न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले कमरे में जला ले इस पौधे के 4 पत्ते, सेवन के भी हैं कई फायदे

धरती पर ऐसे हजारों पेड़-पौधे हैं जिनका इस्तेमाल कई दवाओं और पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता है। ऐसा ही अनगिनत गुणों से भरपूर पौधा है तेज पत्ता (Bay leaf)। तेज पत्ते का इस्तेमाल व्यंजनों में जायका और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Feb 2022 3:15:57

अनिद्रा से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले कमरे में जला ले इस पौधे के 4 पत्ते, सेवन के भी हैं कई फायदे

धरती पर ऐसे हजारों पेड़-पौधे हैं जिनका इस्तेमाल कई दवाओं और पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता है। ऐसा ही अनगिनत गुणों से भरपूर पौधा है तेज पत्ता (Bay leaf)। तेज पत्ते का इस्तेमाल व्यंजनों में जायका और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है। तेज पत्ता लॉरेल प्लांट से आते हैं जोकि एक सदाबहार झाड़ी है। ये पत्तियां कुछ हद तक यूकेलिप्टस की पत्तियों जैसी नजर आती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका इस्तेमाल कर कई शारीरिक बीमारियों से बचा सकता है। आयुर्वेद में इस औषधीय पत्ते के प्रयोग के कई लाभ बताए गए हैं। आयुर्वेद के अनुसार, तेज पत्ते प्रकृति में गर्म होते हैं और इसलिए कफ और वात दोषों को शांत करते हैं, जबकि वे पित्त दोष को बढ़ाते हैं।

तेज पत्ते में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और यही वजह है कि सदियों से इनका उपयोग प्राकृतिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। इस जड़ी बूटी की पत्तियों और तेल का औषधि बनाने के लिए भी उपयोग किया जाता है।

तेज पत्ते का इस्तेमाल डायबिटीज, कैंसर, पेट की समस्याओं, दर्द और कई अन्य सेहत से जुड़ी समस्याओं में किया जाता है।

एक शोध में सामने आया कि तेज पत्ते से बनी चाय पीने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह भी माना जाता है कि इसे खाने के अलावा जलाने और इसकी सुगंध लेने से भी कई बीमारियां ठीक हो सकती हैं।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

4 तेज पत्ते की मदद से अनिद्रा को करे दूर

नींद नहीं आना यानी अनिद्रा एक गंभीर बीमारी है। तेज पत्ते आपके शरीर को आराम देने में मदद करते हैं। यह अनिद्रा से निपटने में प्रभावी हैं क्योंकि वे आपके मस्तिष्क के कामकाज को शांत करते हैं। सोने से पहले अपने कमरे में 4 तेज पत्ते जला दें या फिर पानी में तेज पत्ता डालकर सोने से पहले इसे पी लें।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

डायबिटीज के इलाज में सहायक

मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए तेज पत्ते का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। तेज पत्ते का सेवन करने से आपका शुगर लेवल कम हो सकता है और आपके दिल की सेहत में सुधार हो सकता है। यह एंटीक्सीडेंट का बेहतर स्रोत है और इंसुलिन उत्पादन में मदद करता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार तेज पत्ता युक्त कैप्सूल का सेवन इंसुलिन के स्तर में सुधार कर सकता है। इससे व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है। शोध के दौरान 30 दिन तक टाइप 2 डायबिटिज से पीड़ित मरीजों को तेज पत्ते के कैप्सूल खाने के लिए दिए गए। 30 दिन के बाद इनके सीरम ग्लूकोज में 21%-26% तक की कमी देखी गई। साथ ही कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल में सुधार पाया गया।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

श्वसन तंत्र के लिए फायदेमंद

खांसी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा व इन्फ्लूएंजा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं में तेज पत्ते का सेवन फायदेमंद साबित होता है। तेज पत्ते के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से श्वसन तंत्र में आई सूजन और उससे पैदा होने वाली बीमारियों से बचाव होता है।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

दिमाग को करता है शांत

तेज पत्ते में लिनालूल होता है। यह यौगिक चिंता और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। सिर्फ 10 मिनट तक तेज पत्ते को सूंघने से आपको तुरंत बेहतर महसूस होने लगता है।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

तेज पत्ते में मौजूद रटिन और कैफिक एसिड आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह यौगिक दिल की दीवारों को मजबूत करके हृदय संबंधी समस्याओं को दूर रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

दांतों के लिए फायदेमंद

दांतों के लिए भी तेज पत्ता फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन-सी जैसे टैनिन पाए जाते हैं, जो मसूड़ों के टिश्यू में कसाव लाकर उन्हें स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। साथ ही तेज पत्ते से बनने वाली राख से मंजन करने से मसूड़े मजबूत हो सकते हैं। तेज पत्ता मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से भी रोक सकता है। एनसीबीआई की वेबसाईट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार तेज पत्ते का एसेंशियल ऑयल मुंह में पाए जाने वाले स्टैफिलोकॉकस ऑरियस नामक बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ सकता है।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

इम्यूनिटी पावर को बनाते हैं मजबूत

विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से तेज पत्ते का सेवन मजबूत इम्यून सिस्टम बनाता है। इसमें जिंक और Vitamin A भी होता है, जो आपकी आंखों, नाक, गले और पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है। यह पेट से जुड़े गंभीर रोग या सीलिएक रोग से निपटने में भी बहुत प्रभावी हो सकते हैं।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

कैंसर से बचाव

कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी से खान-पीन का ध्यान रखकर और नियमित रूप से व्यायाम करके बचाव किया जा सकता है। इसके साथ ही तेज पत्ते का सेवन कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है। यह कैंसर कोशिकाओं के विकास में बाधा उत्पन्न करता है। एक शोध में सामने आया है कि तेज पत्ता के गुण पेट के कैंसर से बचाव कर सकते हैं। एक अन्य शोध में सामने आया है कि तेज पत्ते के अर्क में कैंसर रोधी प्रभाव पाया जाता है, जो स्तन कैंसर के विकास को बाधित कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीप्रोलिफेरेटिव (कोशिका प्रसार को रोकने वाले) और साइटोटॉक्सिक (कोशिकानाशक) गुण स्तन कैंसर को पनपने से रोक सकते हैं।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

फंगल इन्फेक्शन से बचाव

एंटीफंगल गुणों से समृद्ध तेज पत्ता विशेष रूप से कैंडिडा एल्‍बीकैंस नाम के यीस्ट संक्रमण के खिलाफ प्रभावी रूप से काम कर सकता है। तेज पत्ते का एसेंशियल ऑयल त्वचा संबंधी फंगल संक्रमण होने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

डैंड्रफ को दूर करता है

तेज पत्ते को ठंडे पानी में मिलाकर बाल धोने से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है। वैकल्पिक रूप से आप तेज पत्ते का एसेंशियल ऑयल भी लगा सकते हैं। इसके लिए तेल कि कुछ बूंदें अपने शैम्पू में मिलाएं और सिर की मालिश करें। अच्छी तरह से धो लें और डैंड्रफ से छुटकारा पाए।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

किडनी के लिए फायदेमंद

तेज पत्ते का अर्क किडनी और पेशाब की नली में मौजूद पथरी के इलाज में कारगर साबित होता है। इसमें लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो किडनी की समस्याओं से राहत दिला सकता है।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

कोलेस्ट्रॉल

तेज पत्ते का इस्तेमाल बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।तेज पत्ते से प्राप्त इथेनॉल अर्क कोलेस्ट्रॉल सीरम स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है। इस अर्क में कुछ फेनौलिक यौगिक होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि के चलते खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को घटाने में सहायक हो सकते हैं। वहीं, अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल का स्तर बढ़ता है।

bay leaf,bay leaf health benefits,health benefits of bay leaf,bay leaf for good health,healthy food,healthy food bay leaf,Health tips,Health

त्वचा के लिए फायदेमंद

तेज पत्ते एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कॉस्मेटिक उद्योग में क्रीम, इत्र और साबुन बनाने में किया जाता है। इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण मौजूद होता है जो त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। साथ ही तेज पत्ते का प्रयोग स्किन रैशेज और कीड़ों व मच्छरों से सुरक्षा पाने में भी किया जा सकता है। साथ ही मुहांसों से पैदा हुई सूजन भी इसके इस्तेमाल से कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!