न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगले जन्म में कॉकरोच या चूहा बने तो क्या करेंगे? मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला ने कही थी भावुक बात

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने मौत से 10 महीने पहले अगले जन्म और सुंदरता को लेकर पॉडकास्ट में दिल छू लेने वाली बातें कही थीं। जानिए उन्होंने कॉकरोच या चूहे के रूप में जन्म लेने की कल्पना क्यों की और सौंदर्य प्रक्रियाओं को लेकर क्या नजरिया था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 8:33:59

अगले जन्म में कॉकरोच या चूहा बने तो क्या करेंगे? मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला ने कही थी भावुक बात

एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके असमय निधन ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मुस्कान, उनका आत्मविश्वास और उनका बिंदास अंदाज़ हर किसी के दिल को छू जाता था। शेफाली के जाने के बाद अब उनके जीवन के कुछ पुराने इंटरव्यू फिर से सामने आ रहे हैं, जो उनकी सोच और जीवन के प्रति नजरिए को दिखाते हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली एंटी-एजिंग दवाएं ले रही थीं और कई तरह की कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं से भी गुज़री थीं ताकि वह जवान और आकर्षक दिख सकें। हालांकि, एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वो स्किन डॉक्टर्स के पास जाती थीं, लेकिन ये बताना उन्होंने उचित नहीं समझा कि उन्होंने क्या-क्या करवाया। उस बातचीत में उन्होंने बेहद दिलचस्प और गहराई से भरी बात कही थी—अगले जन्म को लेकर।

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कही थी दिल से निकली बात

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में जब उनसे एस्थेटिक ट्रीटमेंट्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर कहा, "जो लोग सुंदर दिखने के लिए सर्जरी या किसी और चीज़ का सहारा लेते हैं, वो गलत नहीं हैं। हर इंसान चाहता है कि वो खूबसूरत लगे। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है।" जब पारस ने उनसे पूछा, “आप एस्थेटिशियन के पास जाती हैं? जो बोटॉक्स, फिलर्स, फेस सर्जरी करते हैं?” तो शेफाली ने बड़ी सहजता से जवाब दिया, "प्लास्टिक सर्जन्स अलग होते हैं और स्किन डॉक्टर्स अलग।"

जब पारस ने और निजी सवाल पूछे, "आपने क्या-क्या करवाया है?" तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "ये बताने वाली बात थोड़ी होती है।" उस हंसी में आत्मविश्वास भी था और अपनापन भी।

"इसमें बहुत दर्द होता है" – सौंदर्य के पीछे की सच्चाई

शेफाली ने कहा था, "हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। अगर आपकी हाइट कम है, तो आप लंबे दिखना चाहेंगे—ये स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ये तो वही बात हुई जैसे अंगूर खट्टे हैं। जो लोग afford नहीं कर सकते, जिन्हें समाज की चिंता सताती है, वही इसे गलत ठहराते हैं। लेकिन सच ये है कि ये बहुत महंगा होता है और इसमें बहुत दर्द भी होता है।”

उन्होंने बड़ी साफगोई से स्वीकार किया कि जो लोग प्रोफेशनली इन सब चीजों को समझते हैं, उनके लिए ये एक चॉइस है। कोई मजबूरी नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का जरिया।

“क्या पता अगले जन्म में कॉकरोच बन जाएं…” – एक भावुक सोच

अपने जीवन के प्रति गहरे दृष्टिकोण को दर्शाते हुए शेफाली ने कहा था, "जो मन को अच्छा लगे वो करो। आपका इस जीवन में जन्म हुआ है, आप जैसे भी हैं – आप बहुत किस्मत वाले हैं। जो करना है करिए।"

और फिर उन्होंने जो कहा, वो दिल को छू लेने वाला था – "अगले जन्म में क्या होगा अगर आप कॉकरोच बनकर पैदा हुए, या चूहा बनें… क्या कर लेंगे आप? अभी जो आप हैं, वो आपके लिए बहुत कीमती है। खुद को खुश रखने के लिए कुछ भी करो, बस किसी और का दिल मत दुखाओ।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत