह से इसबगोल को बवासीर के लक्षण को कम करने में सहायक माना जाता है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

कफ

कफ की तकलीफ होने पर इसबगोल का काढ़ा बनाकर पिएं। इससे कफ निकलने में आसानी होती है।

कई फायदों वाला है इसबगोल, पेट के अलावा इन समस्याओं में भी है वरदान

सांस की दुर्गन्ध

इसबगोल का प्रयोग सांस की दुर्गन्ध से बचाता है, इसके अलावा खाने में गलती से कांच या कोई और चीज पेट में चली जाए, तो इसबगोल की मदद से वह बाहर निकलने में आसानी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा