न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक के बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर अमिताभ ने जताई खुशी, विक्की ने कैटरीना को लेकर बताई यह बात

एक्टर अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में 25 साल हो गए हैं। उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ थी, जो जून 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Jun 2025 1:24:29

2 News : अभिषेक के बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर अमिताभ ने जताई खुशी, विक्की ने कैटरीना को लेकर बताई यह बात

एक्टर अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड में 25 साल हो गए हैं। उनकी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ थी, जो जून 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के साथ करीना कपूर खान ने भी डेब्यू किया था। अब फैंस से सदी के महानायक का टैग हासिल कर चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके अपने बेटे अभिषेक को यह मील का पत्थर छूने पर बधाई देने के साथ उनकी तारीफ की है।

अमिताभ ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक फैन के पोस्ट का जवाब दिया, जिसने अभिषेक की फिल्मों के अलग-अलग किरदारों का एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था, “अभिषेक बच्चन के 25 साल पूरे होने का जश्न! वो कलाकार जिसने कॉमेडी में टाइमिंग, समझदारी और अनोखा अंदाज बखूबी निभाया। हंसी के वो पल जो कभी चूके नहीं!” इस पर अमिताभ ने लिखा, “इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं और अपने पुत्र की सराहना करता हूं। जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक सराहना करने योग्य है।”

अमिताभ ने एक और पोस्ट में अभिषेक को आशीर्वाद देते हुए उनकी आने वाली फिल्मों का जिक्र किया। अमिताभ ने लिखा, “एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है...एक नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है-फिल्म ‘किंग’ का पहला दिन। मेरा आशीर्वाद, भाईयू, ढेर सारा प्यार। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।” उल्लेखनीय है कि अमिताभ अक्सर अभिषेक की तारीफ करते नजर आते हैं। खास तौर से जब भी अभिषेक की कोई मूवी रिलीज होती है तो अमिताभ उनकी एक्टिंग की सराहना करने के साथ फिल्म को प्रमोट करते हैं।

बाप-बेटे में जबरदस्त बोंडिंग है और इसकी झलक कई दफा रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर भी दिखी है। अभिषेक अलग-अलग प्रकार की भूमिकाओं को अंजाम दे चुके हैं। उनके खाते में ‘तेरा जादू चल गया’, ‘ओम जय जगदीश’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘रन’, ‘युवा’, ‘बोल बच्चन बोल’, ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार’, ‘धूम’, ‘दिल्ली 6’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘द बिग बुल’ और ‘आई वांट टू टॉक’ जैसी कई फिल्में हैं। वे पिछले दिनों रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का हिस्सा भी थे। अभिषेक अब जल्द ही ‘कालीधर लापता’ मूवी में नजर आएंगे, जो 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी